मुकेश गुप्ता
गाजियाबाद । आईआईए गाजियाबाद चैप्टर* द्वारा *56वीं मंथन ब्रेकफास्ट मिटिंग* का फारर्चून इन होटल मे आयोजनकिया गया। जिसमें *लेबर कोड 2026, वित्तीय समाधान एवं सौर हरित ऊर्जा* पर चर्चा की गई ।
*उद्यमियों, श्रमिकों एवं प्रशासन के समन्वय हेतु श्रम विभाग के अधिकारियों ( जितेंद्र सिंह और हंसराज, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, श्रम विभाग गाजियाबाद)* की उपस्थिति के साथ-साथ *बैंकिंग और ऊर्जा विशेषज्ञों* का एक मंच पर आना यह दर्शाता है कि *आईआईए गाजियाबाद चैप्टर उद्योगों के 360-डिग्री विकास पर काम कर रहा है।* यह बैठक गाजियाबाद के औद्योगिक विकास और श्रम कल्याण के बीच संतुलन बनाने के लिए एक सराहनीय पहल है।
कार्यक्रम की *शुरुआत बी-2-बी नेटवर्किंग सत्र* से हुई, जिसमें उद्यमियों ने आपसी व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की। *चैप्टर चेयरमैन संजय अग्रवाल* ने अपने संबोधन में गाजियाबाद के औद्योगिक विकास में आईआईए की भूमिका को रेखांकित किया। *आईआईए के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. नीरज सिंघल* ने एमएसएमई के समक्ष आने वाली चुनौतियों और भविष्य की संभावनाओं पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर आईआईए गाजियाबाद टीम द्वारा &श्रम विभाग के अधिकारियों, आईडीएफसी बैंक सहित अन्य गणमान्य अतिथियों का भव्य स्वागत* किया गया।
सत्र का मुख्य आकर्षण श्रम प्रर्वतन अधिकारियों का संबोधन रहा। उन्होंने *‘‘नए श्रम संहिता 2026‘‘* पर विस्तृत प्रस्तुति देते हुए नए नियमों और उनके कार्यान्वयन के बारे में उद्यमियों की शंकाओं का समाधान किया।
*वेतन संरचनाः* नए नियमों के अनुसार, कर्मचारी का मूल वेतन (Basic Pay) कुल वेतन (CTC) का कम से कम 50 प्रतिशत होना अनिवार्य है।
*काम के घंटे और छुट्टियाँः* काम के घंटों में लचीलेपन का प्रावधान है, जिसमें 48 घंटे प्रति सप्ताह की सीमा के साथ 4-दिन के कार्य सप्ताह (प्रति दिन 12 घंटे) का विकल्प भी शामिल है।
*सिंगल रजिस्ट्रेशन और रिटर्नः* अनुपालन (Compliance) को आसान बनाने के लिए अब उद्यमियों को कई के बजाय एक ही इलेक्ट्रॉनिक रिटर्न फाइल करना होगा।
*सेटलमेंटः* किसी भी कर्मचारी के नौकरी छोड़ने या हटाए जाने के दो कार्य दिवसों के भीतर उसका पूर्ण और अंतिम भुगतान (F&F Settelment) करना अनिवार्य कर दिया गया है।
*इंस्पेक्टर-सह-सुविधाप्रदाताः* अब निरीक्षकों की भूमिका केवल दंड देने की नहीं, बल्कि उद्यमियों को नियमों के पालन में मदद करने (Facilitator) की होगी। इसके बाद आयोजित प्रश्न-उत्तर सत्र में उद्यमियों ने विशेषज्ञों से सीधे संवाद किया।
*वित्तीय समाधान और सौर ऊर्जा पर विशेष सत्रः-* कार्यक्रम के दूसरे सत्र में IDFC First Bank आरडीसी राजनगर, गाजियाबाद से वरिष्ठ प्रबंधक श्री सर्जन शर्मा और क्लस्टर हेड श्रीमती प्रतिष्ठा ने बैंक की एमएसएमई अनुकूल नीतियों और वित्तीय योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही, AGS Green Renewa Pvt. Ltd. की COO श्रीमती शालिनी ने सौर हरित ऊर्जा के महत्व और इसके माध्यम से उद्योगों की लागत कम करने के उपायों पर प्रस्तुति दी।
*विशेषज्ञ सलाहः* लेबर कंसल्टेंट विवेक श्रीवास्तव ने कानून की बारीकियों और उसके व्यावहारिक कार्यान्वयन पर प्रकाश डाला।
यह जानकारी ‘‘मंथन’’ बैठक के उद्देश्यों को ओर भी स्पष्ट करती है। इस सत्र में न केवल कानूनी अनुपालन, बल्कि उद्यमियों की वित्तीय जरूरतों और टिकाऊ ऊर्जा समाधानों पर भी विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में कोषाध्यक्ष द्वारा अवगत कराया गया कि *हमारे चैप्टर के लिए गर्व का विषय है कि गवर्निंग काउंसिल की अनुशंसा पर यूनिवर्सिटी सोसाइटी इंटरलिंकेज कंसोर्टियम ने हमारे निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज सिंघल को ‘‘डॉक्टोरल स्ट्रैटम’’ से सम्मानित किया है।* यह सम्मान उन्हें एमएसएमई के विकास और नीतिगत सुधारों के प्रति समर्पित सेवा, जिसने एक स्थायी प्रभाव डाला है; जिसने समाज को सशक्त बनाया है, औद्योगिक प्रगति को गति दी है, और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित किया है, हेतु क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए दिया गया है। यह सम्मान समस्त विशेषाधिकारों और उत्तरदायित्वों के साथ प्रदान किया गया है। सभी ने डा0 नीरज सिंघल को शुभकामनाऐं दीं।
कार्यक्रम के अंत में आईआईए गाजियाबाद चैप्टर के कोषाध्यक्ष संजय गर्ग ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। राष्ट्रगान के पश्चात नेटवर्किंग नाश्ते के साथ कार्यक्रम का सफल समापन हुआ।
इस अवसर पर 50 से अधिक उद्यमी मौजूद रहे, जिसमें * एस.के. शर्मा, मनोज कुमार, प्रदीप गुप्ता, संजय बंसल, साकेत अग्रवाल, सीएस स्वरूप, राकेश अनेजा, ,जे पी कौशिक ,अमित नागलिया, रमन मिगलानी, सुश्री श्रृष्टि मित्तल, संदीप गुप्ता, सुभाष गुप्ता, एमएस बिष्ट, डा० अतुल कुमार जैन, मनोज कुमार गोयल, मदन लाल, अजय कुमार शर्मा, उमेश भटट्, दुर्गेश कपूर, विजय गुप्ता, वाहिद खान, अजहर अली, डा0 किरत सिंह, कपिल कुमार गुप्ता, जसपाल सिंह, मंगूराम, रजत गुप्ता, मोहित गुप्ता, अजिन थोमस, राकेश कुमार, नलिन गोयल, विनीत माहेश्वरी, विपुल सिंघल, आरएस अग्रवाल, रोहित अग्रवाल* इत्यादि रहे।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें