बुधवार, 8 अप्रैल 2026

नगर आयुक्त तथा पार्षदों ने डॉग कैचिंग वैन का किया शुभारंभ, निगम के एनिमल बर्थ कंट्रोल अभियान को मिलेगी गति,विजयनगर जोन को भेंट की गई नई डॉग कैचिंग वैन




मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद ।  नगर निगम लगातार श्वान बाध्यकरण के अभियान को गति देने का कार्य कर रहा है, नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक की योजनाओं को सफलता मिल रही है जिसके क्रम में प्रत्येक जोन में डॉग कैचिंग वैन की व्यवस्था कराई गई है नगर आयुक्त तथा विजयनगर जोन के पार्षदों द्वारा निगम मुख्यालय में एक ओर डॉग कैचिंग वैन का शुभारंभ किया गया, मौके पर उपमुख्य पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ अनुज, मुख्य पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ आशीष त्रिपाठी, पार्षद कन्हैया, पार्षद देवनारायण शर्मा, पार्षद भारत गौतम, पार्षद संतोष व अन्य भी उपस्थित रहे।

नगर आयुक्त ने बताया कि पूर्व में 4 डॉग कैचिंग वैन निगम में थी रोस्टर के अनुसार निराश्रित स्वान को पकड़ने का कार्य किया जाता था एक नई डॉग कैचिंग वैन का शुभारंभ किया गया सभी जोन के लिए अलग-अलग डॉग कैचिंग वैन सरलता से उपलब्ध हो सकेंगी, एनिमल बर्थ कंट्रोल अभियान में तेजी आएगी, नगर आयुक्त द्वारा डॉग कैचिंग वैन को विजयनगर के लिए उपलब्ध कराने के निर्देश टीम को दिए गए, मौके पर उपस्थित विजय नगर के पार्षदों ने गाजियाबाद नगर आयुक्त का धन्यवाद किया।

शहर वासियों की समस्याओं के समाधान के लिए गाजियाबाद नगर निगम लगातार कार्य कर रहा है इसी क्रम में डॉग संबंधित संदर्भों और सुझावों का ध्यान रखते हुए प्रत्येक जोन में डॉग कैचिंग वैन की व्यवस्था की गई है जिससे डॉग कैचिंग की क्षमता भी बढ़ेगी, डॉ अनुज द्वारा बताया गया कोटक बैंक के माध्यम से सी एस आर में गाजियाबाद नगर निगम को डॉग कैचिंग वैन उपलब्ध कराई गई है जिसमें टीम के बैठने और डॉग कैचिंग के समय उपकरणों को रखने की व्यवस्था भी है विजयनगर क्षेत्र वासियों के लिए नई डॉग कैचिंग वैन लाभदायक सिद्ध होगी एनिमल बर्थ कंट्रोल अभियान को भी रफ्तार मिलेगी ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें