गाजियाबाद। प्रथम यू०पी० स्टेट जूनियर मेजर बैडमिन्टन टूर्नामेन्ट 4 जून से 7 जून, 2024 तक गाजियाबाद बैडमिन्टन एसोसिएशन के तत्वाधान में महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम, गाजियाबाद में आयोजित होगा। यह जानकारी शनिवार को एक प्रेस वार्ता में अध्यक्ष ललित जायसवाल महसचिव नरेन्द्र शर्मा व अनिल कौशिक ने दी। अध्यक्ष ललित जायसवाल ने बताया कि इस प्रतियोगिता में ईस्ट-जोन चैम्पियनशिप में प्रतिभाग करने वाली उ०प्र० की टीम का चयन किया जायेगा। तथा टूर्नामेन्ट में उ०प्र० के विभिन्न जनपदों से लगभग 250 बालक व बालिका खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। महासचिव नरेन्द्र शर्मा ने बताया कि गाजियाबाद के 55 बालक तथा 26 बालिका खिलाड़ियों ने इस टूर्नामेन्ट में भाग लेने हेतु अपनी एन्ट्री लखनऊ भेजी है। प्रतियोगिता की प्राइज मनी एक लाख रूपये है। जो टीम जीतेगी उसे दी जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व राज्य सभा सांसद डॉ० अनिल अग्रवाल होंगे तथा विशिष्ट अतिथि डॉ० पी०एन० अरोड़ा होंगे। समारोह की अध्यक्षता गाजियाबाद बैडमिन्टन एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित जायसवाल करेंगे। उन्होंने बताया कि नाक-आउट आधार पर आयोजित इस टूर्नामेन्ट को उ०प्र० बैडमिन्टन एसोसिएशन की तकनीकी समिति संचालित करेगी।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद, 10 अक्टूबर 2026 । श्री धार्मिक रामलीला समिति (पंजी.) कविनगर मे दूसरे दिन भी सम्पूर्ण रामलीला देखने वालो का उत्साह ब...
-
अंडर-17 गर्ल्स टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर बढ़ाया गाजियाबाद का गौरव, मुकेश गुप्ता गाजियाबाद । श्री ठाकुरद्वा...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद , राज कुमार गोयल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आर.के.जी.आई.टी.), गाजियाबाद द्वारा कॉन्फैब 360 डिग्री, नई दिल्ली के सहयो...
-
गुरुदेव ने दिया माता-पिता की सेवा, सदाचार, सामाजिक एकता और आपसी प्रेम का संदेश रिपोर्ट : पिंटू सुथार। नई दिल्ली। अनंत श्री विभूषित श्री श...
-
मुकेश गुप्ता डासना (गाजियाबाद )। उत्तर प्रदेश में आगामी 23 अक्टूबर को होने वाले विधान परिषद के शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन के मद्देनजर पश्च...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें