गाज़ियाबाद । समाजसेवी रो० अनिल गर्ग व रोटरी क्लब गाज़ियाबाद ग्रेटर ने बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए कन्या वैदिक इंटर कॉलेज में 50 छात्राओं को निःशुल्क साइकिलें वितरित कीं। यह कार्यक्रम रोटरी फाउंडेशन के CSR ग्रांट के अंतर्गत आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रो० अशोक अग्रवाल जी द्वारा की गई। पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर जे के गौड़ व रोटरी गवर्नर रो० दीपक गुप्ता द्वारा बच्चों को बधाई दी गयी ।
विद्यालय प्रधानाचार्य महिमा कटियार द्वारा सभी का स्वागत किया गया है । विद्यालय प्रबन्ध कमेटी से अश्विनी प्रकाश जी ने व्यवस्था बनाने में सहयोग किया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यालय की छात्राओं द्वारा सुंदर नृत्य-नाटिका प्रस्तुत कर सभी उपस्थित जनों का मन मोह लिया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में रो० अशोक अग्रवाल जी ने बताया कि रोटरी क्लब गाज़ियाबाद ग्रेटर द्वारा इस वर्ष अब तक लगभग 900 साइकिलें छात्राओं को वितरित की जा चुकी हैं, और इसी श्रृंखला में आज 50 साइकिलों का वितरण किया गया। साइकिल प्राप्त करने वाली छात्राओं में प्रमुख रूप से कक्षा 10 की कु० आरती वर्मा, प्रयांसी पाल, पिंकी, कक्षा 9 की नव्या, कु० राखी, संजना, कक्षा 10 की कु० दीपा एवं कक्षा 11 की मुस्कान सैफी आदि शामिल रहीं।
छात्राओं ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि साइकिल मिलने से उन्हें विद्यालय आने-जाने में आसानी होगी तथा उनके समय और धन दोनों की बचत होगी, जिससे वे अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान दे सकेंगी।
कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति के पदाधिकारी, शिक्षकगण, रोटरी क्लब के सदस्यगण तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से राम अवतार जिंदल, योगेश गर्ग, संजय अग्रवाल सहित अन्य सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही।
कार्यक्रम का संचालन रो० अनिल गर्ग द्वारा किया गया और विधालय प्रबंधक शरद गर्ग द्वारा सबका अभार व्यक्त किया गया ।
अंत में सभी ने इस पहल को बालिका शिक्षा को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें