शनिवार, 25 अप्रैल 2026

दिल्ली के कारोबारी के 13 साल के बेटे के अपहरण कर हत्या के मामले में यूट्यूबर सलीम वास्तिक को दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

 

संवाददाता

गाजियाबाद । इस्लाम पर विवादित टिप्पणी करने वाला यूट्यूबर सलीम वास्तिक को दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है।  पुलिस जांच में ये सामने आया है कि यूट्यूबर सलीम वास्तविक 31 साल पुराने एक केस का कुख्यात अपराधी है जो लंबे समय से अपने पहचान छुपाकर रह रहा था

गाजियाबाद के जिस एक्स मुस्लिम यूट्यूबर सलीम वास्तिक का गला रेता गया था, उसके बारे में चौंकाने वाली बात सामने आई है। वह दिल्ली के कारोबारी के 13 साल के बेटे का हत्यारा निकला। दिल्ली पुलिस ने उसे शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। वह 26 साल से फरार था*।

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर जे. रविंद्र गौड़ ने बताया कि दिल्ली पुलिस की टीम शनिवार सुबह सलीम वास्तिक उर्फ सलीम खान के घर पहुंची। पूछताछ के बाद उसे अपने साथ ले गई। दिल्ली पुलिस के अफसरों के मुताबिक, 20 जनवरी 1995 को सलीम ने कारोबारी के 13 साल के बेटे संदीप बंसल का अपहरण किया था। परिवार से रंगदारी न मिलने के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी।

अफसरों के मुताबिक, वारदात के बाद पुलिस ने सलीम को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। साल 1997 में सलीम को उम्रकैद की सजा हुई। हालांकि, साल 2000 में वह पैरोल पर बाहर आया था। उसके बाद वह फरार हो गया। बीते 26 सालों से वह शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ और गाजियाबाद में नाम बदलकर रह रहा था।

उल्लेखनीय है कि कुछ माह पूर्व सलीम पर जानलेवा हमला किया था हमलावरों को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया था। अब यह अपहरण और हत्या का मामला सामने आने पर चर्चा का विषय बना हुआ है

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें