मुकेश गुप्ता
गाजियाबाद । वैश्य समाज सेवा समिति के पदाधिकारियों ने आज विजयनगर क्षेत्र से नामित पार्षद भगवत गुप्ता जी को सम्मानित किया।
इस मौके पर पार्षद भगवत गुप्ता ने हर समय समाज के लिए उपस्थित रहने का आशवासन दिया और हर समस्या का समाधान करने की बात कही।
सयोजक अजय गोयल.ने कहा कि भगवत गुप्ता को पार्षद बनाकर भाजपा ने समाज के लिए अच्छी बात की है। आपका जीवन सघर्ष मय रहा और उन्होंने कभी हिम्मत नहीं हारी। विषम परिस्थितियों के सामने वो चट्टान की तरह खड़े रहे।
इस अवसर पर संयोजक अजय गोयल, महेन्द्र गुप्ता, पूर्व पार्षद विजय गोयल, राधारमण अग्रवाल, राकेश गुप्ता, मनोज तायल मुकेश गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें