महाराजश्री को अध्यक्ष बनने पर विश्व भर से बधाई संदेश मिल रहे हैं
माहुरगढ़, नांदेड़ःजूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक एवं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरि महाराज ने सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर, गाजियाबाद के पीठाधीश्वर, जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता तथा दिल्ली संत महामंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज को जूना अखाड़ा की 13 मणि का अध्यक्ष बनाया है। श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज के 13 मणि का
अध्यक्ष बनने से देश-विदेश के संतों में खुशी है और विश्व भर से बधाई संदेश मिल रहे हैं। श्रीमहंत हर गिरि महाराज ने कहा कि श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज धर्म, आध्यात्म, भारतीय संस्कृति व शिक्षा ही नहीं समाज व देश सेवा के कार्यो में भी मिसाल कायम कर रहे हैं। उनका पूरा जीवन सनातन धर्म को मजबूत करने, उसका प्रचार-प्रसार करने, बच्चों व युवाओं को संस्कारवान बनाने, समाज को नशा व दहेज मुक्त बनाने तथा जरूरतमंदों की सेवा के लिए समर्पित है। वे सनातन धर्म को एकजुट करने का कार्य भी कर रहे हैं। उनकी इन सेवाओं को देखते हुए ही उन्हें सबसे बडी 13 मणि का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है, श्रीमहंत हरि गिरि महाराज व जूना अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज जैसे महान, सिद्ध व तपस्वी संतों के मार्गदर्शन व पावन सानिध्य से उसे पूरा करेंगे और 13 मणि, जूना अखाड़ा ही नहीं सनातन वैदिक धर्म को भी मजबूत कर उसे विश्व में शिखर पर ले जाने का प्रयास करेंगे। जूना अखाड़ा में 4 मणि हैं और इनमें सबे बडी मणि 13 मणि है, जिससे विश्व भर के हजारों संत जुडे हैं। श्रीमहंत हरि गिरि महाराज ने महाराजश्री को 13 मणि का अध्यक्ष बनाया है। महाराजश्री श्री दूधेश्वर वेद विद्या संस्थान, यूनाइटिड हिंदू फ्रंट के अध्यक्ष भी हैं। श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज के 13 मणि का अध्यक्ष बनने के बाद से उन्हें विश्व भर से बधाईयां मिल रही हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें