पाइप लाइन, नलकूप स्थापना व जलाशय स्थापना से होगी 17 वार्डों की पेयजल समस्या समाप्त
गाजियाबाद। खोड़ा निकाय के वार्ड नं0-03 अम्बेडकर पार्क के सामने सुनील कुमार शर्मा मंत्री, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा 15वाँ वित्त आयोग से नगर पालिका परिषद खोड़ा मकनपुर के 17 वार्डों में पेयजल की समस्या को समाप्त करने हेतु अनुमानित लागत रूपये 28 करोड़ 65 लाख से नगर पालिका परिषद खोड़ा मकनपुर वार्ड नं०-07, 08, 12, 14, 16, 18, 21, 22, 28, 31, 32, 33 व 34 व में पाइप लाइन बिछाने का कार्य, वार्ड नं० 01, 02 व 03 में नलकूप स्थापना कार्य एवं वार्ड नं0-18 के बिहारी कॉलोनी पार्क में भूमिगत जलाशय स्थापना का कार्यों का शिलान्यास किया गया। उक्त शिलान्यास कार्यक्रम में नरेन्द्र कश्यप, मा० राज्य मंत्री (स्व० प्र०), जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मॉंदड़, उपजिलाधिकारी अरूण दीक्षित, अध्यक्ष, अधिशासी अधिकारी सभासदगण नगर पालिका परिषद खोड़ा मकनपुर सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।






कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें