बुधवार, 29 अप्रैल 2026

पूर्व सांसद के.सी. त्यागी के नेतृत्व में किसान संवाद एवं स्वागत समारोह का आयोजन हुआ

 




                               मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री, किसान मसीहा एवं स्वतंत्रता सेनानी श्रद्धेय चौधरी चरण सिंह जी की जन्मभूमि नूरपुर में आज किसान संवाद एवं स्वागत समारोह आयोजित किया गया।

किसान संवाद कार्यक्रम एवं पूर्व सांसद  के.सी. त्यागी  के  स्वागत समारोह मे हुआ। जिसमें भारी संख्या में रालोद कार्यकर्ता शामिल हुए।

कार्यक्रम में शामिल होने से पहले के सी त्यागी तथा रालोद नेताओं ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री किसान मसीहा स्वतंत्रता सेनानी श्रद्धेय चौधरी चरण सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता एडवोकेट अजयवीर सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित हुआ।

कार्यक्रम में किसानों के मुद्दों, उनकी समस्याओं एवं समाधान पर व्यापक चर्चा की गई मुख्य अतिथि के सी त्यागी  ने चौधरी चरण सिंह जी जीवन से संबंधित कई वृतांत सुनाए  गरीब, मजदूर , और किसानों के लिए चौधरी साहब द्वारा किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। एक बार चौधरी चरण सिंह जी के बारे में बताते हुए के सी त्यागी जी भावुक भी हुए।

कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता एडवोकेट अजयवीर सिंह ने किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिला अध्यक्ष रविन्द् प्रधान  ने की ।

राष्ट्रीय लोकदल के सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष  अमरजीत सिंह बिड्डी  ने कहा राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री माननीय चौधरी जयंत सिंह जी को मजबूती देने के लिय हमे सभी वर्गों को साथ लेकर चलना होगा,कमजोर लोगों की मदद करनी होगी।

हर व्यक्ति के दुख सुख में साथ देना होगा तभी हमारी पार्टी मजबूत होगी।

गाजियाबाद के राष्ट्रीय लोकदल के जिला अध्यक्ष श्री रामपाल चौधरी ने कहा कि के सी त्यागी एक अनुभवी नेता है उन्होंने श्रद्धेय चौधरी चरण सिंह के साथ काम किया है अब इनके अनुभवों का रालोद को लाभ मिलेगा।

पूर्व जिला अध्यक्ष  हापुड़ एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष  रविंद्र चौधरी ने सभा में उपस्थित सभी सम्मानित साथियों का धन्यवाद किया।

पूर्व जिला अध्यक्ष  नानक चंद शर्मा ने कहा  के सी त्यागी के रालोद में आने से रालोद को बल मिलेगा

हम सब चौधरी चरण सिंह जी के बताए रास्ते पर चलते हुए किसान मजदूर नौजवान को रालोद से जोड़ने का काम करेंगे।

पूर्व जिला अध्यक्ष  संजीव कुमार भरना ने कहा हमारे नेता चौधरी जयंत सिंह अपने मंत्रालय के माध्यम से युवाओं को प्रशिक्षित करके रोजगार देने का काम कर रहे है।

रालोद के वरिष्ठ नेता  जितेंद्र सिंह कुक्कू ने कहा राष्ट्रीय लोकदल धीरे धीरे मजबूती और बढ़ रहा है।

रालोद मजबूत होगा तो एन डी ए मजबूत होगा 

अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य  नरेंद्र खजुरी ने कहा रालोद परिवार में हर वर्ग का सम्मान है।

उन्होंने सभी का आह्वाहन किया रालोद की सदस्यता ग्रहण करे

कार्यक्रम में  हरेंद्र त्यागी सबली वाले, नितिन त्यागी असौड़ा वाले, नागेंद्र त्यागी सरावा वाले ,राजीव त्यागी  असौड़ा, जय भगवान त्यागी, बालंद, विनीत त्यागी, विपिन त्यागी असौड़ा, कुलदीप त्यागी हापुर, मोहित त्यागी तगासराय विपिन त्यागी, असौड़ा दानिश कुरेशी हापुड़ , आरिफ त्यागी, चौधरी कृपाल सिंह,चौधरी निरंकार सिंह, राशिद चेयरमैन, वीरेंद्र सिंह, मनान भाई ,श्याम सिंह चौधरी, शांतनु त्यागी , विनीत त्यागी जी, संजीव त्यागी   विनय त्यागी जी  नितिन त्यागी , अभिषेक त्यागी ,  बिजेंद्र नेता जी  बिजेंद्र दीवान ,चौधरी योगेश, मनीष चौधरी , जावेद प्रधान , यशपाल सिंह , रमेश चौधरी, राजीव ,आदि सही सैंकड़ों सम्मानित साथी उपस्थित  रहे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें