मंगलवार, 10 नवंबर 2020

बार एसोसिएशन चुनाव: अध्यक्ष पद पर मुनीष त्यागी ने मारी बाजी, मनमोहन शर्मा बने सचिव

प्रतीक गुप्ता


गाजियाबाद। जिला बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के लिए कहचरी स्थित बार सभागार में वकीलों ने पुलिस के कड़े पहरे और सुरक्षा के बीच वोट डाले। कचहरी में सुबह से भी भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई थी। वहीं,एडीएम सिटी शैलेंद्र कुमार सिंह, एसडीएम देवेंद्र पाल सिंह, कार्यवाहक एसपी सिटी ने सीओ फर्स्ट अभय कुमार मिश्र, सीओ सेकेंड अवनीश कुमार
सिंह, कविनगर थाना प्रभारी नागेंद्र चौबे और पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में चुनाव का जायजा लेते हुए सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कराई। कचहरी परिसर में कोरोना का संक्रमण लगातार फैलने की वजह से मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग किया गया। ऐसे में एहतियात के तौर पर विशेष निर्देश जारी किए गए थे। बार एसोसिएशन के लिए शनिवार को सभागार में सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक वकीलों ने विभिन्न पदों के लिए वोट डाले। शाम को 6 बजे से मतों की गणना शुरू हुई। अध्यक्ष पद के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता नाहर सिंह यादव, मुनीष त्यागी, सत्यकेतु सिंह में टक्कर दिखाई दी। वहीं, मतगणना रात करीब 11 बजे तक पूरी होने के बाद जीत का सेहरा मुनीष त्यागी के सिर बंधा।



अध्यक्ष, सचिव समेत सात पदों के लिए कुल 25 प्रत्याशी मैदान में थे। मतदाता सूची में शामिल 2210 अधिवक्ताओं के सापेक्ष 2037 वकीलों ने ही वोट डाले।वहीं, बार के वोटर के रूप में मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी, लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर,पूर्व सांसद नरेंद्र कश्यप, सरदार एसपी सिंह, अध्यक्ष पद के उम्मीदवार नाहर सिंह यादव, मुनीष त्यागी, सत्यकेतु सिंह, हरप्रीत सिंह जग्गी ने वोट डाले। इसके अलावा विशेष आमंत्रित सदस्यों ने मतदान किया। अध्यक्ष पद पर मुनीष त्यागी ने 989 वोट, सचिव पद पर मनमोहन शर्मा ने 734 वोट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर विक्रम सिंह ने 816 वोट, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर परमजीत सिंह ने 735 वोट, कोषाध्यक्ष पद पर गजिंदर त्यागी ने 912 वोट, सह सचिव प्रशासन पद पर राहुल कुमार ने 865 वोट तथा सह सचिव पुस्त कालय पद पर पूनम गुप्ता को 1139 वोट प्राप्तकर जीत हासिल कीे नाहर सिंह यादव को एक बार फिर पिछली बार की तरह हार का मुहं देखना पड़ा। अध्य्क्ष पद पर मैदान में उतरे नाहर सिंह यादव को इस बार पिछली बार के मतों के मुकाबले ज्यादा मत मिले। लेकिन इस बार 206 मत से पीछे रह गऐ नाहर सिंह यादव को 783 और सत्यकेतु को 267 मत मिले। सचिव पद के लिए मैदान में उतरे कपिल त्यागी को 476, नितिन यादव को 685, ललित मोहन शर्मा को 107, विकास को 28 मत मिले। सचिव पद पर मनमोहन शर्मा नितिन यादव से 49 मतो से विजयी रहे। परिणाम आने के बाद जीते हुए प्रत्याशियों को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें