गाजियाबाद । आवास विकास के अधीक्षण अभियंता अजय मित्तल से क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर गुरुवार को सार्थक चर्चा हुई। इस दौरान नाली, सड़कों के निर्माण एवं मरम्मत, पार्कों के रख-रखाव तथा प्रमुख चौराहों के सौंदर्यकरण सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत रूप से बात की गई। साथ ही सड़कों के चौड़ीकरण और क्षेत्र के समग्र विकास हेतु आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र पूर्ण कराने के लिए कहा गया।
इस अवसर पर संजीव शर्मा ने कहा कि क्षेत्रवासियों की सुविधाओं का ध्यान रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी विकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराया जाए, जिससे जनता को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
वहीं मीडिया प्रभारी अजय चोपड़ा ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं को निरंतर प्रशासन के समक्ष उठाया जा रहा है और जनहित से जुड़े हर मुद्दे का समाधान सुनिश्चित कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि विकास कार्यों की प्रगति पर सतत निगरानी रखी जाएगी, जिससे क्षेत्रवासियों को शीघ्र लाभ मिल सके।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें