मोदीनगर। डा० के०एन० मोदी फ़ाउंडेशन मोदी विश्वविद्यालय,में 28वे रक्तदान शिविर का चैयरमैन प्रो० (डा०) डी० के० मोदी ने उदघाटन किया।
शिविर का उदघाटन यू0एन0 मिश्रा, डा० के०एन० मोदी विश्वविद्यालय, मोदीनगर के कुलपति पी0एन0 ऋषीकेश , डा0 के0एन0 मोदी फ़ाउंडेशन के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ0 दीपांकर शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रो0 (डा0) डी0 के0 मोदी ने रक्तदान की महत्ता को समझाते हुए सभी को रक्तदान के प्रति जागरूक किया। उन्होने कहा कि इस प्रकार के शिविर का आयोजन समय-समय पर होना चाहिए। कुलपति श्री पी0एन0 ऋषीकेश जी ने बताया की आपके द्वारा किया गया रक्तदान अनेको लोगों की जिन्दगी बचा सकता है। यह एक महादान है। रक्तदान शिविर का आयोजन एम0 एम0 जी0 जिला हॉस्पिटल गाज़ियाबाद के डा० अंजुल चौधरी और डॉ0 विनोद कुमार डॉ0 सुजीत कुमार के सहयोग से किया गया। इस अवसर पर संस्थान के अध्यापको एंव छात्र / छात्राओं द्वारा बढ़ चढ़ कर रक्तदान किया गया। सायं तक चले शिविर में 100 यूनिट से अधिक रक्तदान हुआ। इस अवसर पर विभिन्न संस्थानो के निदेशक, विभागाध्यक्ष, अध्यापक गण एवं छात्र/छात्राएँ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल आयोजन श्री तरुण कुमार, डा० ब्रजेश कुमार, आशीष मिश्रा एवं हरेंद्र सिंह शैलोन द्वारा किया गया।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें