बुधवार, 1 अप्रैल 2026

आरकेजीआईटी मे वार्षिक उत्सव- TATVA 2026 का 2,3 अप्रैल को होगा आयोजन-लक्ष्मण प्रसाद,



मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । राज कुमार गोयल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (RKGIT) द्वारा अपने बहुप्रतीक्षित वार्षिक उत्सव Tatva 2K26 का आयोजन 2 एवं 3 अप्रैल 2026 को किया जाएगा। यह दो दिवसीय भव्य आयोजन प्रतिभा, रचनात्मकता, नवाचार और मनोरंजन का अनूठा संगम प्रस्तुत करेगा, जिसमें विभिन्न संस्थानों के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे।

इस उत्सव का उद्घाटन ग्रुप वाइस चेयरमैन  अक्षत गोयल के कर कमलों द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर अन्य विशिष्ट व्यक्ति भी मौजूद रहेंगे।

यह जानकारी एक प्रेस वार्ता में सहाहाकार  लक्ष्मण प्रसाद, कार्यकारी निदेशक डॉ. डी.के. चौहान, निदेशक डॉ. बी.सी. शर्मा तथा डीन (स्टूडेंट वेलफेयर)  एच. जी. गर्ग एवं स्टूडेंट एक्टिविटी काउंसिल के चेयरमैन आलोक त्यागी ने दी। 

उन्होंने बताया कि इस उत्सव में 45 से अधिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिन्हें लिटरेरी, कल्चरल, हॉबी और स्पोर्ट्स काउंसिल द्वारा संचालित किया जाएगा। इन गतिविधियों का उद्देश्य छात्रों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और प्रतिस्पर्धात्मक भावना को प्रोत्साहित करना है।

इंट्रा-कॉलेज इवेंट्स के अंतर्गत ग्रुप डिस्कशन, हिंदी एवं अंग्रेज़ी कविता, वर्ड पार्लियामेंट,  रोबो रेस, रोडीज, कोडिंग, वेब डिज़ाइनिंग, टेबल टेनिस, चैस, बैडमिंटन तथा हेल्थ कैंप जैसी गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी, जो छात्रों के बौद्धिक एवं तकनीकी कौशल को निखारेंगी।

इसके अतिरिक्त, इंटर-कॉलेज प्रतियोगिताएं भी इस उत्सव का मुख्य आकर्षण होंगी। लिटरेरी काउंसिल द्वारा ओपन माइक और डिबेट का आयोजन किया जाएगा। कल्चरल काउंसिल के अंतर्गत सोलो सिंगिंग, ग्रुप डांस, नुक्कड़ नाटक,  एवं स्किट  प्रस्तुत किए जाएंगे। हॉबी काउंसिल द्वारा आर्ट मेला आयोजित किया जाएगा, जबकि स्पोर्ट्स काउंसिल वॉलीबॉल, कबड्डी और खो-खो जैसी प्रतियोगिताओं का संचालन करेगी। वहीं मैनेजमेंट स्टूडेंट के लिए अलाक्रिटी मेकफेस्ट में विभिन्न इवेंट्स होंगे।

इस वर्ष फेस्ट को लेकर छात्रों में भारी उत्साह देखा जा रहा है, और अब तक 2000 से अधिक रजिस्ट्रेशन प्राप्त हो चुके हैं, जो इस आयोजन की लोकप्रियता को दर्शाता है।

उन्होंने बताया कि इस भव्य उत्सव का समापन 3 अप्रैल 2026 को प्राइज़ डिस्ट्रिब्यूशन समारोह के साथ किया जाएगा, जिसमें विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। इसी दिन शाम को एक शानदार सेलेब्रिटी नाइट का आयोजन होगा, जिसमें प्रसिद्ध पंजाबी गायिका Sunanda Sharma अपनी लाइव प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को यादगार बनाएंगी।

Tatva 2K26 में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों की भागीदारी और उत्साहपूर्ण माहौल इस आयोजन को एक अविस्मरणीय अनुभव बनाएगा।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में RKGIT के सलाहकार लक्ष्मण प्रसाद, कार्यकारी निदेशक डॉ. डी.के. चौहान, निदेशक डॉ. बी.सी. शर्मा तथा डीन (स्टूडेंट वेलफेयर)  एच. जी. गर्ग एवं स्टूडेंट एक्टिविटी काउंसिल के चेयरमैन आलोक त्यागी उपस्थित रहे।

2 अप्रैल को शहीद कमल जैन की पुण्यतिथि पर लोहा मंडी में भंडारा, निशुल्क दांत, आंख जांच शिविर और रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा-अतुल जैन

 

                             मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । गाजियाबाद लोहा विक्रेता मंडल के तत्वावधान में 2 अप्रैल 2026 को गाजियाबाद लोहा विक्रेता मंडल के स्वर्गीय वरिष्ठ पदाधिकारी शहीद कमल जैन की पुण्यतिथि के अवसर पर एक भंडारे का आयोजन किया जा रहा है इसके साथ ही क्षेत्र के मजदूरों ,निवासियों, प्रतिष्ठानों के कर्मचारियों और स्टाफ के लाभ हेतु निःशुल्क दांत एवं आंखों की जांच और मोतियाबिंद की जांच इत्यादि का एक शिविर का आयोजन किया जा रहा है, दांतों का इलाज भी किया जाएगा।इसके साथ ही स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया जा रहा है।

गाजियाबाद लोहा विक्रेता मंडल के अध्यक्ष डॉ.अतुल कुमार जैन ने अवगत कराया कि 2 अप्रैल 1995 की रात्रि को कमल जैन की परिवार सहित उनके निवास पर हत्या कर दी गई थी, व्यापारी के हितों की सदैव जोरदारी से रक्षा करने में कमल जैन सदैव अग्रणी रहते थे और व्यापारी की सेवा में संलग्न रहते थे। अज्ञात बदमाशों द्वारा उनकी इस हत्या से पूरे गाजियाबाद शहर में दुख की लहर व्याप्त हो गई थी और सभी व्यापारियों में बहुत ही रोष व्याप्त हो गया था।

गाजियाबाद लोहा विक्रेता मंडल प्रतिवर्ष उनकी स्मृति में उपरोक्त प्रकार के शिविरों का आयोजन करता है उसी क्रम में इस वर्ष 2 अप्रैल को संस्था के कार्यालय पर उपरोक्त जांच शिविर और रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे इसके साथ ही गाजियाबाद लोहा विक्रेता मंडल की कार्यकारिणी द्वारा लोहा मंडी स्थित शहीद कमल जैन पार्क के अंदर कमल जैन की एक प्रतिमा लगाने का निश्चय किया गया है। 

कमल जैन द्वारा लोहा व्यापारियों और अन्य व्यापारियों की सेवा और हित में किए गए कार्य सदैव याद किए जाएंगे।

उपरोक्त आंखों के जांच के और मोतियाबिंद जांच और इलाज शिविर तथा रक्तदान शिविर वरदान सेवा संस्थान के सहयोग से लगाया जा रहा है एवं दातों की जांच और चिकित्सा शिविर आईटीएस डेंटल कॉलेज मुरादनगर के सहयोग से लगाया जा रहा है। डा.अतुल कुमार जैन ने दोनों संस्थाओं का धन्यवाद ज्ञापित किया है।

लोक शिक्षण अभियान ट्रस्ट ने ज्ञानपीठ केन्द्र“ 1 पर भगवान महाबीर का जन्मोत्सव” ”मानव कल्याण, शांति, अहिंसा दिवस” के रूप में मनाई




मुकेश गुप्ता

 गाजियाबाद/साहिबाबाद । लोक शिक्षण अभियान ट्रस्ट द्वारा “ज्ञानपीठ केन्द्र“ 1, स्वरुप पार्क जी0 टी0 रोड साहिबाबाद के प्रांगण में मंगलवार को “भगवान महाबीर का जन्मोत्सव” ”मानव कल्याण, शांति, अहिंसा दिवस” के रूप में आयोजित किया गया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महान कवि अवधेश कुमार मिश्र एडवोकेट रहे, अध्यक्षता डा0 देवकर्ण चौहान ने, आयोजन इंजी0 धीरेन्द्र यादव, संचालन श्रमिक नेता अनिल कुमार मिश्र ने किया। कार्यक्रम में लोक शिक्षण अभियान ट्रस्ट के संस्थापक/अध्यक्ष राम दुलार यादव शिक्षाविद मुख्य वक्ता के रूप में शामिल रहे, कार्यक्रम में शामिल सभी साथियों ने जैन धर्म के 24वें तीर्थांकर महाबीर स्वामी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें स्मरण करते हुए उनके सन्देश को जन-जन में पहुचाने तथा उनके द्वारा दिये गये प्रेरणादायक विचार पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को कैलाश चन्द्र, जगन्नाथ प्रसाद ने भी संबोधित किया। राजेन्द्र सिंह ने पाखंड पर तथा हुकुम सिंह ने गीत के माध्यम से नफरत पर चोट कर सद्भाव और प्रेम का सन्देश दिया।

           भगवान महाबीर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजवादी विचारक राम दुलार यादव शिक्षाविद ने कहा कि “महाबीर स्वामी द्वारा दिये गये उपदेश मानव जाति के कल्याण के लिए आज भी प्रासंगिक हैं” उन्होंने सामज में व्याप्त विषमता, हिंसा, कुरीतियों, छुवाछूत, जातिवाद और धार्मिक पाखंड का घोर विरोध किया, वह मानव द्वारा मानव के शोषण के विरोधी रहे, लेकिन आज विश्व के विकसित देश, विकासशील या अविकसित देशों के संसाधनों की लूट और शोषण कर रहे है, अपनी महत्वकांक्षा को पूरा करने के लिए मानवता को हिंसाग्रस्त कर रौद रहे है, भगवान महाबीर के सिद्धांतों के विपरीत आचरण करने से धन संग्रह करने की लूट मची है, सत्य का स्थान झूठ ने ले लिया है, अनाचार, अन्याय, अत्याचार से पूरा विश्व त्रस्त है, आतंक मचा है, वर्तमान समय में भगवान महाबीर के सिद्धांतों और जीवन शैली तथा नैतिक आचरण अपनाने से ही विश्व शांति संभव है, हमें उनके बताए मार्ग को अपने जीवन में उतारना चाहिए, तभी मानव कल्याण, शांति, अहिंसा का वातावरण देश, विदेश में बन सकता है, आज देश, समाज को दिशा देने वालों को महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए, नहीं तो झूठ, लूट, संचय, हिंसा और अनाचार का साम्राज्य मानवता को निगलकर नष्ट कर देगा।

               कार्यक्रम में प्रमुख रूप शामिल रहे, राम दुलार यादव, कैलाश चन्द्र,  अवधेश कुमार मिश्र, डा0 देवकर्ण चौहान, सम्राट सिंह, ओम प्रकाश अरोड़ा, झारखंडे गुप्ता, एस0 एन0 जायसवाल, वीर सिंह सैन, राम नयन यादव, विजय भाटी एडवोकेट, ताहिर अली, अनिल कुमार मिश्र,  रवि चौहान, राजेन्द्र सिंह, ब्रह्म प्रकाश, मुनीव यादव, जगन्नाथ प्रसाद, मो0 सलाम, हरिकृष्ण, प्रेम चन्द पटेल, हुकुम सिंह, फूल चन्द पटेल, अमृत लाल चौरसिया, उधम सिंह आदि।