गाजियाबाद । राज कुमार गोयल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी गाजियाबाद में दो दिवसीय टेक्निकल फेस्ट 'तत्व-26' का भव्य शुभारंभ हुआ। टेक्निकल फेस्ट 'तत्व-26' एवं मैनेजमेंट फेस्ट ‘अलाकृति-26’ की शुरुआत मुख्य अतिथि श्री अक्षत गोयल वाइस चेयरमैन आरकेजी ग्रुप के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित के साथ की गई । मुख्य अतिथि एवं संस्थान के वाइस चेयरमैन श्री अक्षत गोयल ने कहा कि विद्यार्थियों को इस प्रकार के मंच और अवसर नियमित रूप से मिलते रहना चाहिए, ताकि वे अपने हुनर और क्षमताओं का विकास कर सकें ।
विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए संस्थान के निदेशक डॉ. बी सी शर्मा ने दो दिवसीय तकनीकी उत्सव के दौरान आयोजित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया। समूह के सलाहकार प्रो. लक्ष्मण प्रसाद और डीन छात्र कल्याण एच. जी. गर्ग ने संकाय और अन्य कॉलेजों से आए छात्रों का स्वागत किया और उन्हें सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। छात्र गतिविधि परिषद के अध्यक्ष श्री आलोक त्यागी ने प्रतिभागियों को सांस्कृतिक, साहित्यिक, शौक और खेल गतिविधियों, उनके नियमों और निर्णय प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. डी. के. चौहान ने प्रेस-मीडिया से आए पत्रकारों का आभार व्यक्त किया।
इस दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं।उत्सव के दौरान विद्यार्थियों के लिए लिटरेरी काउंसिल ने इंग्लिश और हिंदी पोएट्री, डिबेट, ग्रुप डिस्कशन, ओपन माइक जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। हॉबी काउंसिल ने आर्ट मेला, रोबो रेस, आदि प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान किया। कल्चरल काउंसिल ने ग्रुप डांस, सोलो सिंगिंग और ड्रामा/नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए, जिसमें ग्रीक थीम वाला रैम्प वॉक विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। स्पोर्ट्स काउंसिल ने बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, कबड्डी और खो-खो जैसी खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। कल्चरल काउंसिल के इंटर-कालेज इवेंट्स में नुक्कड़ नाटक, ग्रुप डांस और सोलो परफॉर्मेंस ने उत्सव को और भी रोमांचक बना दिया।कल्चरल काउंसिल में ग्रीक थीम वाला रैम्प वॉक विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।
इस वर्ष के वार्षिक उत्सव तत्व 2K26 का समापन 3 अप्रैल को प्राइज़ वितरण समारोह के साथ होगा। इसके बाद शाम को आयोजित सेलेब्रिटी नाइट में प्रसिद्ध गायिका सुनंदा शर्मा अपने मधुर संगीत से माहौल को और भी जीवंत बनाएंगी।
आरकेजीआईटी का यह वार्षिक उत्सव न केवल विद्यार्थियों के हुनर और प्रतिभा को मंच प्रदान करता है, बल्कि उनके समग्र विकास और सांस्कृतिक जागरूकता को भी बढ़ावा देता है।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें