गुरुवार, 15 मई 2025

गाजियाबाद महानगर भाजपा द्वारा 17–18 मई को होगा भारत शौर्य तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन--मंयक गोयल


मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद, 15 मई। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार गाजियाबाद महानगर में 17 मई एवं 18 मई को भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व में 'भारत शौर्य तिरंगा यात्रा' का आयोजन तीनों विधानसभाओं – साहिबाबाद, शहर विधानसभा एवं मुरादनगर – में अत्यंत भव्य एवं ऐतिहासिक स्वरूप में किया जा रहा है। अध्यक्ष मंयक गोयल ने बताया कि इस तिरंगा यात्रा का उद्देश्य देश की महान सेना के शौर्य और बलिदान को सम्मान देना, मोदी सरकार की राष्ट्र समर्पित नीतियों को जन-जन तक पहुँचाना तथा आम नागरिकों में देशभक्ति, एकता और संगठन के प्रति विश्वास को प्रगाढ़ करना है।

महानगर संयोजक  सचिन डेढ़ा, सह संयोजक  संदीप चौधरी, एवं मीडिया प्रभारी  प्रदीप चौधरी के नेतृत्व में यात्रा की विस्तृत योजना बनाई गई है। 

विधानसभाओं में जिम्मेदारियां दी। उनमे

1. साहिबाबाद विधानसभा

विधानसभा संयोजक: नवनीत मित्तल 

सह संयोजक: आशीष चौधरी

2. मुरादनगर विधानसभा

विधानसभा संयोजक: उमेश वर्मा

सह संयोजक: मोनू त्यागी

3. शहर विधानसभा

विधानसभा संयोजक: सुनील यादव

सह संयोजक: सत्यम चौधरी

भविष्य की योजनाओं के तहत, तीनों विधानसभाओं में यात्रा स्थान और मार्ग की घोषणा शीघ्र की जाएगी। प्रत्येक क्षेत्रीय विधायक की देखरेख में यह यात्रा अपने भव्य और अनुशासित स्वरूप में निकाली जाएगी।

मयंक गोयल ने बताया कि "यह तिरंगा यात्रा केवल एक राजनीतिक आयोजन नहीं, बल्कि एक राष्ट्र प्रेम की जन-लहर है। जब सड़कों पर हजारों हाथों में तिरंगा लहराएगा, तो गाजियाबाद की धरती पर देशभक्ति का एक अद्भुत दृश्य उभरेगा। यह यात्रा हमारी सेना के शौर्य को प्रणाम है, और मोदी सरकार की सेवा भावना का जन संकल्प है। हम चाहते हैं कि हर नागरिक इस यात्रा से जुड़कर राष्ट्र प्रेम की इस लहर को जन जन तक पहुँचाए।"

यात्रा में देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक झांकियां, सजीव नारे और अनुशासित कतारबद्ध सहभागिता के माध्यम से भारत के गौरवशाली अतीत और सशक्त वर्तमान को दर्शाया जाएगा।

भाजपा गाजियाबाद महानगर सभी नागरिकों, युवाओं, समाजसेवियों एवं कार्यकर्ताओं से अपील करता है कि वे इस ऐतिहासिक भारत शौर्य तिरंगा यात्रा में सम्मिलित होकर राष्ट्र प्रेम के इस अनुपम आयोजन का हिस्सा बनें और इसे एक जनआंदोलन का रूप दें।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें