रविवार, 1 मार्च 2026

फ्लावर शो एवं चटकारे" के अंतिम दिन का आयोजन सफलतापूर्वक हुआ सम्पन्न







                             .मुकेश गुप्ता

 गाजियाबाद । लैण्डक्राफ्ट डवलपर्स प्रा०लि० द्वारा हॉर्टिकल्चर एण्ड फ्लोरिकल्चर सोसायटीज गाजियाबाद के सहयोग से "फ्लावर शो एवं चटकारे" के अंतिम दिन का आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। आयोजन में मुख्य विकास अधिकारी श्री अभिनव गोपाल IAS , श्री धवल जायसवाल IPS डीसीपी सिटी ,सहायक पुलिस आयुक्त श्री रितेश त्रिपाठी,श्री सूर्यबली मौर्य,श्री जियाउद्दीन अहमद,श्री दीपक भाटी,श्रीमती प्रियाश्री पाल,श्री रजत कुमार,आदि गणमान्य व्यक्ति मुख्य रूप से उपस्थित हुए।

फ्लॉवर शो में चारों ओर असंख्य फूलों एवं पौधों की प्रदर्शनी की शोभा छायी रही जो आयोजन में 'आये हुए हर दर्शक को अपनी ओर आकर्षित कर रही थी। आयोजन स्थल पर ऑक्सीजन उत्सर्जित करने वाले पौधे एवं वायु प्रदूषण को शुद्ध करने वाले पौधे, मेडिसिनल प्लान्ट का विशेष प्रदर्शन रहा। आयोजन स्थल पर फूलों द्वारा बनाया गया ऊँ सेल्फी प्वाइंट के मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहा। स्टैचू आर्टिस्ट के साथ भी लोगों ने सेल्फी ली। चटकारे में प्रसिद्ध व्यंजनों का मेले में आये लोगों ने भरपूर स्वाद लिया।

आयोजन स्थल पर सर्वप्रथम ड्राईंग कम्पीटिशन का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 250 बच्चों ने भाग लिया। इसके अतिरिक्त अनिल वैन्ट्रो वैन्ट्री लोकिस्ट कॉमेडियन जिनके द्वारा पपेट के माध्यम से एक कॉमेडी शो प्रस्तुत किया गया। पैन्थर ग्रुप, दिल्ली एवं गाजियाबाद की अनेकों डांस एकेडमियों द्वारा अपने नृत्य के जोहर से सभी को अपनी ओर आकर्षित किया। इस मौके पर इन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक आयोजन मंच संचालिका पूनम शर्मा द्वारा किया गया।

आयोजन के अन्तिम दिन हजारों की संख्या में लोगों ने भ्रमण किया जिसको दृष्टिगत रखते हुए पार्किंग, सुरक्षा एवं सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया। फ्लॉवर शो में सम्मिलित हजारों लोगों ने इस आयोजन की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

इस आयोजन में ललित जायसवाल, राकेश गोयल, रमा त्यागी, रश्मि अग्रवाल, डी०के शर्मा , निर्माश अग्रवाल,दिवाकर सिंघल,दिव्यांशु सिंघल,विकास जैन आदि का सहयोग रहा

होली के रंग में रंगे विजयनगर के पत्रकार




मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । विजयनगर स्थित सरकारी डिस्पेंसरी परिसर में रविवार को पत्रकारों ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में पत्रकारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसका उद्देश्य आपसी भाईचारे के साथ पत्रकार एकता और सौहार्द को बढ़ावा देना था। इस बीच एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर गले मिले और होली के रंग में पूरी तरह रंग गए।

समारोह का शुभारंभ पारंपरिक स्वागत से हुआ। वरिष्ठ पत्रकार डॉ. जितेन्द्र बच्चन और एन. के. शर्मा को पत्रकार डॉ अशोक कुमार, विनोद सक्सेना व नरेश कुमार ने पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इसके बाद सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। समारोह में हंसी-ठिठोली और रंगों की बौछार देखने को मिली।

एक अर्से बाद कई पत्रकार साथी एकसाथ मिले तो यादों और अनुभवों का सिलसिला भी चला। नरेश कुमार और विनोद सक्सेना ने विजयनगर में एक मजबूत पत्रकार संगठन के गठन पर जोर दिया, तो डॉ. जितेन्द्र बच्चन ने उनका समर्थन करते हुए माहौल पूरी तरह उत्साह से भर दिया। साथ ही उनके संवाद और विचारों में गंभीरता भी देखने को मिली। सभी उपस्थित पत्रकारों ने तालियां बजाकर डॉ. बच्चन का जोरदार स्वागत व समर्थन किया।

वरिष्ठ पत्रकार डॉ जितेन्द्र बच्चन ने होली जैसे सांस्कृतिक पर्व के जरिए पत्रकार हितों की बात करते हुए समाज में समरसता बढ़ाने का संदेश दिया। साथ ही मीडिया को और जिम्मेदार बनाने की मंशा जाहिर की, जिससे समाज को और मजबूती मिल सके। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि उनके लिए प्रत्येक पत्रकार एक परिवार की तरह है और यही उनकी पूंजी होने के साथ-साथ वास्तविक शक्ति है।

डॉ अशोक कुमार, एनके शर्मा और कई अन्य पत्रकारों ने भी इस बात पर जोर दिया कि लाइनपार क्षेत्र में एक ऐसे संगठन की आज आवश्यकता है, जो पत्रकार हितों की रक्षा करे और उनके सुखदुख में पत्रकारों के साथ खड़ा हो। इस सिलसिले में राहुल शर्मा ने भी अपने अनुभव साझा किए। नरेश कुमार ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि मन के मतभेदों को मिटाकर प्रेम और सद्भाव अपनाने का दिन है।

समारोह के अंत में सभी के लिए पारंपरिक पकवानों का विशेष प्रबंध किया गया। गुझिया की मिठास के साथ सभी ने एक-दूसरे को गले लगाकर होली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पत्रकार नरेश कुमार शर्मा, डॉ अशोक कुमार, नरेश राजपूत, सुधीर रस्तोगी, समर सिंह राणा, वीके सक्सेना, राहुल शर्मा, राजकुमार, संजय राजपूत, राकेश गुप्ता, सविता शर्मा, डॉ गीता, किशन स्वरूप, सुभाष चंद्र, शिवकुमार पवार, अमित शर्मा, राकेश झा, संतोष, सुशील, राजकुमार, रवि तुषार, अनिल कुमार, गौरव प्रधान, दिशांत, मुकेश गैराला, अमित तोमर, विकास शर्मा आदि पत्रकार उपस्थित थे।

शहर विधायक संजीव शर्मा के होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब

 





मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । शहर विधायक संजीव शर्मा  द्वारा आज जानकी भवन, घंटाघर रामलीला ग्राउंड में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें जनसैलाब उमड़ पड़ा। पूरा परिसर रंग, उमंग और भाईचारे की भावना से सराबोर रहा।बहुत ही शानदार सांस्कृतक कार्यक्रम ने लोगो का मन मोह लिया.

इस अवसर पर सांसद अतुल गर्ग,दूधेश्वर नाथ मंदिर के पूज्य महंत नारायण गिरी जी महाराज,स्वतंत्र प्रभार मंत्री नरेंद्र कश्यप,उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा,मेयर सुनीता दयाल, दर्जा प्राप्त मंत्री विकास गुप्ता,अशोक गोयल,पूर्व मेयर आशु वर्मा,पप्पू पहलवान ज़ी, गोपाल अग्रवाल,राजेश त्यागी अरविन्द भारतीय, पवन गोयल, बलदेव राज़ शर्मा,विजय मोहन,राजीव त्यागी, रामावतार जिंदल, संजीव गुप्ता, अनिल गर्ग सरदार एसपी सिंह, इंद्रजीत टीटू, रेखा चौधरी, अरुण चौधरी संजय कश्यप,साथ ही सभी समाचार पत्रों के प्रधान संपादक और ब्यूरो चीफ तथा समस्त व्यापार मंडलों के पदाधिकारी समाज व्यापार मंडल एवं प्रशासनिक अधिकारियों की और भाजपा पार्टी के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारीऒ की गरिमामयी उपस्थिति रही।





 विधायक संंजीव शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, भाईचारे और एकता का प्रतीक है। उन्होंने क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करते हुए आश्वासन दिया कि विकास कार्यों की गति निरंतर जारी रहेगी और गाजियाबाद को नई ऊँचाइयों पर ले जाने का संकल्प दोहराया।

मीडिया प्रभारी अजय चोपड़ा जी ने सभी सम्मानित अतिथियों एवं क्षेत्रवासियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि इतनी बड़ी संख्या में जनता की उपस्थिति माननीय विधायक जी के प्रति विश्वास और स्नेह को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से जनसंवाद को मजबूत किया जाता रहेगा।

 रंगों के इस पावन पर्व पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। 



पूर्व चैयरमैन मनोज धामा व रंजीता धामा के होली मिलन समारोह मे,लोनी में उमडा भाईचारे का जन सैलाब :-मनोज धामा

 








मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद ।  लोनी नगर पालिका क्षेत्र के बेहटा गांव स्थित चंदन वाटिका में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनोज धामा व राष्ट्रीय लोक दल की नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रंजीता धामा के द्वारा 1मार्च रविवार को लोनी में भव्य होली मिलन समारोह आयोजित किया गया ।


इस अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल के नवनिर्वाचित क्षेत्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री तरस पाल मलिक जी भी कार्यक्रम में पहुंचे प्रथम लोनी आगमन पर पुस्ता रोड पर पर राष्ट्रीय लोक दल के युवा कार्यकर्ताओं ने पुष्प माला पहनाते हुए व पुष्प वर्षा करते हुए आतिशबाजी के साथ जोरदार स्वागत किया स्वागत कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए लोनी नगर पालिका क्षेत्र के घड़ी कटिया स्थित रामफल वाटिका,खन्ना नगर चौक,प्रेम नगर ,दो नंबर ,इंद्रपुरी ,शांति नगर ,बॉर्डर नहर पर राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह पर पुष्प वर्षा करते हुए माला पहनाकर अपने क्षेत्रीय अध्यक्ष जी का स्वागत किया । 

चंदन वाटिका में भव्य होली मिलन समारोह में मनोज धामा जी के बुलावे पर सभी राजनीतिक पार्टियों के नेता गण पहुंचे तथा कार्यक्रम में अपने विचार रखें तथा क्षेत्र की जनता को होली की बधाइयां दी ।






इस अवसर पर लोनी नगर पालिका अध्यक्ष रंजीता धामा व मनोज धामा ने प्रदेश अध्यक्ष श्रीमान तरसपाल मलिक जी का पटका वह फूल माला पहनाकर स्वागत किया तथा भगवान श्री गणेश जी की मूर्ति देकर सम्मान किया। 

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष जी ने अपने विचार रखते हुए कहा कि आज लोनी नगर पालिका क्षेत्र में प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं के उमडते जन सैलाब देखकर मेरा हृदय गदगद हो गया है भीषण गर्मी में भी कार्यकर्ता सड़कों पर खड़े रहे वह मेरा सम्मान किया मैं भी अपने कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए हर समय खड़ा रहूंगा ।

इस अवसर पर खतौली विधायक मदन भैया जी ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि लोनी की जनता को मैं होली की शुभकामनाएं प्रेषित करता हूं तथा होली का त्यौहार लोग शांतिपूर्वक ढंग से मनायें तथा आमजन नशे पत्ते से दूरी बनाए रखें ऐसी में आशा करता हूं ।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय लोक दल के जिला अध्यक्ष रामपाल चौधरी ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि हम सभी पार्टी के अनुशासित सिपाही हैं जिस प्रकार आज प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं ने अनुशासन का परिचय दिया है तथा अपने पार्टी के अध्यक्ष के लिए सड़कों पर युवाओं ने स्वागत कार्यक्रम रखें मैं सभी कार्यकर्ता को धन्यवाद देना चाहता हूं ।

इस अवसर पर अमरजीत सिंह बिड्डी जी ने भी अपने विचार रखें तथा सभी क्षेत्रवासियों को होली की शुभकामनाएं दी तथा सोहार्द पूर्ण होली खेलने के अपील की ।

इस अवसर पर बागपत जिला पंचायत अध्यक्ष जय किशोर भी पहुंचे तथा उपस्थित जनसमूह को होली की शुभकामनाएं प्रेषित की ।

होली मिलन समारोह में पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के अनिल प्रमुख ने भी अपने विचार रखें तथा क्षेत्र की जनता को होली की शुभकामनाएं दी ।

भाजपा नेता योगेंद्र मावी ने भी लोनी की जनता को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी लोग ही हमारे विभिन्न दलों के कार्यकर्ता हो मैं आप सभी को होली की शुभकामनाएं देता हूं ।

इस अवसर पर पूर्व में अध्यक्ष रहे डॉक्टर विनोद बंसल भी होली मिलन समारोह पहुंचे तथा क्षेत्र की जनता को होली की शुभकामनाएं दी ।

इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनोज धामा ने होली मिलन समारोह में उमडे जन सैलाब को देखकर भावुक होते हुए कहा कि आज मेरे एक बुलावे पर सभी राजनीतिक दलों के नेतागण वह मेरी पार्टी के नेतागण आयोजित होली मिलन समारोह में उपस्थित हुए मैं सभी का धन्यवाद करना चाहता हूं और लोनी की जनता से अपील भी करना चाहता हूं की होली का त्यौहार आपसी भाईचारे का त्यौहार है जिसको हम सभी को अपने गिले शिकवे भुलाकर मनाना चाहिए तथा अपने क्षेत्र की जनता को भी आज मैं यह कहना चाहता हूं कि आप सभी ने अलग-अलग धर्म ,समाज ,जाति के बंधन तोड़ते हुए होली मिलन समारोह में आये मुझे गर्व है

लोनी की जनता भाईचारे की मिसाल है मुझे गर्व है की सभी धर्म -जाति को मानने वाले लोग आज एक मंच पर इकट्ठा हुए हैं विभिन्न समाज व समुदायों के लोग भी आज मेरे निमंत्रण पर होली मिलन कार्यक्रम में आए मैं क्षेत्र की जनता को होली के पावन पर की बधाई देता हूं तथा लोनी जनता से अपील करना चाहता हूं कि आप सभी क्षेत्रवासी मिलजुल कर इस त्यौहार को मनायें यदि कोई व्यक्ति किसी व्यक्ति से रंजिश रखता है या दुश्मनी मानता है तो उन सबको भुलाकर दिल के मेल को मिटाकर होली के रंगों से भरे तथा समाज में एकता का संदेश दें ।

कार्यक्रम के समापन पर लोनी नगर पालिका अध्यक्ष रंजीता धामा ने दूर दराज से आए अपने सभी शुभचिंतकों को कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने पर धन्यवाद दिया तथा शानदार कार्यक्रम के लिए व लोनी की जनता से मिले भरपूर प्यार व अपनेपन को कार्यक्रम की सफलता का आधार बताया  ।

श्रीमती रंजीता धामा ने लोनी की जनता को होली की बधाई दी तथा लोनी नगर पालिका के महिला व पुरुष सफाई कर्मचारी को मंच से सम्मानित किया किया जिसको देखकर उपस्थित जनसमूह ने लोनी नगर पालिका अध्यक्ष का तालियां बजाकर जोरदार स्वागत किया

होली मिलन समारोह में रागिनी गायक वह बीन बजाने वाली टीम के लोगों ने दूर दराज से आए लोगों का मनोरंजन किया वह महाभारत वह अन्य किस्सों की रागनियां लोगों को गाकर सुनाई जिसका लोगों ने तालिया के गडगडाहट से कलाकारों का हौसला बढ़ाया ।

इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष तरसपाल मलिक जी ,जिला अध्यक्ष रामपाल चौधरी जी ,खतौली विधायक मदन भैया जी ,बागपत जिला पंचायत अध्यक्ष जय कुमार ,अमरजीत सिंह बिड्डी ,इंद्रजीत सिंह टीटू ,अजय प्रमुख ,योगेंद्र मावी,भाजपा नेता अनिल कसाना ,महावीर  खलीफा,डॉक्टर विनोद बंसल ,सभासद नौशाद सैफी ,नितेश धामा,अमित तोमर,रूपा चौधरी ,पिंटू ,श्री मोहन शर्मा,याकीन मलिक,हसमुद्दीन ,राहुल अली,जगत चौधरी ,गजी सभासद ,सभासद लज्जा देवी,सभासद कामू ,मार्टिन फैसल ,कुलवंत शर्मा ,सरताज खान ,इंद्रपाल कसाना ,शकील मलिक,विपिन अतहर रहमान,सतीश शर्मा ,बबलू खलीफा ,वाजिद अली,देवेंद्र ढाका ,ओमी प्रधान,सेलक प्रधान ,डीके गुर्जर ,रणवीर सिंह धामा ,हरबीर खलीफा ,अमरपाल धामा , उदयपाल प्रधान ,राजीव शर्मा सत्ते पंडित जी, प्रगति धामा रितिका धामा,दक्ष धामा,अर्पित धामा,मनीष डागर,सतपाल डागर, रमेश चौधरी,रामबीर चौधरी,सुधीर तोमर,कपिल मलिक,भल्ला गुर्जर,ब्रजपाल मास्टर जी,आशु मलिक ,बबलू शर्मा,मुकेश पाल,पप्पू चौधरी,मूफीद आलम,अजय पंडित,विकास धामा,सेंसरपाल चौधरी जीसहित हजारों की संख्या मे लोनी की देवतुल्य जनता व राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गणेश अस्पताल का नारी शक्ति उत्सव शुरू, तीन दिवसीय नि:शुल्क इंफर्टिलिटी कैंप का शुभारंभ, एसीपी उपासना पांडेय ने किया उद्घाटन

 



मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद। महिलाओं के स्वास्थ्य और मातृत्व से जुड़े मुद्दों के समाधान हेतु गणेश अस्पताल द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नारी शक्ति उत्सव का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर तीन दिवसीय विशेष इंफर्टिलिटी (बांझपन) कैंप का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि एसीपी उपासना पांडेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान  डॉ. रंजना शर्मा, डॉ. निधि वर्मा, डॉ. अर्चना शर्मा, डॉ. मोनिशा शर्मा और डॉ. प्रतीक शर्मा भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसीपी उपासना पांडेय ने कहा कि समाज में महिलाओं का स्वास्थ्य सर्वोपरि है और चिकित्सकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार उत्तर प्रदेश पुलिस जनसेवा में दिन-रात तत्पर रहती है, उसी प्रकार चिकित्सक भी मरीजों की सेवा में निरंतर समर्पित रहते हैं। ऐसे स्वास्थ्य शिविर जरूरतमंद महिलाओं के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होंगे।

अस्पताल की वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अर्चना शर्मा ने बताया कि इस तीन दिवसीय कैंप के दौरान महिलाओं को इंफर्टिलिटी से संबंधित परामर्श, जांच और उपचार की सुविधाएं विशेष रियायती दरों पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। कई महत्वपूर्ण जांचें नि:शुल्क की जा रही हैं तथा विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा नि:शुल्क परामर्श भी दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बदलती जीवनशैली और बढ़ते तनाव के कारण कई महिलाएं मातृत्व संबंधी समस्याओं का सामना कर रही हैं, ऐसे में यह कैंप उनके लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है।

अस्पताल प्रशासन ने बताया कि नारी शक्ति उत्सव का उद्देश्य महिलाओं को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इस आयोजन के माध्यम से विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद महिलाओं को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं और परिजनों ने अस्पताल की इस पहल की सराहना की और कहा कि इस प्रकार के शिविर समाज के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अस्पताल प्रशासन ने अधिक से अधिक महिलाओं से इस कैंप का लाभ उठाने की अपील की है, ताकि समय रहते स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान किया जा सके और मातृत्व का सुख प्राप्त किया जा सके। कार्यक्रम को सफल बनाने में  हॉस्पिटल प्रशासक डॉ संजय केशरवानी  और 

जीएम एच आर डॉ बिराज सिंह का सहयोग रहा।