गाजियाबादः श्री दूघेश्वर पीठाधीश्वर व जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह से मुलाकात की। महाराजश्री ने जिलाधिकारी को जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक एवं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरि महाराज की ओर से प्रयागराज महाकुंभ मेले का निमंत्रण दिया। जिलाधिकारी ने श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज से महाकुंभ मेले की जानकारी ली और कहा कि वे समय निकालकर प्रयागराज महाकुंभ मेले में पहुंचेंगे। श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने बताया कि जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह बनारस में एसडीएम रह चुके हैं और उन पर श्रीमहंत हरि गिरि महाराज का विशेष स्नेह है। इसी के चलते जिलाधिकारी को उन्होंने श्रीमहंत हरि गिरि महाराज की ओर से महाकुंभ का निमंत्रण दिया है। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह अपनी व्यस्तता के बावजूद धर्म व समाज सेवा के कार्यो में आगे रहते हैं। श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर कॉरिडोर बनना है और उसके लिए जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर उसकी रूपरेखा आदि तैयार कराने का कार्य शुरू करा दिया है। जल्द ही कॉरिडोर बनाने का कार्य शुरू होगा और श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर भव्यव दिव्य रूप में पूरे विश्व में अपनी पहचान बनाएगा।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद । रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद अनंत द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में अंबेडकर रोड पर बीकानेर...
-
मुकेश गुप्ता नगर निगम की गाजियाबाद 360 कॉफी टेबल बुक का हुआ अनावरण, 164 पेज में डेढ़ सौ से अधिक कार्यों को दर्शाया गाजियाबाद । नगर निगम ...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद 13 सितम्बर 2026 । वैश्य एकता समिति गाजियाबाद द्वारा को दुर्गा वाशिंग पाउडर परिसर, पारस होटल के पीछे, अम्बेडकर रोड...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद । पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित ब्रह्म समागम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने सहभागिता की। इस अ...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद, 14 सितंबर 2026। सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर, गाजियाबाद में सोमवार को भव्य “दूधेश्वर गणपति लड्डू मह...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें