रविवार, 5 अप्रैल 2026

फ्लोरेस अस्पताल में लगा मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर,400 लोगों ने कराई जांच

 





                              मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । प्रताप विहार स्थित फ्लोरेस अस्पताल जनहित में रविवार, 5 अप्रैल 2026 को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया । यह शिविर स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने और आमजन को बेहतर चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लगाया गया। शिविर प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक जी-ब्लॉक, सेक्टर-11, प्रताप विहार स्थित फ्लोरेस अस्पताल परिसर में चला। जिसमें 400 मरीजों ने  यहां बीएमडी (बोन मिनरल डेंसिटी) टेस्ट (सामान्य लागत 3000 रुपये), विटामिन-डी टेस्ट, लंबाई-वजन माप, बीपी, ब्लड शुगर और ईसीजी तथा डाययबेटिक फिजियोथेरेपी जैसी महत्वपूर्ण जांचें पूरी तरह मुफ्त की गई ।

इसके अलावा जनरल मेडिसिन, हृदय रोग, बाल रोग, स्त्री रोग, हड्डी रोग और श्वास रोग के विशेषज्ञ डॉक्टर निःशुल्क परामर्श दिया गया । अस्पताल के एम डी और हड्डी रोग विशेषज्ञ डा० गौरव गुप्ता ने बताया कि  उन्होंने करीब 50 मरीजों की जांच की जिनमें कैल्शियम की व विटामिन डी विटामिन बी 12 की कमी पाई गई। उन्होंने मरीजों व लोगों से अपनी की विटामिन की कमी दूर करने के लिए दूध से बनी चीजों का इस्तेमाल किया करें और अपनी दिनचर्या में योग वययाम प्रणायाम, योग करें। प्रबंधन डा० एम पी सिंह ने बताया कि फलोरेस अस्पताल हर रविवार को हैल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन करता हैं सोसायटी, मलिन बस्तियों आदि क्षेत्रों मे जांच शिविर लगाएं है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे इन  अवसर का लाभ उठाएं और समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराएं। आज शिविर में डा०गौरव गुप्ता, डा एम पी सिंह, डा०कपिल ,डा०धन्जय.डा० आनंद कुमार, डा० नितिन तथा टैकनिशियन आदि स्टाफ उपस्थिति रहा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें