गाजियाबाद । दिल्ली में राजस्थान राजपूत परिषद, दिल्ली प्रदेश से प्रमाणित किया जाता है कि 05 अप्रैल 2026 (रविवार) को, स्थान श्री दुर्गा मंदिर, शास्त्री नगर, दिल्ली में राजस्थान राजपूत परिवार से संबंधित दोनों संगठनों की संयुक्त साधारण सभा को विधिवत रूप से आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता श्री गंगा सिंह राठौड़ (अध्यक्ष) द्वारा की गई।
बैठक के प्रारंभ में अध्यक्ष महोदय द्वारा पूर्व में घटित घटनाक्रम के संबंध में सभा को विस्तारपूर्वक अवगत कराया गया। इस संदर्भ में यह विषय प्रस्तुत किया गया कि संगठन से संबंधित कुछ व्यक्तियों द्वारा समान नाम से एक अन्य संगठन का गठन कर पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है, जो कि संगठन की स्थापित नियमावली एवं निर्धारित प्रक्रियाओं के अनुरूप नहीं है।
इस विषय पर उपस्थित सदस्यों द्वारा विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। तत्पश्चात सर्वसम्मति से निम्नलिखित प्रस्ताव/निर्णय पारित किए गए जिसमें प्रस्ताव निर्णय यह सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि वर्ष 1995 से संचालित “राजस्थान राजपूत परिषद, दिल्ली प्रदेश (पंजीकृत संस्था)” के
मुख्य संरक्षक के रूप में श्री श्री 1008 श्रीमहंत नारायण गिरि जी महाराज पीठाधीश्वर, दूधेश्वरनाथ मठ मंदिर, गाजियाबाद पूर्व की भांति वर्तमान में भी यथावत हैं तथा भविष्य में भी बने रहेंगे।यह भी निर्णय लिया गया कि नाथजी बावजी की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित जागरण कार्यक्रम, जो पूर्व में प्रारंभ किया गया था, वह भविष्य में भी निरंतर राजस्थान राजपूत परिवार द्वारा ही आयोजित किया जाएगा अन्य विषयों को अगली बैठक में विचारार्थ रखा जाएगा। संगठन के भविष्य के संचालन हेतु अध्यक्ष पद के लिए नव-नियुक्ति का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया।
पंजीकृत संस्था के कार्यकारिणी सदस्य एवं महासचिव श्री उत्तम सिंह चौहान (नून) द्वारा निम्न प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए अध्यक्ष पद हेतु श्री वाग सिंह परमार (पोथेड़ी) के नाम का प्रस्ताव रखा गया।
उपाध्यक्ष पद हेतु राजू सिंह काबा (रानीवाड़ा) के नाम का प्रस्ताव रखा गया। जिसमें वर्तमान अध्यक्ष श्री गंगा सिंह राठौड़ को संगठन का संयोजक एवं संरक्षक नियुक्त करने का प्रस्ताव रखा गया।
पूर्व उपाध्यक्ष दान सिंह काठाड़ी को संरक्षक मंडल में सम्मिलित करने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया यह भी सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि भविष्य में संगठन के अन्य पदाधिकारी सदस्यों का मनोनीयन आवश्यकतानुसार संगठन के संयोजक एवं संरक्षक ( गंगा सिंह राठौड़) द्वारा किया जाएगा।उपरोक्त सभी प्रस्तावों का अनुमोदन कोषाध्यक्ष श्री छैल सिंह मवड़ी द्वारा किया गया।
अंततः, कार्यकारिणी सदस्यों एवं सभा में उपस्थित सभी गणमान्य सदस्यों द्वारा उपरोक्त सभी प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित किया गया। पिंटू सुथार तेलवाडा ने वांगसिंह परमार (पोथेडी) एवं उनकी समस्त कार्यकारिणी टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
हम आशा करते हैं कि आपके सक्षम नेतृत्व में परिषद संगठनात्मक मजबूती के साथ समाज के उत्थान एवं विकास हेतु निरंतर प्रभावी कार्य करती रहेगी।आपके सफल कार्यकाल हेतु मंगलकामनाएं।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें