सोमवार, 6 अप्रैल 2026

गणेश अस्पताल में लगा नि:शुल्क ईएनटी जांच शिविर एक ही छत के नीचे कान, नाक और गले की हुई जांच, ईएनटी जांच शिविर में करीब 70 मरीजों ने उठाया लाभ

 



मुकेश गुप्ता 

गाजियाबाद। नेहरू नगर स्थित गणेश अस्पताल में रविवार को नि:शुल्क ईएनटी (कान, नाक व गला) जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में एक ही छत के नीचे विशेषज्ञों द्वारा मरीजों की जांच की गई, जिसमें करीब 70 लोगों ने लाभ उठाया।

शिविर के दौरान ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. आशीष अग्रवाल ने मरीजों को नि:शुल्क परामर्श दिया और विभिन्न समस्याओं के बारे में आवश्यक जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर मरीजों को दवाइयों पर 10 प्रतिशत, हियरिंग एड्स पर 10 प्रतिशत, सर्जरी पर विशेष छूट तथा लैब टेस्ट पर 20 प्रतिशत की छूट भी दी गई।

कार्यक्रम का उद्घाटन अस्पताल के डायरेक्टर एवं सीईओ डॉ. प्रतीक शर्मा, जीएम एचआर एंड कॉरपोरेट रिलेशन बिराज सिंह तथा सीएमओ डॉ. सुधीर ने संयुक्त रूप से किया।

इस मौके पर डॉ. प्रतीक शर्मा ने कहा कि अस्पताल का उद्देश्य आमजन को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। इसी सोच के तहत समय-समय पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते हैं, ताकि अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें।

अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन जारी रहेगा, जिससे लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाएं आसानी से उपलब्ध हो सकें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें