26 अप्रैल को सामूहिक रूप से भगवान परशुराम के जन्मोत्सव का आयोजन जेकेजी इंटरनेशनल स्कूल नंदग्राम में हागा
गाजियाबादः अखिल भारतवर्षीय ब्राहमण महासभा की कार्यकारिणी की बैठक राजनगर सेक्टर 9 स्थित मकान संख्या 38 में हुई। जिलाध्यक्ष पं. जयनन्द शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में 19 अप्रैल को भगवान परशुराम जन्मोत्सव को धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाए जाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पं. जे. के. गौड ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मिति से निर्णय लिया गया कि 19 अप्रैल को सभी क्षेत्रीय ईकाई अपने अपने क्षेत्र में भगवान परशुराम जन्मोत्सव के कार्यक्रम का आयोजन करेंगें। सांयकाल घरों में भगवान परशुराम का पूजन किया जाएगा और घरों को दीपावली की तरह दीयों से सजाया गया- पं. जे. के. गौड ने बताया कि 19 अप्रैल को संजय नगर में परशुराम शिव मंदिर में प्रातः 7.30 बजे हवन होगा। 10 बजे से शोभा यात्रा निकाली जाएगी। 12 बजे से प्रसाद का वितरण होगा। खोड़ा में 5 मंदिरों में प्रातः 8 बजे हवन होगा व 11 बजे से शोभा यात्रा निकाली जाएगी।
डूंडाहैडा में प्रात 7 बजे हवन होगा व 10 बजे से प्रसाद वितरण लाल मंदिर में होगा। राजेंद्र नगर में प्रातः 8 बजे हवन होगा। वसुंधरा में परशुराम चौक पर प्रात511 बजे प्रसाद वितरण होगा। 19 अप्रैल को ही जेकेजी इंदिरापुरम स्कूल, इंदिरापुरम में सांय 4 बजे परशुराम जयंती मनाई जाएगी औरं प्रसाद वितरण होगा। शास्त्री नगर में सांय 5 बजे हवन होगा। 26 अप्रैल को सामूहिक रूप से भगवान परशुराम के जन्मोत्सव का आयोजन प्रातः 10 बजे जेकेजी इंटरनेशनल स्कूल, नंदग्राम में आयोजित किया जाएगा। 12 बजे रेणुका माता की रसोई का प्रसाद वितरण होगा। समाज की जो इकाई 19 अप्रैल को परशुश्राम जयंती नहीं मना पाए वह 17 मई तक किसी भी रविवार को अपनी सुविधानुसार आयोजित कर
जिलाध्यक्ष/महानगर अध्यक्ष को सूचित करेंगे। बैठक में विशेष सचिव आशुतोष शर्मा, पं. सुभाष शर्मा, पं. विजय गौड़, पं. सतीश कुमार शर्मा, पं. संजीव शर्मा, राजू पंडित, पं. भवन शर्मा, पं. संदीप शर्मा, पं.. रविन्द्र नाथ पाण्डेय, पं. सुभाष शर्मा, पं. हरीश शर्मा, पं. आर. के. शर्मा, पं. शशि कान्त भारद्वाज, पं. अमित भारद्वाज, पं. गौरव शर्मा, पं. नितिन शर्मा, पं. नरेंद्र शर्मा, पं. संदीप शर्मा, नंदग्राम, पं. आदेश शर्मा, पं. डी. पी. कौशिक, पं. कमल किशोर गौड़ आदि भी मौजूद रहे।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें