सोमवार, 6 अप्रैल 2026

भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस पर वार्ड 48, बूथ नंबर 145, प्रताप विहार मंडल में शहर विधायक संजीव शर्मा ने ध्वजारोहण किया

मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस पर वार्ड 48, बूथ नंबर 145, प्रताप विहार मंडल में शहर विधायक संजीव शर्मा ने ध्वजारोहण किया । इस अवसर पर शहर विधायक संजीव शर्मा ने कहा कि विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता परम् नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत निरंतर विकास, आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर  प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और उनके दूरदर्शी नेतृत्व को स्मरण करते हुए उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

प्रधानमंत्री  की प्रेरणा से “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मंत्र को आत्मसात करते हुए कार्यकर्ता निरंतर राष्ट्रसेवा में समर्पित हैं।

विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में स्थापित भारतीय जनता पार्टी आज पूरे देश में अपना स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मना रही है और प्रधानमंत्री  के नेतृत्व में भारत विश्व पटल पर अपना परचम लहरा रहा है।

उनके कुशल मार्गदर्शन में जनकल्याण के कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। उनका सानिध्य हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायक एवं मार्गदर्शक बना हुआ है।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में उत्साह और ऊर्जा का अद्भुत संचार देखने को मिला।

सभी ने एकजुट होकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

आगामी समय में भी इसी समर्पण, निष्ठा एवं सेवा भाव के साथ कार्य करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया। 

इस अवसर पर महानगर मंत्री ललित कश्यप, प्रताप विहार मंडल अध्यक्ष हेमराज माहौर, पूर्व मंडल अध्यक्ष पीतांबर पाल, चेयरमैन संदीप पाल, क्रॉसिंग मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, बबलू पाल, ओम प्रकाश शास्त्री, गोपाल कश्यप, वार्ड अध्यक्ष राधेश्याम त्यागी, निवृत्तमान मंडल उपाध्यक्ष अंकित गुप्ता, संजय, विष्णु चौहान, महिला शक्ति से प्रमिला चौधरी, सुषमा सिंह, रितु पारीक, अनीता विश्वास सहित देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें