रविवार, 5 अप्रैल 2026

महर्षि कश्यप जयंती महाकुंभ” कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ संपन्न,सपा पर जमकर बरसे उपमुख्यमंत्री कैशव प्रसाद मोर्य








मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । गाजियाबाद के घंटाघर स्थित रामलीला मैदान में कश्यप निषाद संगठन के तत्वावधान में आयोजित “महर्षि कश्यप जयंती महाकुंभ” कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ संपन्न हुआ। इस ऐतिहासिक आयोजन में नगर सहित आसपास क्षेत्रों से भारी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल एवं यादगार बनाया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य  ने अपने संबोधन में कहा कि महर्षि कश्यप का जीवन समाज को एकता, समरसता एवं परिश्रम का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि आज देश और प्रदेश में नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गरीब, पिछड़े, वंचित और समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

उन्होंने विपक्ष पर प्रहार करते हुए कहा कि अखिलेश यादव, राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल और ममता बनर्जी जैसे नेता केवल जनता को भ्रमित करने का कार्य करते हैं, जबकि भाजपा सरकार धरातल पर विकास और जनकल्याण की राजनीति करती है। उन्होंने सपा-बसपा पर भी तंज कसते हुए कहा कि इन दलों ने वर्षों तक केवल समाज को बांटने का काम किया, जबकि भाजपा ने सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र पर कार्य किया है।

मौर्य ने कहा कि वर्ष 2027 में पुनः उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने के लिए सभी को संकल्प लेना होगा। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से आह्वान किया कि “हम सब मिलकर कमल खिलाएं” और प्रदेश में एक बार फिर प्रचंड बहुमत की सरकार बनाएं।

वहीं उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने मोबाइल ऑडियो कॉल के माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभी उपस्थित जनों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज को जोड़ने और सांस्कृतिक मूल्यों को सशक्त करने का कार्य करते हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का जिक्र किया।

कार्यक्रम के मुख्य आयोजक एवं स्वागतकर्ता नरेंद्र कश्यप (राज्य मंत्री, पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार) ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कश्यप निषाद समाज निरंतर सामाजिक न्याय, शिक्षा एवं संगठन की मजबूती के लिए कार्य करता रहेगा।




नरेंद्र कश्यप ने अपने वक्तव्य में कश्यप निषाद समाज को अनुसूचित जाति में शामिल किए जाने की मांग को प्रमुखता से उठाया और समाज के समग्र उत्थान हेतु सरकार से ठोस कदम उठाने का आग्रह किया। साथ ही उन्होंने वर्ष 2027 में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी कश्यप समाज से एकजुट होकर समर्थन देने का आह्वान किया।

इस अवसर पर भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र शिशौदिया ने कहा कि संगठन की एकजुटता ही समाज की सबसे बड़ी ताकत है और ऐसे आयोजन सामाजिक समरसता को बढ़ावा देते हैं।

सांसद अतुल गर्ग ने कहा कि समाज के उत्थान के लिए सरकार एवं संगठन मिलकर कार्य कर रहे हैं और आने वाले समय में और अधिक विकास कार्य होंगे।

महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने कार्यक्रम की भव्यता की सराहना करते हुए इसे समाज की जागरूकता का प्रतीक बताया।

विधायक संजीव शर्मा एवं अजीत पाल त्यागी ने कहा कि महर्षि कश्यप के आदर्शों पर चलकर समाज को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है।

पूर्व राज्यसभा सदस्य अनिल अग्रवाल ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में एकता एवं जागरूकता लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. सागर कश्यप द्वारा किया गया।

इस दौरान प्रमुख रूप से पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर, पूर्व अध्यक्ष अजय शर्मा, क्षेत्रीय महामंत्री विकास अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष विजय मोहन, ओबीसी मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओमेंद्र कश्यप, पूर्व महामंत्री पप्पू पहलवान, महामंत्री प्रदीप चौहान, पंकज भारद्वाज, गौरव चोपड़ा, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी सौरभ जायसवाल, पार्षद प्रदीप चौधरी, पार्षद मधुकर त्यागी, सिद्धार्थ कश्यप, मोनू कश्यप, व्यापारी नेता अतुल जैन, सुभाष गर्ग, अशोक भारतीय ,ललित कश्यप, गोपाल कश्यप, पवन कश्यप,सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं समाज के लोग उपस्थित रहे।

अंत में आयोजक राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप ने सभी अतिथियों एवं नगरवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त की।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें