शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026

रेडक्रॉस सोसायटी गाजियाबाद के नेतृत्व में एसीपी उपासना पाडेय ने 75क्षय रोगियों को प्रदत पोषण पोटली वितरित की

 





मुकेश गुप्ता

  गाजियाबाद । विजय नगर स्थित टी. बी. यूनिट पर श्रीमती उपासना पांडे सहायक पुलिस आयुक्त पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद की गरिमामई उपस्थिति में  क्षय रोग विभाग द्वारा चयनित पात्र 75 क्षय रोगियों को  रेडक्रॉस गाजियाबाद द्वारा प्रदत पोषण पोटली व न्यूट्रीश्यन पाउडर वितरित की। सभी उपस्थित मरीजों व उनके परिचारको को रोग से लड़ने की क्षमता बढ़ाने के लिए दवा के साथ साथ पोष्टीक भोजन निरंतर लेने की सलाह दी l 

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ अनिल यादव ने बताया कि टी. बी. मुक्त भारत अभियान में सुभाष गुप्ता के नेतृत्व में रेडक्रॉस गाजियाबाद की टीम पिछले चार वर्ष से पूरे जोरशोर से लगी हूई है l जनपद गाजियाबाद को स्वस्थ संकल्प की पताका जनपद के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों तक फहराई जा रही है l प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर गांव गांव पहुँच कर  100 दिन का सघन जाँच अभियान चलाकर टी. बी. रोगियों की तलाश की जा रही है और चयनित रोगियों को पोषण पोटली का वितरण निरंतर चल रहा है l

रेडक्रॉस गाजियाबाद के निवर्तमान सभापति रो. डॉ. सुभाष गुप्ता ने कहा कि अकेला व्यक्ति कुछ नहीं कर सकता l यह बात भी सत्य हैं कि सेवा करने के लिए समर्पण बहुत जरूरी है, नियत साफ होती है तो मंजिल आसान रहती हैl रेड क्रॉस के माध्यम से जो भी सेवा कार्य चल रहे हैं उसमें मेरी टीम और मेरे परिवार का बहुत बड़ा समर्पण हैl

 आज के कार्यक्रम को सजीव करने का श्रेय एम. सी. गौड़, विपिन अग्रवाल, आर. डी. शर्मा, संजय यादव, डॉ. अशोक के अतिरिक्त स्वास्थ्य विभाग की टीम को जाता है l सभी का आभार

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें