शुक्रवार, 4 फ़रवरी 2022

धर्म-जाति के नाम पर नहीं, विकास करने वाल को दें वोट: प्रियंका गांधी

  प्रत्यााशी सुशांत गोयल के लिए कांग्रेस महासचिव ने डोर-टू-डोर मांगे वोट



कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने आज गाजियाबाद के कृष्णानगर बागू में कांग्रेस प्रत्याशी सुशांत गोयल के लिए चुनाव प्रचार किया। प्रियंका गांधी ने गाजियाबाद सदर सीट पर कांगे्रस प्रत्याशी सुशांत गोयल के साथ उन्होंने धर्म और जाति के नाम पर जनता को बरगलाने वालो से बचने की बात कही। उन्होंन े कहा कि वोट उस े डाल े जो क्षेत्र का विकास करे। प्रियंका गांधी सुबह लगभग बारह बजे कृष्णानगर बाग पहुंची और जनसंपर्क किया। सुरक्षा के मद्देनजर रोड के दोनों और रस्सीयां लगाकर बैरकेटिंग की गई। प्रियंका गांधी के साथ गाजियाबाद के वरिष्ठ कांग्र ेसी नेताओं ने भी सुशांत गोयल के लिए वोट मांगे। उन्होंने कहा कि कांगे्रस पार्टी विकास कराने का मुद्दा लेकर लोगों के बीच जा रही है। महिलाओं की सुरक्षा और उनका सम्मान भी कांग्रेस की प्राथमिकता में शमिल है। महिलाओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने जो प्रतिज्ञाएं की हैं। पार्टी उन्हें हर हाल में पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने उन नेताआ ें का े टिकट दिए हैं। 




जो कर्मठ, ईमानदार और जुझारू नेता हैं। प्रियंका गांधी ने कहा कि सुशांत गोयल उनके ही बीच के युवा नेता हैं। सुशांत गोयल के पिता स्वर्गीय सुरेन्द्र प्रकाश गोयल गाजियाबाद के विधायक और सांसद रहे थे। हर बार शहर के विकास को सामने रखकर ही वे चुनाव मे ंउतरे और जीत की। गाजियाबाद शहर जानता है कि स्वर्गीय सुरेन्द्र प्रकाश गोयल जनसेवा के लिए ही जान े जात े थ े। सुशांत गोयल उनके

जनसेवा के इसी कार्य को आगे बढाने राजनीति में आए हैं। प्रियंका गांधी ने कहा कि कुछ राजनीतिक दल लोगों को धर्म और जाति के नाम पर बरगला रहे हैं। ला ेगों का े बरगला कर उनका वोट तो हा ंसिल करत े है लेकिन विकास के नाम पर ठेंगा दिखा देते है। प्रियंका गांधी ने कहा कि यदि शहर का विकास चाहिए तो सुशांत गोयल जैसे नेता को जिताएं। प्रियंका गांधी ने जनसंर्क के दौरान लोगों से उनका हालचाल जाना। उन्होंने क्षेत्र की महिालाओं से उनकी परेशानी समझी और उन्हे ं प्राथमिकता पर हल कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान प्रियंका गांधी को देखने और सुनने के लिए क्षेत्र की सडकों पर जनसैलाब उमड पडा। 






प्रियंका गांधी ने क्षेत्र के लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। फूल मालााओं स े प्रियंका गांधी का जगह-जगह जोरदार स्वागत हुआ। प्रियंका गांधी के साथ चल रहे शहर सीट से प्रत्याशी सुशांत गोयल ने इस दौरान लोगा ें स े वायदा किया कि व े हर शहर के विकास हर हाल में कराएंगे। जनसेवा उनकी प्राथमिकता है और भविष्य में भी रहेगी। 






इस दौरान प्रभारी धीरज गुर्जर, विदित चैधरी, प्रदेश महसचिव डाक्टर संजीव शर्मा, पूर्व मंत्री सतीश शर्मा, कार्य वाहक जिलाध्यक्ष कार्तिकेय कौशिक, महानगर अध्यक्ष लोकेश चैधरी, सतीश शर्मा डासना, प्रत्याशी सुशोत गोयल की पत्नी पूजा गोयल, पूर्व महानगर अध्यक्ष मनोज कौशिक, मीडिया प्रभारी प्रेम प्रकाश चीनी, पहलवान सतीश गुप्ता, ओमदत्त गुप्ता, पार्षद पति विजय गोयल, पार्षद विकास

खारी, पार्षद विनोद, पार्षद अजय शर्मा, पार्षद चेतन यादव, पूजा चड्ढा, कमल शर्मा, पवन शर्मा, अनुज चैधरी, वीके सिसोदिया, बलराज सिंह चावडा, हाजी खुर्शीद, सुनील चैघरी, एडवोकेट अशोक कुमार, वीर सिंह जाटव, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष कमलेश कुमार एडवोकेट, ममता त्यागी, आयशा खान, सीमा शर्मा, सुभाष शर्मा, सुरेन्द्र शर्मा, लालमन सिंह, राजाराम भारती, अहसान अली, सुशील गुप्ता, राजीव शर्मा आदि मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें