मुकेश गुप्ता
ग्रेटर नोएडाःकारगिल विजय दिवस पर नॉलेज पार्क 5 स्थित पोदार लर्न स्कूल में देशभक्ति गीतों पर नृत्य प्रतियोगिता व आर्ट कंपटीशन का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न प्ले स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। समारोह का उदघाटन सचिव पंकज जोशी व प्रधानाध्यापिका अंतरा राय ने किया। प्ले स्कूलों के नन्हे मुन्ने बच्चों की टीमों ने मेरा जूता है जापानी, अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों, कंधों से मिलते हैं कंधे, फिर भी दिल है हिंदुस्तानी, ए वतन मेरे वतन आदि देशभक्ति गीतों पर नुत्य कर सभी को भावविभोरकर दिया। प्रतियोगिता में ब्राइट बिगनर्स, कैंब्रिज मोंटसरी, किंडर लैंड, लिव एंड लर्न, हनी किड्स, लिटिल कृष्णा, माय प्लेनेट, एडोरेबल प्ले स्कूल के बच्चों ने भाग लिया। छोटे बच्चों ने कलरिंग कंपटीशन में भाग लेकर अपनी चित्रकला का प्रदर्शन किया। पोदार लर्न स्कूल के सीनियर बच्चों ने कारगिल विजय पर लघु नाटिका प्रस्तुत की। सभी विजेताओं को कार्यक्रम में मेडल एवं ट्रॉफी द्वारा सम्मानित किया गया। मंच संचालन अंबिका स्वामी और स्मिता वाधवा ने किया। रिचा शर्मा, संजू सिंह, विनय शर्मा, मनोहर सिंह, पूजा महापात्रा, नेहा आदि भी मौजूद रहे।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
-
मुकेश गुप्ता नगर निगम की गाजियाबाद 360 कॉफी टेबल बुक का हुआ अनावरण, 164 पेज में डेढ़ सौ से अधिक कार्यों को दर्शाया गाजियाबाद । नगर निगम ...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद 13 सितम्बर 2026 । वैश्य एकता समिति गाजियाबाद द्वारा को दुर्गा वाशिंग पाउडर परिसर, पारस होटल के पीछे, अम्बेडकर रोड...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद । रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद अनंत द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में अंबेडकर रोड पर बीकानेर...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद । पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित ब्रह्म समागम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने सहभागिता की। इस अ...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद, 14 सितंबर 2026। सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर, गाजियाबाद में सोमवार को भव्य “दूधेश्वर गणपति लड्डू मह...
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें