सोमवार, 5 अक्तूबर 2020

किसानों को बरगलाने का काम कर रहा है विपक्ष: वीके सिंह

प्रतीक गुप्ता


गाजियाबाद। किसानों के मुद्दे पर आज केंद्रीय राज्य मंत्री वीके सिंह ने गाजियाबाद में एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया और बताया कि किसानों को विपक्ष द्वारा बरगलाया जा रहा है। बहुत से लोग बहुत सीधे हैं उनसे जो कहा जाता है वह मान जाते हैं। हाथरस के बारे में भी कहानियां बनती जा रही हैं। किसानों की समस्या ज्यादा नहीं है।



समस्या है विपक्षी पार्टियों की जो गलत फहमियां फैलाने में लगे हुए हैं। जो चीज विपक्षी पार्टियों ने नहीं की वह चीज अब की जा रही है ’ ऐसे में उन्हें लग रहा है कि किसानों का वोट अब उनके हाथ से निकल गया है। जिसके चलते ही विपक्ष द्वारा किसानों को बरगलाया जा रहा है। वहीं दूसरी और अकाली दल पर बोले कि उनकी अपनी अलग राजनीति है। जो चीज प्रावधानों में डाली गई है। वह कांग्रेस सरकार ने लागू कर दी।



उनकी दिक्कत है कि तब उन्होंने उसका विरोध किया तो अब उसको कैसे सपोर्ट कर दें। किसानों के हित में बात करते हुए उन्होंने बताया कि जितने ज्यादा व्यापारी होंगे उतना ही फायदा किसानों को होगा ’ आढ़तियों का जो समूह बना हुआ है वह किस तरीके से मंडी के अंदर किसानों का फायदा उठाते आए हैं। यह किसान खुद भली-भांति जानते हैं ’ जब उसके पास बाध्यता ही नहीं रहेगी कि उसको मंडी में जाना ही जाना है तो ऐसे में आढ़तियों के चंगुल से किसान निकल जाएगा। उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि किसान 70 साल से न्याय के लिए तरस रहे हैं और ये विधेयक कृषि क्षेत्र के सबसे बड़े सुधार हैं। उन्होंने कहा कि दोनों विधेयकों से किसानों को डिजिटल ताकत मिलेगी और उन्हें उनकी उपज की बेहतर कीमत मिल सकेगी।



इसके अलावा उन्हें बेहतर बाजार मिल सकेगा और मूल्य संवर्धन भी हो सकेगा।विधेयकों के प्रावधानों के अनुसार, किसान कहीं भी अपनी फसलों की बिक्री कर सकेंगे और उन्हें मनचाही कीमत पर फसल बेचने की आजादी होगी। उन्होंने कहा कि इनमें किसानों को संरक्षण प्रदान करने के प्रावधान भी किए गए हैं। इसमें यह प्रावधान भी किया गया है कि बुआई के समय ही कीमत का आश्वासन देना होगा।विधेयकों के पारित होने पर उन्होंने अन्नदाताओं को बधाई भी दी और बताया कि यह न केवल कृषि क्षेत्र में आमूलचूल परिवर्तन लाएगा, बल्कि इससे करोड़ों किसान सशक्त होंगे ’उन्होंने कहा की दशकों तक हमारे किसान भाई- बहन कई प्रकार के बंधनों में जकड़े हुए थे और उन्हें बिचौलियों का सामना करना पड़ता था ’ लेकिन यह बिल उनके लिए एक बड़ी राहत लेकर आया हैं ’ला एन्ड आॅर्डर के ऊपर उन्होंने कहा कि हम लोग उतने ही जागरूक हैं जितने कि आप कोशिश कर रहे हैं’ आप लोगों का समर्थन चाहिए ’ अगर आपको ऐसा कुछ लगता है हमारे लोगों को बताइए हम पूरी तरीके से गलत चीज को ठीक करने के लिए खड़े हुए हैं। हाथरस मामले पर बोले कि अभी एसआईटी जांच चल रही है तो उसमें कुछ भी बोलना अनुचित होगा। प्रेस वार्ता में महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी,साहिबाबाद सुनील शर्मा,मेयर आशा शर्मा, महामंत्री पप्पू पहलवान, सुशील गौतम, राजेश त्यागी, गोपाल अग्रवाल, अश्वनी शर्मा सह मीडिया प्रभारी नीरज गोयल तथा जय कमल अग्रवाल उपस्थित रहे। पत्रकार वार्ता का संचालन अश्विनी शर्मा ने किया।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें