गाजियाबाद। जीडीए उपाध्यक्ष अतुल वत्स के निर्देशानुसार प्रवर्तन जोन.2 की प्रभारी कनिका कौशिक ने आवंटित क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ग्राम शाहपुर निज मोरटा के निकट खसरा सं0-585 पर गौरव त्यागी पुत्र संजीव त्यागी एवं विवेक गर्ग, गजेन्द द्वारा शोभापुर रोड (भट्टे के सामने), ग्राम मोरटा के खसरा सं0-51 पर श्री कृष्ण त्यागी (मकनपुर वाले) द्वारा टी0ओ0डी0 जोन क्षेत्रान्तर्गत अवैध कालोनियो के कुल 18000.00 वर्ग मी0 क्षेत्रफल में किये जा रहे अवैध निर्माण/विकास कार्यों को निर्माणकर्ता/विकासकर्ता द्वारा बनायी जा रही सडको एवं बाउन्ड्रीवॉल आदि में प्रवर्तन जोन-2 के समस्त स्टाफ, प्राधिकरण पुलिस बल व प्राधिकरण सचल दस्ते की उपस्थिति में ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई। ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के दौरान निर्माणकर्ता/विकासकर्ता द्वारा भारी विरोध प्रकट किया गया, परन्तु पुलिस व प्राधिकरण सचल दस्ते के सहयोग से अवैध निर्माण स्थल से हटा दिया गया। निर्देशित किया गया कि प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत अवैध निर्माण पर विशेष अभियान चलाकर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की जाये। निर्माणकर्ताओंध्विकासकर्ताओं को निर्देशित किया जाता है कि गाजियाबाद़ विकास प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत भूमि पर विधिवत मानचित्र स्वीकृत के अनुसार ही निर्माण किया जाये। अवैध निर्माण पुर्णतः प्रारम्भिक स्तर पर ही सम्पूर्ण ध्वस्तीकरण किया जायेगा। प्रवर्तन प्रभारी कनिका कौशिक ने इसके साथ ही आम जनमानस को भी सूचित किया जाता है कि बिना स्वीकृति मानचित्र के अवैध रूप से किये जा रहे विकास/निर्माण क्षेत्र में सम्पत्ति क्रय-विक्रय न करें।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद । रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद अनंत द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में अंबेडकर रोड पर बीकानेर...
-
मुकेश गुप्ता नगर निगम की गाजियाबाद 360 कॉफी टेबल बुक का हुआ अनावरण, 164 पेज में डेढ़ सौ से अधिक कार्यों को दर्शाया गाजियाबाद । नगर निगम ...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद 13 सितम्बर 2026 । वैश्य एकता समिति गाजियाबाद द्वारा को दुर्गा वाशिंग पाउडर परिसर, पारस होटल के पीछे, अम्बेडकर रोड...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद । पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित ब्रह्म समागम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने सहभागिता की। इस अ...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद, 14 सितंबर 2026। सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर, गाजियाबाद में सोमवार को भव्य “दूधेश्वर गणपति लड्डू मह...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें