गाजियाबाद । जीडीए उपाध्यक्ष के अवैध निर्माण/अवैध कालोनियों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने के निर्देशों के क्रम में आज गुरुवार को 16 अप्रैल को प्रभारी आलोक रंजन प्रवर्तन जोन-07 के नेतृत्व में भूखण्ड सं0-4/13, सै0-5, राजेन्द्रनगर, साहिबाबाद, गाजियाबाद के बेसमेन्ट व स्टिल्ट में 16 दुकानों के निर्माण पर, भूखण्ड सं0-2/14, सै0-2, राजेन्द्रनगर, साहिबाबाद, गाजियाबाद पर मम्टी के बराबर में किये गये कमरे के अतिरिक्त निर्माण पर, भूखण्ड सं0-2/16, सै0-2, राजेन्द्रनगर, साहिबाबाद, गाजियाबाद पर मम्टी के बराबर में किये गये कमरे के अतिरिक्त निर्माण पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी। स्थल पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के समय सहायक अभियन्ता पियूष कुमार सिंह,अवर अभियन्ता गोपाल शर्मा, प्रभुनारायण एवं प्रवर्तन जोन-07 के समस्त स्टाफ, प्राधिकरण पुलिस बल व प्राधिकरण प्रवर्तन दस्ते की उपस्थिति में ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई। आगामी माह में भी ध्वस्तीकरण/सील की कार्यवाही किये जाने का अभियान जारी रहेगा।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
-
संवाददाता दिल्ली, 2 अक्टूबर 2026 । कन्डेरे करन समाज कल्याण संगठन (रजि•), दिल्ली प्रदेश द्वारा कलबी भवन,...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद । रामानुज दयाल मार्केट के बी ब्लॉक एवं सी ब्लॉक के सभी व्यापारियों का नगर निगम गाजियाबाद के खिलाफ धरने प्रदर्शन का...
-
प्रदीप अग्रवाल लखनऊ । आलमबाग बस टर्मिनल पर शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद...
-
.मुकेश गुप्ता गाजियाबाद । सांसद अतुल गर्ग, शहर विधायक संजीव शर्मा जी एवं मुख्य विकास अधिकारी कुमार सौरव ने म...
-
मुकेश गुप्ता दिनेश गोयल को दोहरी बधाई देने वालों का लगा तांता गौतमबुद्ध नगर से सहारनपुर तक के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर गाजियाबाद । विधान...


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें