गाजियाबाद । श्री ठाकुर द्वारा बालिका विद्यालय का सी.बी.एस.ई. कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम इस वर्ष अत्यंत उत्कृष्ट रहा। विद्यालय की सभी 480 छात्राएं सफलतापूर्वक उत्तीर्ण हुईं, जिससे विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा।
विद्यालय टॉपर्स:
प्रथम स्थान – मानसी वर्मा (98.00%)
द्वितीय स्थान – सौम्या पोखरियाल (96.17%)
तृतीय स्थान – चारु सारस्वत (95.17%)
इन छात्राओं ने अपनी उत्कृष्ट उपलब्धि से विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।
विद्यालय के उपाध्यक्ष दिनेश कुमार गोयल (सोप वाले), मैनेजर ज्ञान प्रकाश गोयल, कोषाध्यक्ष मोहित गुप्ता तथा प्रधानाचार्या श्रीमती पूनम शर्मा ने मेधावी छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति की घोषणा की, जिससे उन्हें आगे की पढ़ाई के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।
विद्यालय प्रबंधन समिति ने छात्राओं, अभिभावकों एवं शिक्षकों को इस शानदार सफलता के लिए हार्दिक बधाई दी तथा छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित करते हुए आगामी परीक्षाओं में और बेहतर प्रदर्शन करने का संदेश दिया। साथ ही, भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट परिणाम बनाए रखने की आशा व्यक्त की।





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें