मंगलवार, 7 अप्रैल 2026

सिकंदर यादव के सानिध्य में गाजियाबाद में प्रियंका खंतवाल के साथ ‘Blue Nights’ की शूटिंग संपन्न

 


मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद ।समाजसेवी सिकंदर यादव के सानिध्य में गाजियाबाद में म्यूजिक वीडियो “Blue Nights” की शूटिंग सफलतापूर्वक पूरी की गई। इस प्रोजेक्ट में फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना चुकी अभिनेत्री एवं डांसर प्रियंका खंतवाल ने अहम भूमिका निभाई। प्रियंका मूल रूप से उत्तराखंड की रहने वाली हैं और वर्तमान में मुंबई में सक्रिय हैं, जहां वे लगातार नए प्रोजेक्ट्स में काम कर रही हैं।

इस म्यूजिक वीडियो में उनके साथ गाजियाबाद के उभरते कलाकार हर्ष कुमार भी नजर आएंगे, जो अपने डांस और परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते हैं। यह प्रोजेक्ट उनके करियर के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है।

गाने की शूटिंग गाजियाबाद स्थित Veg Mantra में की गई, जहां पूरी टीम ने प्रोफेशनल माहौल में काम करते हुए इसे सफलतापूर्वक पूरा किया। यह एक डांस बेस्ड म्यूजिक वीडियो है, जिसमें मॉडर्न क्लब वाइब्स और एंटरटेनमेंट का शानदार मिश्रण देखने को मिलेगा।

शूट की शुरुआत सिकंदर यादव के हाथों पूजा-अर्चना के साथ हुई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि गाजियाबाद में इस तरह के क्रिएटिव प्रोजेक्ट्स का होना शहर के लिए गर्व की बात है। उन्होंने पूरी टीम के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों से स्थानीय कलाकारों को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है और भविष्य में भी इस तरह की पहल को सहयोग मिलता रहेगा।

खास बात यह है कि प्रियंका खंतवाल हाल ही में साउथ फिल्म इंडस्ट्री की बहुचर्चित फिल्म “Tiger Safari” में एक लीड सॉन्ग कर चुकी हैं, जिसमें उन्होंने प्रसिद्ध कोरियोग्राफर धर्मेश येलांडे (Dharmesh Sir) और अन्य कलाकारों के साथ काम किया है। यह फिल्म निर्देशक एम. चंद्रमौली द्वारा बनाई जा रही है और इसे विभिन्न भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार, म्यूजिक वीडियो “Blue Nights” एक महीने के भीतर रिलीज किया जाएगा, जिसमें दर्शकों को दमदार डांस, आकर्षक विजुअल्स और नई ऊर्जा देखने को मिलेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें