गाजियाबाद। स्पर्श सोसायटी द्वारा गाजियाबाद जिले में टीबी रोग से ग्रस्त 25 बच्चों को गोद लिया गया। वैशाली में इस अवसर पर सोसाइटी के वालंटियरस के द्वारा इन बच्चों को अगले 6 महीने में इस रोग से लड़ने के लिए प्रोत्साहन के रूप में हर महीने मिलकर समय पर दवाई खाने और अपना कोर्स पूरा करने के लिए मदद की गई । इसके साथ ही इन बच्चों में पोषण की कमी पूरा करने के लिए स्पर्श संस्था द्वारा खाने-पीने और प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए दवाइयों का वितरण भी किया गया । भारत सरकार द्वारा सन 2025 से पहले भारत में टीबी रोग को कंट्रोल करने के लिए विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से इस प्रकार के कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जा रहे हैं ताकि यह बच्चे अपना इलाज बीच में अधूरा ना छोड़े । गाजियाबाद में इस समय लगभग 2000 बच्चे इस रोग की दवाई प्राप्त कर रहे हैं और उम्मीद की जाती है कि शीघ्र ही इस रोग पर काबू पा लिया जाएगा। एक व्यक्ति एक बच्चा की पॉलिसी के तहत इस योजना का लाभ दिखाई देने लगा है।
इस अवसर पर पार्षद मनोज गोयल वैशाली डिस्पेंसरी की चिकित्सक डॉ रितु वर्मा डॉक्टर सचिन भार्गव स्पर्श सोसायटी के वॉलिंटियर्स डॉ अमित वर्मा डा आशुतोष डॉ नमित वार्ष्णेय अमन शर्मा श्री मुकेश कुमार संजीव वर्मा हरि ओम गुप्ता वरुण सिंह पुंडीर राजेन्द्र माहेश्वरी प्रवीण अग्रवाल सुभाष सिंह अविनाश कुमार श्रीवास्तव रविंद्र कुमार मोहित गौरी सर्वेश यादव ने भाग लिया।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
-
मुकेश गुप्ता एन .आई.टी.टी.टी.आर. चंडीगढ़ के सहयोग एवं इंटेल के तकनीकी सहयोग से शिक्षकों को ए.आई. तकनीक से सशक्त बनाने की पहल गाजियाबाद ...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद । शहर विधायक संजीव शर्मा के निरंतर प्रयासों एवं क्षेत्रवासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पश्चिमांचल विद्युत ...
-
मुकेश गुप्ता मालदीव के 35 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने यशोदा मेडिसिटी का दौरा किया और यहां उपलब्ध आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं, चिकित्सा विशेषज्ञ...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद, 28 जुलाई 2026 । सि द्धार्थ विहार व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों ने आज शहर विधायक माननीय श्री संजीव शर्मा जी से शिष्टा...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) द्वारा मधुबन बापूधाम आवासीय योजना संख्या के अंतर्गत 350 आवासीय भूखण्डों के आवंटन ...


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें