बुधवार, 17 जुलाई 2024
श्रीराम मिलेनियम स्कूल की प्रेहा त्यागी ने शूटिंग प्रतियोगिता में अपने निशानों से जीता दिल
नोएडाःश्रीराम मिलेनियम स्कूल की छात्रा प्रेहा त्यागी ने सीआईएससीई की यूपी और यूके रीजनल शूटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रतियोगिता में चौथा स्थान प्राप्त किया, जिसके लिए उन्हें स्कूल प्रबंधन द्वारा सम्मानित किया गया। प्रेहा त्यागी ने यूपी और यूके रीजनल शूटिंग प्रतियोगिता में अंडर.14 गर्ल्स 10 मीटर एयर पिस्टल श्रेणी में भाग लेते हुए चौथा स्थान प्राप्त किया। इससे पहले प्रेहा अनेक इंटर स्कूल, जनपद स्तरीय व राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक जीत चुकी हैं। प्रेहा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच वेस्ट ईगल शूटिंग अकैडमी की डायरेक्टर पारूल मलिक व अपने स्कूल को दिया। प्रेहा ने बताया कि अब वे इंडिया टीम के ट्रायल्स के लिए तैयारी कर रही हैं। श्रीराम मिलेनियम स्कूल की निदेशक उत्तरा सिंह व प्रधानाचार्य मिलेनियम रमनजीत सिंह नेगी ने प्रेहा को सम्मानित किया।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
-
मुकेश गुप्ता अविभाजित पंजाब के मुल्तान से चली आ रही परंपरा की धूम हरिद्वार से गाजियाबाद तक श्रावण ज्योत महोत्सव पर गजियाबाद में मुल्तानी समा...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद । अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा गाजियाबाद के 28 वें ब्राह्मण युवक युवती परिचय सम्मलेन के मुख्य पंजीकरण कार्यालय ...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद, 20 अगस्त 2026। उत्तर प्रदेश शासन के मार्गदर्शन में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा मधुबन-बापूधाम आवासीय योजना सं...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद 15 अगस्त 2026। लोनी नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रंजीता धामा के द्वारा लोनी नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न कॉलोनी ...
-
संवाददाता नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रभक्ति, त्याग और संकल्प* “🌺*तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा” का आह्वान...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें