सोमवार, 6 अप्रैल 2026

आई एम ए उत्तर प्रदेश,आई एम ए गाजियाबाद व गणेश अस्पताल गाजियाबाद ने घुमेश्वर महादेव ग्राम सुराना ब्लॉक मुरादनगर में निशुल्क चिकित्सा कैंप का आयोजन किया

 





मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद 5 अप्रैल 2026 । आई एम ए उत्तर प्रदेश, आई एम ए गाजियाबाद एवं गणेश अस्पताल गाजियाबाद ने घुमेश्वर महादेव ग्राम सुराना ब्लॉक मुरादनगर जनपद गाजियाबाद में निशुल्क चिकित्सा कैंप का आयोजन किया गया । यह 250 वर्षों से भी अधिक पुराना तीर्थ स्थल है ।आओ गांव चले  कार्यक्रम के तहत इस गांव को चुनते हुए प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को यहां विभिन्न सुविधाओं के साथ निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन करने का संकल्प लिया । रविवार को प्रथम कैंप  की शुरुआत प्रात: 8:00 बजे से हुई जिसमें काफी लोगों ने चिकित्सा शिविर का लाभ उठाया। इस अवसर पर निशुल्क खून की जांच, ब्लड प्रेशर, शुगर थायराइड ,बोन मैरो डेंसिटी पलमोनरी फंक्शंस टेस्ट, पीएफटी, हाईट, वेट किया गया चार महिला चिकित्सकों  ने महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी जांच की, जिसमें आईएमए अध्यक्ष डॉ अल्पना कंसल उपाध्यक्ष डॉ अर्चना शर्मा (निदेशक गणेश अस्पताल) फिजिशियन डॉक्टर विश्व बंधु जिंदल, डॉक्टर प्रहलाद चावला डायबिटीज रोग विशेषज्ञ, डॉक्टर रिजवान खान हड्डी रोग विशेषज्ञ, डॉ मोनिशा दंत रोग विशेषज्ञ ,डॉक्टर नवनीत वर्मा नाक कान गला विशेषज्ञ, डॉ अरुणा अग्रवाल स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं सरकारी चिकित्सा सेवाओं में कार्यरत डॉक्टर प्रदीप यादव ने भी अपनी चिकित्सा सेवा प्रदान की। गांव के लोगों में उत्साह था तथा गांव में स्थित प्राइमरी स्वास्थ्य प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से बड़ी संख्या में एएनएम आंगनबाड़ी वर्कर्स भी उपस्थित रही। तथा आगामी कैंप में सबने सहयोग करने का वादा किया है  इस कैंप के अवसर पर आई एम में उत्तर प्रदेश के सचिव डॉक्टर आशीष अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष डॉ वाणी पुरी रावत पूरी ने टीम का आभार प्रकट किया एवं आगामी कैंपों की रूपरेखा के संबंध में विचार विमर्श किया। डा विश्व बंधु जिंदल द्वारा सीपीआर की ट्रेनिंग भी ग्रामीण लोगों को दी  गई।डॉक्टर प्रहलाद चावला ने मधुमेह के रोगियों को खान-पान व्यायाम एवं नियमित दावों के बारे में बताया ।डॉक्टर अल्पना कंसल डॉक्टर अरुणा अग्रवाल डॉक्टर अर्चना शर्मा ने महिलाओं को बच्चेदानी के मुंह के कैंसर से बचाव के लिए वैक्सीनेशन के संबंध में बताया। आईएमए की टीम ने कैंप कोऑर्डिनेटर श्री सुनील यादव एवं मास्टर प्रदीप यादव जी का धन्यवाद  किया ।इस प्रकार आओ गांव चले कार्यक्रम में आई एम ए ने  सुदूर गांव में आज सेवाएं दी ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें