मंगलवार, 7 अप्रैल 2026

पवन सक्सेना बने सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष


मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद ।  सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी के एक कर्मठ कार्यकर्ता रहे हैं और पार्टी की स्थापना से निरंतर पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए कार्य कर रहे हैं पवन सक्सेना को आज सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी का महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया । पार्टी के संस्थापक सत्येंद्र यादव ने उन्हें नियुक्ति पत्र देते हुए कहा की पवन सक्सेना पार्टी के एक जुझारू कार्यकर्ता है और उन्होंने अपने क्षेत्रवासियों की समस्याओं के समाधान करने के लिए विभिन्न आंदोलन किए हैं उन्हें महानगर अध्यक्ष नियुक्त करते हुए मुझे बहुत ही खुशी हो रही है और मैं उम्मीद करता हूं कि पवन सक्सेना इसी तरह से पार्टी के बैनर के नीचे काम करते हुए पार्टी को आगे बढ़ने का काम करेंगे और उनके नेतृत्व में पार्टी घर-घर तक पहुंचेगी 

पवन सक्सेना ने महानगर अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी का आभार व्यक्त किया और पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए और अधिक प्रयास करने का वादा किया इस अवसर पर अमित किशोर अनिल श्रीवास्तव रजनीश लोहानी धीरेंद्र सिंह भदोरिया उपेंद्र चौधरी पवन कुमार सक्सेना सत्येंद्र यादव मनोज शर्मा राजेंद्र यादव दीपक वर्मा मुखर्जी हरीश शर्मा रिंकू रोहित नसरुद्दीन मालिक दीपक पाल विकास विवेक राणा संजय कुमार अक्षय सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें