गुरुवार, 9 अप्रैल 2026

नामित पार्षदों ने नगर आयुक्त से की मुलाकात, आंतरिक वार्डों में विकास के कार्यों हेतु दिए सुझाव, बनाई योजना

 



मुकेश गुप्ता

शहर के विकास में नामित सदस्यों की भी रहेगी भागीदारी--नगर आयुक्त

गाजियाबाद ।  नगर निगम मुख्यालय पर नामित पार्षदों ने नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक से मुलाकात की। नगर आयुक्त द्वारा सभी नामित पार्षदों को शुभकामनाएं दी गई तथा शहर के विकास कार्यों पर चर्चा की गई जिसमे आंतरिक वार्डों में भी सफाई व्यवस्था के साथ-साथ अन्य कार्यों की मॉनिटरिंग को बढ़ाने के लिए सुझाव दिया जिसमें विशेष रूप से निर्माण विभाग तथा जलकल विभाग के कार्यों की मॉनिटरिंग बढ़ाने के लिए सुझाव दिए गए।

नामित पार्षदों में अंकुश अरोड़ा, प्रदीप चौधरी, सुमन सिंह, सुनील यादव, परमजीत सिंह, संजय रावत, श्याम शर्मा व अन्य द्वारा नगर आयुक्त से मुलाकात की गई, सभी नामित पार्षदों द्वारा अपना परिचय देते हुए शहर में जनहित हेतु किए गए कार्यों के बारे में भी बताया गया, नगर आयुक्त द्वारा निगम अधिकारियों तथा नामित पार्षदों को संयुक्त रूप से शहर हित में कार्य करने के लिए योजना बनाने के लिए भी कहा गया।


नगर आयुक्त द्वारा बताया गया जनता दर्शन के दौरान नामित पार्षदों से भी बैठक हुई, गाजियाबाद नगर निगम में माननीय 100 पार्षदों के अलावा 10 नामित पार्षद भी शहर हित में कार्य करेंगे आंतरिक वार्डों में विकास कार्यों में नामित पार्षदों की भी भागीदारी रहेगी, बैठक में उपस्थित नरेंद्र कुमार चौधरी मुख्य अभियंता निर्माण को भी सभी नामित पार्षदों द्वारा बताई जा रहे शहर हित के कार्यों को प्राथमिकता पर करने के लिए निर्देशित किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें