मंगलवार, 13 फ़रवरी 2024

इंदिरापुरम स्कूल क्रॉसिंग रिपब्लिक में लगा रक्तदान शिविर

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

 गाजियाबादःक्रॉसिंग रिपब्लिक स्थित इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल क्रॉसिंग रिपब्लिक में विद्यालय के संस्थापक अजीत कुमार सिंह के जन्म दिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर सर्वोदय हॉस्पिटल, गौर सिटी के सहयोग से लगाया गश। शिविर का उदघाटन विद्यालय की असिस्टेंट डायरेक्टर व प्रधानाचार्य रेनू शर्मा ने किया। उन्होंने कहा रक्तदान से बढकर दूसरी कोई सेवा नहीं है। रक्तदान करके हम किसी का जीवन बचा सकते हैं और इसमें किसी प्रकार का नुकसान नहीं है। रक्तदान करने से हम भी स्वस्थ होते हैं और कई बीमारियों से मुक्ति पाते हैं। अतः मानवता की इस महत्वपूर्ण सेवा में सभी को बढ-चढकर भाग लेते हुए रक्तदान करना चाहिए। रक्तदान शिविर में स्कूल के शिक्षकों व कर्मचारियों के अलावा आसपास के लोगों ने भी रक्तदान किया। 

-

रविवार, 11 फ़रवरी 2024

पार्षद कुसुम गोयल ने किया विकास कार्यो का उद्घाटन

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। कौशांबी उदयगिरि पंचमणि और कंचनजंगा टावर के सामने नाली और फुटपाथ  निर्माण कार्य का उद्घाटन क्षेत्रीय पार्षद कुसुम गोयल के प्रयासों द्वारा किया गया पूर्व पार्षद एवं भाजपा नेता डॉ मनोज गोयल द्वारा वरिष्ठ नगरियों का अभिनंदन फूल माला पहनाकर किया गया।

इस अवसर पर समाजसेवी जीडी शर्मा जी द्वारा नारियल  फोड़कर  इस कार्य का शुभारंभ किया गया इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने पुनः भाजपा में आने के लिए बधाई दी तथा क्षेत्र में चल रहे निरंतर विकास कार्य के लिए पार्षद की सरहना की पार्षद द्वारा  विकास कार्य के लिए महापौर सुनीता दयाल की प्रशंसा की गई इस अवसर पर उदयगिरि के अध्यक्ष सुरेंद्र सूमली रोहित सरीन कमल ओबेरॉय वी के अग्रवाल अमित सेठी मनीषा सेठी मेराज करवा के अध्यक्ष नरेंद्र विजय वर्गीय कंचनजंगा टावर से आलोक माथुर ऋषिकेश चोपड़ा शिवकुमार भारद्वाज पंचमणि से अमित चंदन प्लॉट एरिया के जनरल सेक्रेटरी चंद्र प्रकाश आरके बंसल राकेश कुमार राजेंद्र गोयल जयपुरिया से समाजसेवी एस आर  सिंह भाजपा नेत्री रेनू  मल्होत्रा भाजपा नेता मुकुल गुप्ता अतुल बंसल शिव शंकर उपाध्याय रवि सहित् क्षेत्र के अन्य व्यक्ति उपस्थित रहे

भारत रत्न मिलने पर भाजपायों ने बांटी मिठाई

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। किसानों के मसीहा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह को सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित करने पर भाजपाईयों ने प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट करते हुए राजनगर सेक्टर 10 चौक पर मिठाई बांटी और एक दूसरे का मुंह मीठा किया । इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने प्रधानमंत्री के दूर दृष्टि भरे कदम की प्रशंसा करते हुए कहा कि चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित करने का सीधा-सीधा मतलब भारत  के अन्नदाता को सम्मानित करना है। इसलिए बीजेपी व राष्ट्रीय लोकदल का गठबंधन भी संभव हो गया है। जिससे क्षेत्र में एक विकास की गंगा बहेगी। मिठाई बांटकर खुशियां मनाने वालों में महानगर महापौर सुनीता दयाल पर वहां पर आशा शर्मा पार्षद प्रवीण चौधरी पार्षद शीतल चौधरी महानगर उपाध्यक्ष रनिता सिंह महामंत्री गोपाल अग्रवाल, मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी मंडल अध्यक्ष ओम दत्त कौशिक आदि सम्मिलित रहे।

नोएडा में जाम से राहत के लिए उद्योग मार्ग बने नो पार्किंग जोन---सुरेंद्र सिंह नाहटा

 


मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु
नोएडा, 11 फरवरी। दिल्ली से नोएडा के पुराने औद्योगिक सेक्टरों को जोड़ने वाले उद्योग मार्ग पर अराजकता का माहौल बना हुआ है। इस मार्ग के दोनों और पुराने औद्योगिक सेक्टर हैं, जिनमें आवाजाही करने वाले हजारों श्रमिकों और उद्यमियों को भारी अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ रहा है। एमएसएमई इंडस्ट्रियल एसोसिएशन ने नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉ. लोकेश एम और पुलिस उपायुक्त यातायात को पत्र लिखकर उद्योग मार्ग को नो पार्किंग जोन बनाने की मांग की है। एमएसएमई इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नाहटा का कहना है कि नोएडा प्राधिकरण ने इस मार्ग पर जगह-जगह नो पार्किंग जोन और टो अवे जोन के बोर्ड लगाए गए थे, लेकिन प्राधिकरण और  ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही से उद्योग मार्ग के हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। उद्योग मार्ग पर कदम-कदम पर वाहनों के शोरूम हैं। वाहन शोरूम के सामने अव्यवस्थित तरीके से वाहन खड़े होते हैं, जिससे जाम की समस्या बन जाती है। रोजाना लगने वाले जाम से निपटने के लिए उद्योग मार्ग पर संदीप पेपर मिल चौराहा बंद कर यातायात व्यवस्था को सिग्नल फ्री किया गया था, लेकिन शर्मा मार्केट के सामने नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों की वजह से चौराहे के आसपास जाम लगा रहता है। करीब 41 करोड़ रुपये खर्च करके प्राधिकरण ने सेक्टर-1 में पार्क के नीचे भूमिगत पार्किंग का निर्माण कराया है। 27 करोड़ रुपये की लागत से सेक्टर-5 में पार्किंग का निर्माण कराया गया था। प्राधिकरण के प्रशासनिक कार्यालय से चंद कदम की दूरी पर बनी इस पार्किंग के बाहर सडक़ पर खड़े वाहनों की वजह से अक्सर जाम की समस्या बनी रहती है। इन पार्किंग स्थलों का दुरुपयोग हो रहा है। पार्किंग में दिल्ली के न्यू अशोक नगर के निवासी अपने वाहन खड़े कर रहे हैं, क्योंकि वहां की तंग गलियों में पार्किंग की समस्या है। एसासिएश्मन के जिलाध्यक्ष ने  उद्योग मार्ग को नो पार्किंग जोन बनाने की मांग की है। साथ ही, ऑटो और ई-रिक्शा का सही तरीके से संचालन सुनिश्चित कराकर इस मार्ग पर आवाजाही आसान बनाने की मांग की है।

वैश्य एकता समिति द्वारा 69वा मासिक युवक युवती परिचय सम्मेलन संपन्न

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाज़ियाबाद :- वैश्य एकता  समिति गाजियाबाद द्वारा रविवार को दुर्गा वाशिंग पाउडर, पारस होटल के पीछे, अम्बेडकर रोड, कालकागढ़ी चौक, गाजियाबाद पर विवाह योग्य वैश्य युवक युवतियों हेतु 69वां मासिक परिचय सम्मेलन प्रेमचंद गुप्ता (चेयरमैन दुर्गा वाशिंग पाउडर) के सौजन्य से आयोजित किया गया। जिसमें समिति के अध्यक्ष प्रेमचंद गुप्ता ने सभी प्रत्याशियों, अभिभावको एवं उपस्थित समाजसेवियों का अभिनंदन करते हुए उन्हें बसंत पंचमी की शुभकामनाएं प्रेषित की। 

उन्होने बताया कि इस सम्मेलन में प्रत्याशियों को एक बार ही पंजीकरण मात्र रू. 250/- में कराना होता है तथा उन्हे हर माह होने वाले परिचय सम्मेलन में सादर आमन्त्रित किया जाता है। पिछले माह से समिति द्वारा विवाह योग्य वैश्य युवक युवती हेतु परिचय सम्मेलन के साथ-साथ अन्य वर्ग के विवाह योग्य युवक एवं युवती हेतु भी सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। संयोजक अजय कुमार गोयल ने बताया कि सभी प्रत्याशियों का मंच के माध्यम से परिचय कराया जाता है एवं युवती प्रत्याशियों को पुरूस्कार देकर सम्मानित भी किया जाता है। इस माह परिचय सम्मेलन में 37 नये प्रत्याशियों के पंजीकरण हुए एवं पत्रिका में पूर्व पंजीकृत प्रत्याशियों से सम्पर्क करने पर 14 प्रत्याशियों के वैवाहिक सम्बन्ध तय होने की जानकारी प्राप्त हुई है जो कि समिति के लिए बहुत ही हर्ष का विषय है, उन्होने कहा कि यह कार्य प्रेमचंद गुप्ता जी के मार्गदर्शन व सभी पदाधिकारियों एवं अभिभावकों के सहयोग से सम्भव हो पाता है। पत्रिका के संपादन का कार्य अनुराग अग्रवाल के माध्यम से बहुत ही कम समय में पूर्ण कर पत्रिका को तैयार किया जाता है जिसके लिए समिति उनका भी आभार प्रकट करती है। सम्मेलन में श्री सुभाष गर्ग (चेयरमैन आर. डी. स्टील) का भी अभिनंदन किया गया। सम्मेलन को सफल बनाने में अध्यक्ष प्रेमचंद गुप्ता, अजय कुमार गोयल, अनुराग अग्रवाल, बुद्धगोपाल गोयल, राकेश मित्तल, भारती गर्ग, गीता अग्रवाल, नीरू अग्रवाल, वसुधा गुप्ता, बी एन अग्रवाल एवं राजेश गुप्ता, महेन्द्र गुप्ता, लक्ष्मी नारायण सिंघल, राजेश्वरदयाल जिन्दल, राधारमण अग्रवाल आदि पदाधिकारियों का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर ब्राह्मण सभा के पं राकेश शर्मा, प्रदीप शर्मा आदि ने प्रेमचंद गुप्ता का सम्मान किया।

मंत्री नरेंद्र कश्यप ने किए अयोध्या में मंत्रिमंडल के साथ रामलला के दर्शन


                  मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

अयोध्या। अयोध्या में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए लगातार प्रमुख लोगों के पहुंचने और दर्शन करने का सिलसिला जारी है। रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,वविधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, विधान परिषद सभापति कुमार मानवेंद्र प्रताप सिंह,उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्राभार मंत्री नरेंद्र कश्यप सहित वरिष्ठ विधायकों और पदाधिकारियों ने भगवान श्रीराम जन्मभूमि में विराजमान मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के दरबार में हाजिरी दी। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर सुरक्षा के चाक चौबंद घेरे से लैस रखा गया। बड़ी संख्या में भाजपा के विधायकों ने यहां भगवान राम के दर्शन करने के साथ सीता माता और भगवान लक्ष्मण के भी दर्शन किए। इस दौरान विधायकों ने विशेष आरती भी की। वही पुजारी द्वारा उनको रामलला का प्रसाद भी वितरित किया गया। इस दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा है कि उनके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पूरे मंत्रिमंडल के साथ भगवान श्रीराम लला का दर्शन करना एक अलौकिक अवसर रहा है। उन्होंने कहा  कि मंदिर जितना भव्य और खूबसूरत तस्वीरों में नजर आ रहा है, उससे कहीं ज्यादा उसकी सुंदरता उसे करीब से देखने में नजर आ रही है। उन्होंने कहा अभी तक करोड़ों लोग भगवान राम के दर्शन कर चुके हैं और अभी करोड़ों की संख्या में लोग यहां के लिए आने का प्रयास कर रहे हैं। 

यही राम राज्य की असली अवधारणा है : नरेंद्र कश्यप 

उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा है कि भगवान श्रीराम चाहते थे कि कलयुग में सब उनके दर्शन करें और ऐसा ही हो रहा है। भगवान श्रीराम के रामराज्य की यही अवधारणा है कि प्रमुख और बड़े से बड़े लोग आकर भगवान श्री राम के आगे नतमस्तक हो रहे हैं और बता रहे हैं कि मर्यादा पुरुषोत्तम राम क्यों श्रेष्ठ और सर्वश्रेष्ठ बने हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम उत्तर प्रदेश में बसे हैं और प्रदेशवासियों के लिए यहां पर उन्होंने सर्व कल्याण की प्रार्थना भी की है ताकि उत्तर प्रदेश सर्वोत्तम और सौभाग्यशाली प्रदेश बना रहे। इस दौरान कई भाजपा विधायक भगवा रंग के वस्त्रों और भगवान श्री राम की पूजा अर्चना करते हुए भी नजर आए।

प्राचीन हनुमान मंदिर चौपला के 100 वर्ष पूरे होने पर मंदिर में 14 फरवरी से हनुमान जयंती 23 अप्रैल तक होंगे धार्मिक आयोजन---श्रीमहंत नारायण गिरि

                     

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबादःअग्रसेन बाजार,चौपला स्थित शहर के सबसे प्राचीन हनुमान मंदिर को 100 वर्ष हो गए हैं। इसी के चलते यह वर्ष शताब्दी वर्ष के रूप में मनाया जाएगा और वर्ष भर धार्मिक आयोजन किए जाएंगे। यह जानकारी मंदिर श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर, श्री पंच दशनाम जूना अखाडा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता, दिल्ली संत महामंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हिंदू यूनाइटिड फ्रंट के अध्यक्ष व प्राचीन हनुमान मंदिर के संरक्षक श्रीमहंत नारायण गिरि ने दी। उन्होंने बताया कि धार्मिक कार्यक्रमों की शुरूआत 14 फरवरी को बसंत पंचमी पर्व से शुरू हो जाएगी। इस दिन पूजा-अर्चना के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा और प्रसाद वितरित किया जाएगा। जिसमें केंद्रीय मंत्री व सांसद जनरल डॉ वी के सिंह, गाजियाबाद  महापौर श्रीमती सुनीता दयाल, राज्यसभा सांसद डा.अनिल अग्रवाल ,विधायक व पूर्व मंत्री अतुल गर्ग, विधायक सुनील शर्मा , विधानपरिषद सदस्य दिनेश गोयल,विधायक नंदकिशोर गुर्जर , विधायक अजीतपाल त्यागी को भी आमंत्रित किया गया है। 14 फरवरी को बसंती पंचमी पर भंडारे के बाद हनुमान जयंती 23 अप्रैल तक हनुमान चालीसा, सुंदर कांड, बजरंग बाण, अखंड रामायण पाठ, श्रीराम स्त्रोत मंत्र पाठ आदि का आयोजन होगा। श्रीमहंत नारायण गिरि ने बताया कि अग्रसेन बाजार, चौपला स्थित हनुमान मंदिर ना सिर्फ शहर का सबसे प्राचीन मंदिर है, बल्कि यह ऐसा सिद्धपीठ है, जहां आकर सच्चे मन से पूजा करने से हनुमान जी सभी के कष्टों-बाधाओं को हर लेते हैं और उनकी सभी मनोकामनाओं को पूर्ण कर देते हैं। श्रीमहंत नारायण गिरि ने बताया कि प्राचीन हनुमान मंदिर का निर्माण 1924 में लाला रघुवीर सरन काबुली वाले ने अपने पिता स्वर्गीय लाला रामजीदास काबुली वालों की स्मृति में नगर पालिका सदस्य बाबू शंकर लाल के मार्गदर्शन में कराया था। तब से ही यह मंदिर धार्मिक व आध्यात्म का विशेष केंद्र बना हुआ है। मंदिर में रोजाना बडी संख्या में श्रद्धालु आते हैं और हनुमान जी की कृपा से अपने सभी कष्टों से छुटकारा पाते हैं। हनुमान जयंती पर तो मंदिर में दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं और रामभक्त हनुमान के दर्शन कर अपने जीवन को धन्य बनाते हैं। मंदिर की मान्यता बहुत अधिक है। जो भी भक्त यहां आकर सच्चे मन से हनुमान जी का स्मरण कर लेता है, उसके सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। यही कारण है कि मंदिर में रोजाना ही भक्तों का मेला लगा रहता है। मंदिर में हनुमान जी की मूर्ति दक्षिणमुखी होने से यह श्री दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर चौपला के नाम से भी प्रसिद्ध है। मंदिर में एक कुंआ भी है, जिसका पानी आज तक इस्तेमाल किया जा रहा है। 

दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर के मीडिया प्रभारी एस आर सुथार ने बताया कि प्राचीन हनुमान मंदिर के 100 वर्ष पूरे हाने वाले सभी कार्यक्रम श्रीमहंत नारायण गिरि की अध्यक्षता में होंगे। एस आर सुथार ने बताया कि प्राचीन  हनुमान मंदिर की प्रसिद्धि आज पूरे देश में है और इसका श्रेय श्रीमहंत नारायण गिरि को हैं, जिनके मार्गदर्शन में यह मंदिर आज देश का प्रमुख धार्मिक व आध्यात्मिक केंद्र है। मंदिर का जीर्णोद्वार भी महाराजश्री के मार्गदर्शन में समस्त काबुली वाले परिवार द्वारा कराया गया है। मंदिर में आते ही भक्त को ऐसी अनुभूति होती है, मानो वह भगवान से साक्षात्कार कर रहा है।                                   ।                            









सरदार पटेल ग्लोबल स्कूल मे विज्ञान कला प्रदर्शनी का एडीएम सिटी गंभीर सिंह ने किया उद्घाटन


मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद।  सरदार पटेल ग्लोबल स्कूल  ई ब्लॉक सेक्टर 11 प्रताप विहार गाजियाबाद में साइंस एग्जीबिशन का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि एडीएम सिटी  गंभीर सिंह रहे। सबसे पहले  गंभीर सिंह  ने माता सरस्वती और लौहपुरुष सरदार पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और दीप प्रज्वलित कर साइंस एगजीबीशन की शुरुआत की। इस अवसर पर सहारनपुर विकास प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष  वेद प्रकाश सिंह के साथ साथ ए.सी.पी  रविन्द्र कुमार वर्मा, कोतवाली घंटाघर के इंचार्ज  दिनेश कुमार सिंह, कोतवाली विजय नगर के इंचार्ज  बिजेंद्र कुमार सिंह, चौकी इंचार्ज गौशाला  सतीश धामा, प्रिंसिपल  धीरज सिंह भाटी, आवास विकास परिषद के अधिशासी अभियंता अमन त्यागी, महेंद्र बैसला,  ओमप्रकाश यादव , अनिल भडाना, हरिओम बैसला, सुमित बैसला,  मोहित बैसला,  रोहित बैसला, डा. खालिद हुसैन, श जय पाजी,  नदीम चौधरी, चौधरी विश्वास चौहान मीमला, सुरेश गुरु , 

कुश डिवाइन हास्पिटल के एम. डी प्रसिद्ध न्यरो फिजिशियन डा.सुनील अवाना , स्कूल के प्रबंधक अजीत सिंह बैसला, प्रधानाचार्या श्रीमति सुधा देवी, कार्डिनेटर श्री मति गीता राणाकोटि सहितविधालय के सभी स्टाफ और अभिभावकों ने विधालय के डी.एसपी चयनित छात्र अवनीश कुमार सिंह को बधाई देने के साथ साथ अपनी शुभकामनाएं भी दी।साइंस एगजीबीशन मे बच्चों की प्रतिभा देखकर मुख्य अतिथि व अन्य अतिथिगण बहुत खुश हुए और बच्चों को आर्शीवाद दिया। अंत में विधालय के प्रबंधक  अजीत सिंह बैसला ने सभी अतिथियों और अभिभावकों के साथ साथ आमजन का भी सहयोग के लिए धन्यवाद किया।

एस. एस .डी. जैन पब्लिक स्कूल मे शीतकालीन मेले का हुआ आयोजन, कार्यक्रमो से न केवल बच्चों में छिपी हुई प्रतिभा निखर कर आती है बल्कि उसमें परस्पर मित्रता भाईचारा एवं समन्वय की भावना का भी विकास होता है--इंद्र विक्रम सिंह

  


  

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद।  शीतकालीन, ऋतु एवं बसंत के आगाज के साथ  एस. एस .डी. जैन पब्लिक स्कूल ,गाजियाबाद में एक शीतकालीन मेले का आयोजन किया गया । इस मेले का प्रमुख विषय 'मैत्रीपूर्ण 'उत्सव था। कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय  इंद्र विक्रम सिंह डी.एम जिला गाजियाबाद , रण विजय सिंह ए.डी.एम . प्रशासन,के पी गुप्ता एवं जे पी यादव के कर  कमलों द्वारा 'दीप 'प्रज्वलित  करके किया गया । इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष  जम्बू प्रसाद जैन सचिव  अजय जैन कोषाध्यक्ष  सुशील जैन,सुनील जैन एवं प्रधानाचार्य श्रीमती लता चंद्र की उपस्थिति शोभनीय रही।मेले के अंदर का दृश्य अत्यधिक उल्लास पूर्ण एवं अति उत्साहवर्धक था ।एक तरफ विभिन्न प्रकार के खाने के स्टॉल थे -जिसमें गरमा गरम आलू की टिक्की ,गोलगप्पे ,चाउमीन ,पाव भाजी, चिली पोटैटो ,सेंडविच मटर कुल्चा ,कोल्ड ड्रिंक  एव मिनरल वाटर आदि थे।बच्चें एवं अभिभावक सभी इन स्वादिष्ट व्यंजनों का जी भर कर आनंद ले रहे थे। मेले में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यालय की छात्रों द्वारा 'नाचो नाचो यारों नाचो ''दुनिया से मेरा खलबली हो गया दिल 'तथा छात्रों द्वारा 'भूत- डांस' ,नन्हे यश द्वारा 'नाचेगा जमाना' एवम प्यारी अहाना द्वारा 'झूम जो पठान' ने सभी का मन मोह लिया इसके अतिरिक्त 'फैशन शो' 'फैंसी ड्रेस 'कार्यक्रम तथा मैं निकला गड्डी लेकर ' विशेष आकर्षण के केंद्र रहे।मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन विद्यालय की अध्यापिकाओं ने किया जिसमें पासिंग दा बॉल, ड्रॉप द  पेनी टू सेटल, पॉप अप कार्ड ,ब्लो द ग्लास टावर, दौडो- दौडो जीतो-जीतो, दिखाओ अपने हाथ का कमाल, फॉर्चून गेम आदि  अति मनोरंजन से भरपूर थे। मेले में कई आकर्षित करने वाले प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया था जो की विशेष रूप से अभिभावकों के लिए थी जैसे- मेहंदी प्रतियोगिता नृत्य प्रतियोगिता एवं विभिन्न प्रकार के मनोरंजक खेल विजेताओं को आकर्षक उपहार भी दिए गए।मुख्य अतिथि के रूप में ज़िलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह  ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन एवं कार्यक्रमो द्वारा न केवल बच्चों में छिपी हुई प्रतिभा निखर कर आती है बल्कि उसमें परस्पर मित्रता भाईचारा एवं समन्वय की भावना का भी विकास होता है।उन्होंने कहा ये बच्चे देश का भविष्य हैं इन्हें सही दिशा मिलने पर ये देश का नाम रोशन करेंगे ।जैन समाज हमेशा से देश हित मेंकाम करता है जैसे धर्मशाला,अस्पताल,स्कूल,प्याऊ,आदि बनबाना।उन्होंने एस. एस. डी. जैन स्कूल के समस्त परिवारजनों को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की एवं विद्यालय के उज्जवल भविष्य की भी कामना की।

ए डी एम  रण विजय सिंह ने कहा कि स्कूल में बच्चे ज्ञान पाने आते हैं।ज्ञान से बहुत अधिक फ़ायदा प्राप्त होता है वहीं अगर ज्ञान ग़लत दिशा में चला जाये या ज्ञान का दुरुपयोग किया जाये तो समाज व देश के लिए बहुत हानिकारक होता है।उन्होंने कहा कि यह स्कूल बच्चों की बहुत सहायता करता है इसके लिए में समिति और स्टाफ़ को बधाई देता हूँ।   

सचिव अजय जैन ने बम्पर प्राइज़ निकाले तथा प्राइज़ वितरित किये तथा सभी का धन्यवाद कियाअंत में हर्षोउल्लास ,उमंग एवं जोश के साथ मेले का समापन विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती लता चंद्र जी द्वारा किया गया  उन्होंने समस्त अतिथियों अभिभावकों का आभार व्यक्त किया ।उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ इस तरह के आयोजन बच्चों के बौद्धिक एवं मानसिक विकास के लिए प्रशस्त मार्गदर्शन बनते हैं। बच्चों के उत्साह एवं कौशल की भी सराहना की। उन्होंने विद्यालय की कोऑर्डिनेटर 'परिना जैन 'एवं समस्त अध्यापिकाओं तथा सहयोगी कर्मचारियों की भी प्रशंसा की जिन्होंने इस आयोजन को एक 'उत्सव 'बनाने में अपना विशेष सहयोग दिया । इस अवसर पर सुनील जैन,प्रदीप जैन,सतपाल जैन,धर्मेंद्र जैन,आर सी जैन नल वाले,जे के जैन आदि का विशेष सहयोग रहा।

शनिवार, 10 फ़रवरी 2024

भाजपा ने चौपाल में किया शक्ति संवाद चाय पर चर्चा कार्यक्रम आयोजित किया



मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद।। भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व में शक्ति वंदन अभियान के तहत राजनगर सेक्टर 10 चौराहे पर शक्ति संवाद चाय पर चर्चा का कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें शक्ति वंदन अभियान के माध्यम से  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के द्वारा महिलाओं को सुविधा, सुरक्षा, सम्मान प्रदान किए जाने पर चाय पर चर्चा की गई। स्वयं सहायता डूडा से जुड़ी बहनों ने मोदी के 2024 में बहनों के लखपति बहन बनाने की सोच और संकल्प की सराहना की। गैस कनेक्शन के लिए उज्ज्वला,जल-जीवन जैसी योजनाओं से महिलाओं के जीवन को सरल बनाने उन्हें आत्मसम्मान के साथ आत्मविश्वास की भावना देने का आभार जताया।

महापौर सुनीता दयाल ने बताया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारी शक्ति को भारत की विकास यात्रा में अग्रणी स्थान दिया है। संजीव शर्मा ने अपने वक्तव्य में कहा शक्ति वंदन अभियान के माध्यम से महिला स्वयं सहायता समूह एवं एनजीओ के क्षेत्र में कार्य करने वाली बहनों ने भारतीय जनता पार्टी और हमारी सरकार के कार्य को देखा और जीवनसर किया है। 

पूर्व महापौर आशा शर्मा ने बताया केन्द्र सरकार द्वारा महिलाओं के स्वाबलंबी और उत्थान से सम्बंधित योजनाओं से उपलब्धियों तक पहुंची बहनों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना है। 

स्थानीय पार्षद प्रवीण चौधरी ने अपने संबोधन में सभी बहनों का अभिनंदन किया और प्रधानमंत्री के द्वारा किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने पर प्रशंसा की आभार जताया और सभी को लड्डू बाटकर खिलाएं.शक्ति संवाद चाय पर चर्चा कार्यक्रम की संयोजक रनिता सिंह, सहसंयोजक पूनम सिंह और नेहा जैन इसके महानगर संयोजक गोपाल अग्रवाल और सहसंयोजक चमन चौहान हैं।कार्यक्रम में उदिता त्यागी, प्रीति चंद्रा, इंदु जौहरी,भक्ति सिंह, रेनू चंदेला,शीतल चौधरी, कौशल शर्मा प्रदीप चौधरी विरेंद्र सारस्वत ओम दत्त कौशिक, ओम प्रकाश भोला सहित भारी मात्रा में स्वयं सहायता समूह की लाभार्थी बहने उपस्थित रहीं।

जम्बू प्रसाद जैन का भारतवर्षीय दिगंबर जैन तीर्थ क्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष पद पर चुना जाना उत्तर भारत के लिए गौरव की बात ---डॉ.अतुल जैन

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। भारतवर्षीय दिगंबर जैन तीर्थ क्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष पद के लिए आयोजित चुनाव में गाजियाबाद के दानवीर और धार्मिक जम्बू प्रसाद जैन को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया । वर्तमान में जम्बू प्रसाद जैन दिगंबर जैन मंदिर कवि नगर के अध्यक्ष हैं और इसके अतिरिक्त विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं से जुड़े हुए हैं जैन तीर्थ ,मंदिरों के जीर्णोद्धार निर्माण और दिगंबर साधु संतों गुरुओं और महाराजों की सेवा में सदैव तत्पर रहते हैं और पूर्ण रूप से संलग्न रहते हुए समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं।ऐसे जम्बू प्रसाद जैन का भारतवर्षीय दिगंबर जैन तीर्थ क्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष पद पर चुना जाना बहुत ही उपयुक्त है । अब पूरे भारतवर्ष के जैन तीर्थौ, मंदिरों के संरक्षण, संवर्धन और निर्माण के साथ-साथ जैन तीर्थौ का बेहतर विकास अवश्य होगा। जम्बू प्रसाद जैन को इस गौरवशाली पद पर चयनित होने पर गाजियाबाद लोहा विक्रेता मंडल के अध्यक्ष एवं टेक्निकल इंस्टीट्यूशंस फाउंडेशन ऑफ़ उत्तर प्रदेश के महासचिव डॉ.अतुल कुमार जैन व स्थानकवासी जैन सभा के महामंत्री सुशील कुमार जैन ने संयुक्त रूप से उनको शॉल ओढ़ाकर और पुष्प कुछ भेंट करके बधाई दी स्वागत किया और उनके सफलतम कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उनको भारतवर्षीय दिगंबर जैन तीर्थ कमेटी के अध्यक्ष बनाया जाना गाजियाबाद के संपूर्ण जैन समाज के साथ-साथ उनके परिवार और संपूर्ण उत्तर भारत के लिए गौरव की बात है, काफी वर्षों के अंतराल के बाद उत्तर भारत से अध्यक्ष पद के लिए जम्बू प्रसाद जैन का चयन हुआ है । ज्ञात रहे जम्बू प्रसाद जैन धार्मिक कार्यों में संतों गुरुओं और मुनियों की सेवा में तथा दान करने में सदैव अग्रणी रहते हैं हम उनके लिए उत्तम स्वास्थ और दीर्घायु होने की कामना करते हैं ‌। इस अवसर पर संजय जैन भी उपस्थित रहे।

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने की घोषणा के बाद मनोज धामा ने बहेटा हाजीपुर मे खुशी मनाई

                   मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

लोनी/गाजियाबाद। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न देने की घोषणा होने पर लोनी बेहटा हाजीपुर स्थित  पूर्व चैयरमैन मनोज रंजीता धामा के कैम्प कार्यालय पर  राष्ट्रीय लोकदल नेता मनोज धामा ने स्थानीय लोगों के साथ में लड्डू बाटकर खुशी मनाई इस अवसर पर मनोज धामा ने कहा की वर्षो से चौधरी साहब के अनुयाई भारत रत्न की मांग कर रहे थे। उन्होने केन्द्र सरकार और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का धन्यवाद किया चौधरी साहब ने हमेशा  किसानों  की कामगारों की देश के दबे कुचले पीड़ित लोगों की आवाज को बुलंद करने का काम किया इस अवसर पर पुनीत पाल सुरेंद्र धामा, राहुल धामा, दीपक धामा ,विजय, इमरान, इन्द्रपाल, योगिंदर भारद्वाज, परवीन ढाका, राजकुमार मिश्रा, सोनू ठाकुर आदि लोग मौजूद रहे।

गुरुवार, 8 फ़रवरी 2024

सभी सफ़ाई कर्मचारी मेरे भाई व बहन हैं --डा० बी पी त्यागी

 

                मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। गुरुवार को डॉबीपी त्यागी ने नगर निगम में हड़ताल कर रहे सफ़ाई कर्मचारियो को अपना व अपनी पार्टी राष्ट्रवादी जनसत्ता दल का समर्थन दिया और कहा किसभी सफ़ाई करम चारी मेरे भाई व बहन हैं।इस मौके पर उन्होंने सफ़ाई कर्मचारी महिला बहनों से राखी बँधवाई और उनको भाई के नाते से समर्थन का आसवाशन दिया।उन्होंने कहा कि मेयर को ये सोचना होगा कि अगर सफ़ाई नहीं है तों ग़ाज़ियाबाद इंदौर कैसे बनेगा ।सफ़ाई नहीं है तो ग़ाज़ियाबाद हेल्दी कैसे रहेगा । वैसे भी 47 साल से इनके पास कोई कूड़ा निस्तारण की जगह नहीं है । ऐसे में अगर कूड़े की सफ़ाई नहीं होगी तो क्या अब मेरी तरह हर वायक्ति को सफ़ाई की ज़िम्मेदारी सम्भालनी पड़ेगी ।

भाजपा रेहडी पटरी व्यवसाय प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित

 

               मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद।  भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय स्थिति क्षेत्रीय रेहडी पटरी व्यवसाय प्रकोष्ठ की एक अति आवश्यक बैठक श ओमप्रकाश सिंह ओड क्षेत्रीय संयोजक एवं पार्षद की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें बैठक के मुख्य अतिथि  अजीत प्रताप सिंह प्रदेश संयोजक रेहडी पटरी व्यवसाय प्रकोष्ठ द्वारा विस्तृत प्रकाश डाला गया।प्रदेश संयोजक रेहडी पटरी व्यवसाय प्रकोष्ठ अजीत प्रताप सिंह ने कहा कि रेहडी पटरी व्यवसाईयो  समस्याएओ के समाधान  किया जाएगा उनकी हर समस्या हमारी समस्या है।उन्होंने कहा कि पार्टी के हितों को सर्वोपरि रखते हुए निराकरण की बात कही  2024 के चुनाव में रेहडी पटरी व्यवसाय प्रकोष्ठ की भूमिका को भी दर्शाया सभी ने पार्टी को 2024 के चुनाव में 400 के पार सीट जिताने के लिए अपनी क्षमताओं का उपयोग करते हुए जिताने का फैसला किया 

इस अवसर पर क्षेत्रीय सहसंयोजक  धर्मेंद्र त्यागी, क्षेत्रीय सहसंयोजक वीरेंद्र गुप्ता  ,क्षेत्रीय सहसंयोजक अजय माहेश्वरी  ,महानगर संयोजक राम नारायण शर्मा  , प्रदीप शर्मा  ,रामवीर सिसोदिया , शैलेंद्र श्रीवास्तव  ,मोहन कुशवाहा  ,श्री रामचंद्र   बबलू  अनेकों जिलों से महानगर संयोजक संयोजक जिला संयोजक और सहसंयोजक उपस्थित रहे

लोनी चैयरमैन रंजीत धामा ने लिखा पीएम को पत्र, किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह को मिले भारत रत्न

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

लोनी/गाजियाबाद।  लोनी नगर पालिका की अध्यक्ष  रंजीत धाम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि चौ. चरणसिंह को जब-जब सत्ता में रहने का अवसर मिला उन्होनें किसानों और गरीबों के जीवन स्तर को उठाने वाली नीतियों को आगे बढ़ाया। कहा कि अगर गरीबों व अन्नदाताओं के मसीहा चौधरी चरण सिंह आज होते तो आज अपने प्रदेश से बाहर कमाने गए किसान और गरीबों के बच्चों और मजदूरों को सड़कों पर रात नहीं गुजारनी पड़ती। 

चौधरी चरण सिंह द्वारा किसान और मजदूर हितों के लिए किए गए कार्य आज भी लोगों के दिल में हैं। वह किसान और गरीब की चिंता करने वाले थे।  श्रीमती धामा  ने कहा कि चरण सिंह जानते थे कि देश की समृद्धि का रास्ता गांव, खेत-खलिहानों से ही निकलेगा। इसलिए जीवन भर यही कोशिश करते रहे कि कैसे किसानों को खुशहाल बनाया जाए।

उन्होंने कहा कि चौधरी साहब ने हमेशा किसानों के लिए संघर्ष किया है। चौधरी साहब के प्रयास से उपज के उचित दाम से लेकर, भू-सुधार, चकबंन्दी, भूराजस्व और भूमि-अधिग्रहण तथा जमींदारी उन्मूलन जैसे साहसी और क्रांतिकारी निर्णय हुए।चौधरी चरण सिंह के सपने को पूरा करना ही उनके राजनीतिक कर्म का उद्देश्य है। जिनके स्वप्न थे कि दवाई, पढ़ाई और सिंचाई मुफ्त हो। ‎<This message was edited>

गाजियाबाद की आयुषी सोनी ने वूमेन वनडे में नाबाद 234 रन की पारी खेली

 

                    मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

सबसे अधिक व्यक्तिगत स्कोर का रिेकार्ड अब आयुषी सोनी के नाम हुआ

 गाजियाबादःगाजियाबाद की आयुषी सोनी ने बीसीसीआई के अंडर 23 वूमेन वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को इतिहास रच दिया। उन्होंने 154 गेंद पर नाबाद 234 रन बनाए। इसी के साथ महिला वनडे में सबसे अधिक व्यक्तिगत स्कोर का रिकार्ड आयुषी के नाम हो गया। अपनी इस पारी से आयुषी ने न्यूजीलैंड की आलराउंडर कनेलिया केर के रिकार्ड को तोडा। अभी तक वूमेन वनडे में नाबाद 232 रन का रिकार्ड कनेलिया केर के खिलाफ था। उन्होंने यह पारी आयरलैंड के खिलाफ खेली थी। नाबाद 234 रन बनाकर आयुषी ने यह रिकार्ड तोड दिया। आयुषी सोनी ने यह रिकार्ड तोड पारी उत्तराखंड के महाराणा प्रताप कॉलेज ग्राउंड पर बुधवार को खेली। दिल्ली की ओर से खेलते हुए उन्होंने 154 गेंद पर 21 चौकों व 4 छक्के लगाए और नाबाद 234 रन बनाए। आयुषी ने एकता भडाना नाबाद 88 रन के साथ पंाचवें विकेट के लिए 26.5 ओवर में 223 रन की अटूट पार्टनरशिप भी की। आयुषी की पारी की मदद से दिल्ली ने 50 ओवर में 4 विकेट पर 410 रन का विशाल स्कोर बनाया। 411 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए अरूणाचल प्रदेश 39.3 ओवर में 62 रन पर ही सिमट गई। आयुषी ने गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन किया और 5 ओवर में 8 रन देकर 1 विकेट झटका। आयुषी प्रताप विहार में रहती हैं और उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। आयुषी के पिता आर के वर्मा ने कहा कि आयुषी की उपलब्धि से उनकर पूरा परिवार खुश है।

मंगलवार, 6 फ़रवरी 2024

मेडिकल कॉलेज में कान के ऑपरेशन करने के बजाय कान की मशीन बेचने की निष्पक्ष जांच हो-- डा० बी पी त्यागी

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। राष्ट्रवादी जनसत्ता दल के चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉ. बी पी त्यागी ने  मेडिकल कॉलेज में कान के ऑपरेशन करने के बजाय कान की मशीन बेचने मामले की जांच किसी निष्पक्ष एजेंसी से  कराने की मांग की है। उन्होंने एक बयान में कहा है कि यह एक बेहद गम्भीर मामला है। 

डॉ. त्यागी ने कहा है कि शिकायत मिली है कि ग़रीब मरीज़ कान के पर्दे में छेद के चलते मेरठ मेडिकल कॉलेज डॉ निकुंज को दिखाते है लेकिन कान का  पर्दा बनाने के बजाय वह कान की मशीन के उपयोग की सलाह देते हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि यह सब कमिशन खोरी के लिए होता है। उन्होंने कहा कि कान की मशीन पर पर कमीशन खाने के लिए सरकारी हॉस्पिटल के ऑडियोलॉजिस्ट के पास भेजते है जिनका नाम प्रवीण कुमार है । वह मरीज़ को बोलते है कि सरकार मशीन नहीं देती है आपको 16000/- में एक कान में मशीन लगा देंगे ।  जब यह मरीज उनके अस्पताल में पहुंचा तो जांच करने पर पता चला कि मरीज़ को मशीन की ज़रूरत नहीं है । अब हर्ष ईएनटी अस्पताल ने इस  मरीज़ को 7 अप्रैल को फ्री ऑपरेशन करने की तारीख़ दे दी है ।

भाजपा ने की शक्ति वंदन अभियान की कार्यशाला

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। भाजपा के महानगर अध्यक्ष सजीव शर्मा के नेतृत्व में मोहन नगर स्थित आई टी एस कॉलेज के प्रांगण में शक्ति वंदन अभियान कार्यशाला का आयोजन किया गया ।जिसमें कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री आशीष वास उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा द्वारा की गई। मुख्य वक्ता आशीष वत्स ने बताया शक्ति वंदन अभियान के माध्यम से पिछले 10 वर्षों में  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने महिलाओं को सुविधा, सुरक्षा, सम्मान प्रदान किया है। गैस कनेक्शन के लिए उज्ज्वला,जल-जीवन जैसी योजनाओं से महिलाओं के जीवन को सरल बनाया, उन्हें आत्मसम्मान के साथ आत्मविश्वास की भावना भी दी।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारी शक्ति को भारत की विकास यात्रा में अग्रणी स्थान दिया है। संजीव शर्मा ने अपने वक्तव्य में कहा शक्ति वंदन अभियान के माध्यम से महिला स्वयं सहायता समूह एवं एनजीओ के क्षेत्र में कार्य करने वाली बहनों को भारतीय जनता पार्टी से जोड़ने के लिए कार्ययोजना बनाई ली गई है। जिसमे महिला मोर्चा की बहनों के साथ संगठन की सारी टोली को मंडल स्तर का कार्यभार सौंप दिया है। भाजपा संगठन द्वारा मिशन 2024 की फतह के लिए कमर कसते हुए कार्य कर्ताओं को जिम्मेदारियां का आवंटन किया गया है।

इस अभियान के तहत प्रदेश में ब्लॉक स्तर तक स्वयं सहायता समूहों से संपर्क अभियान 11 से 21 फरवरी के बीच होगा। संपर्क के दौरान केन्द्र सरकार द्वारा महिलाओं से सम्बंधित योजनाओं एवं उपलब्धियों के बारे में बताना है। मा० प्रधानमंत्री 22 फरवरी' 2024 को मण्डल स्तर पर स्वयं सहायता समूहों के साथ लाइव वार्ता भी करेंगे। शक्ति वंदन कार्यक्रम अभियान के महानगर संयोजक गोपाल अग्रवाल, सह संयोजक रनिता सिंह हैं।

पत्रकार बजट से वंचित क्यों : जितेन्द्र बच्चन


 मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

पत्रकारों के लिए बजट में कोई प्रावधान न होना उसकी उपेक्षा का पुख्ता प्रमाण है। सरकार की इस दोहरी नीति से पत्रकार ही नहीं, बल्कि उसके परिवार के साथ भी यह अन्याय माना जाएगा।

सरकार कोई भी हो। केंद्र की हो या राज्य की, सभी अपने-अपने बजट को कल्याणकारी और विकासोन्मुख बताते हैं। करोड़ों की योजनाएं, गतिमान विकास, शिक्षा की हिस्सेदारी, सड़कों का जाल, स्वास्थ्य सेवाएं, महिला शक्तिकरण, कौशल विकास, युवाओं को रोजगार, सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ता, किसानों को कर्ज में छूट, गरीबों को मुफ्त अनाज, अधिवक्ताओं को कल्याण निधि, पुलिस को प्रोत्साहन और विकास की ऊंची उड़ान! लेकिन पत्रकारों को क्या मिला? कुछ नहीं! आखिर ऐसा क्यों? कब तक पत्रकार उपेक्षित रहेंगे? क्यों पत्रकारों के प्रति सरकार अपनी जिम्मेदारी नहीं समझती? जिसके बल पर सरकार अपना सिक्का चलाती है, उसी का अनादर और अनदेखी क्यों की जाती है?

अजीब दास्तान है, सत्ता के शीर्ष पर पहुंचने के लिए ये नेता जिस पत्रकार को सीढ़ी बनाते हैं, वही मंत्री की कुर्सी पर बैठते ही उसे हेय दृष्टि से देखने लगते हैं। चुनाव आते ही बड़े-बड़े विज्ञापन जारी करते हैं, लेकिन चुनाव खत्म होते ही मुंह मोड़ लेते हैं। हमारे देश में तमाम ऐसे उदाहरण है जब सरकारी उपेक्षा के चलते समाचार पत्र-पत्रिकाएं या न्यूज चैनल बंद हो चुके हैं और उससे जुड़े हजारों पत्रकार भुखमरी के कगार पर पहुंच गए। इसके बावजूद केंद्र की सरकार हो या राज्य की, बजट में पत्रकारों के लिए कुछ नहीं करती। जो सरकार अपनी योजनाओं को समाज के जन-जन तक पहुंचाने के लिए पत्रकारों को एक मजबूत आधार मानती है और कई बार उसका इस्तेमाल भी करती है, वही उसे बजट से वंचित रखती है। एक पत्रकार और उसके परिवार के लिए स्वास्थ्य और शिक्षा तक का बजट में कोई प्रावधान नहीं होता।

सरकार यह तो जानती है कि अखबार हो या न्यूज पोर्टल अथवा न्यूज चैनल, बिना इनके सहयोग के विकास की कल्पना नहीं की जा सकती। लोकतंत्र तभी कायम रहेगा जब हमारा चौथा स्तंभ मजबूत होगा। जो बजट वह पेश कर रही है, उसका प्रचार-प्रसार भी यही करेंगे, तब भी सरकार यह भूल जाती है कि अखबार और न्यूज चैनलों में पत्रकार ही काम करते हैं। वही पत्रकार जो सर्दी, गर्मी और बरसात में कई बार बिना तनख्वाह के दिन-रात चलते रहते हैं। समाज का कोई वर्ग विकास से वंचित न रह जाए, उससे जुड़ी एक-एक खबर के लिए गांव, गली-मुहल्ले और नगर-शहर की खाक छानते हैं। अपराध को उजागर करने के लिए जान जोखिम में डालते हैं। तकनीकि और कानूनी तौर पर खबर को पुख्ता करने के लिए अधिकारियों के चक्कर काटते हैं, जिसके लिए उन पत्रकारों (कुछ को छोड़कर) को कोई आर्थिक सहयोग नहीं मिलता; उन्हीं पत्रकारों को अलग-अलग वर्ग (दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और मासिक या फिर मान्यता प्राप्त और गैर मान्यता प्राप्त) में विभाजित कर सरकार उनके साथ दोयम दर्जे का व्यवहार करती है।

यह अन्याय और अनीति है। पत्रकारों के लिए बजट में कोई प्रावधान न होने से अधिकतर पत्रकारों के बच्चे जहां उच्च शिक्षा से वंचित रह जाते हैं, वहीं आर्थिक तंगी के चलते बेहतर इलाज भी नहीं मिल पाता। सरकार की यह दोहरी नीति महज पत्रकारों के साथ ही नहीं, बल्कि उसके परिवार के साथ भी सरकारी भेद-भाव माना जाएगा। चंद पत्रकारों के साथ एक कमरे में बैठकर कोई नीति निर्धारण कल्याणकारी नहीं हो सकता। माना कि सरकार चलेगी, कुछ दिन तुम्हारी सत्ता भी कायम रहेगी, लेकिन इतिहास में यह भी दर्ज होगा कि तुमने सभी पत्रकारों के लिए कुछ नहीं किया। क्योंकि कोई पत्रकार छोटा-बड़ा नहीं होता, पत्रकार ‘पत्रकार’ होता है। समाज और सरकार दोनों उसकी नजर में बराबर होते हैं, तो फिर सरकार पत्रकारों के साथ भेदभाव क्यों करती है? पत्रकारों को समाज से अलग क्यों देखती है? क्यों उसके लिए बजट में कोई प्रावधान नहीं किया जाता?

(लेखक वरिष्ठ पत्रकार हैं।)

गौकुलधाम सोसायटी में हुआ श्रीमृदभागवत कथा का समापन

 

धनेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। सिद्धार्थ विहार स्थित गोकुलधाम सोसाइटी में सनातन धर्म मंदिर में महिला संकीर्तन मंडल द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का  आयोजन किया गया जिसका रविवार को समापन हुआ तथा भंडारे का आयोजन किया गया। 

भागवत कथा जनकपुर से पधारे श्री रविंद्र जी महाराज द्वारा की गई। इस अवसर पर समिति के तथा आसपास के लोगों ने कथा का लाभ उठाया इस अवसर पर श्रीमती सिनाम गुप्ता, श्रीमती सीमा, भंगेल श्रीमती नीमा देवी, श्रीमती सुनीता भारद्वाज, श्रीमती रंजना शर्मा, श्रीमती पूनम त्यागी, श्रीमती वंदना शर्मा, श्रीमती आरती तिवारी, इन सब के सहयोग से गोकुलधाम सोसाइटी में सनातन धर्म मंदिर में भागवत कथा का समापन समापन हुआ।