गाजियाबाद । गौरखपुर औधोगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र में समरकूल कंपनी में एयर कूलर, टीवी, फ्रीज, वाशिंग मशीन सहित सभी घरेलू उपकरणों का होगा निर्माण। यह जानकारी समरकूल कंपनी के एमडी संजीव गुप्ता ने बताया कि पूर्वांचल के औद्योगिक विकास को नई रफ्तार देने, एवं अपनी उत्पादन क्षमता बढाने के लिए समरकूल होम एप्लायंसेज लिमिटेड की एक इकाई जल्दी ही गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र में स्थापित की जाएगी जिसमें एयर कूलर, पंखे, एलइडी टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन सहित अनेको घरेलू उपकरणों का बड़े पैमाने पर निर्माण किया जाएगा। तथा क्षेत्र में सैकड़ों लोगों को रोजगार मिलने के साथ स्थानीय विकास को भी रफ्तार मिलेगी।
उन्होंने बताया कि हाल में, समरकूल होम एप्लांयसेज लिमिटेड की कई निर्माण इकाई गाजियाबाद में स्थापित हैं। जिनमें बडे़ पैमाने पर लगभग 200 घरेलू उपकरणों का निर्माण किया जा रहा हैं। कंपनी के चेयरमैन संजीव कुमार गुप्ता के अनुसार उत्तर प्रदेश में औधोगिक विकास के लिए बहुत ही अनुकूल माहौल हैं। तथा कानून व्यवस्था चाक चौबंद हैं। तथा संबंधित अधिकारी भी औधोगिक विकास के लिए सहयोगी साबित हो रहें हैं। जिसके कारण समरकूल के विस्तार के साथ उत्तर प्रदेश का विकास भी निरंतर हो रहा हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें