रविवार, 25 फ़रवरी 2024

सांसद वॉकथॉन में गाजियाबाद की जनता ने की डॉ अनिल अग्रवाल के साथ वॉक, स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति दिया जागरूकता का सन्देश

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद।रविवार को राज्य सभा सांसद डॉ अनिल अग्रवाल की अध्यक्षता में गाज़ियाबाद में एक विशाल वॉकथॉन दौड़ का भव्य आयोजन किया गया जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर पूर्वी क्षेत्र के विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री एवम भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री बी.एल.वर्मा उपस्थित रहे। इस विशाल वॉकथॉन की शुरुआत राजनगर एक्सटेंशन के.डब्लू.सृष्टि दिल्ली - 6 मॉल से होकर मेरठ रोड स्थित डीपीएस एच.आर.आई.टी. कैंपस पर इसका समापन हुआ जिसमे गाज़ियाबाद के हज़ारो लोगो को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने में राज्य सभा सांसद अनिल अग्रवाल की मुख्य रूप से भूमिका रही। करीब 5 किलोमीटर लम्बे रूट पर इन हज़ारो की भीड़ ने गाज़ियाबाद एवं देश को यह सन्देश दिया कि मॉर्निंग वॉक से हमारी मांसपेशियों को मजबूती मिलती है साथ ही हड्डियों को स्वस्थ रखा जा सकता है। इसके अलावा वजन भी नियंत्रित रहता है। सुबह 6 बजे से ही विशाल वॉकथॉन कार्यक्रम में लोगो का आना शुरू हो गया था और सवेरे 7 बजे ही केंद्रीय राज्य मंत्री ने वहा आकर लोगो के आत्मविश्वास को सराहा और उनका उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि राज्य सभा सांसद द्वारा आयोजित इस विशाल वॉकथॉन में गाज़ियाबाद की जनता ने स्वस्थ गाज़ियाबाद स्वच्छ गाज़ियाबाद के अपने मिशन को पूरा करने में और प्रधानमंत्री मोदी के फिट इंडिया मिशन को पूरा करने में यहाँ आकर अपना भरपूर सहयोग दिया है। इसके लिए केंद्रीय राज्य मंत्री ने वहा मौजूद भीड़ का धन्यवाद किया।

सांसद अनिल अग्रवाल ने वहा विशाल वॉकथॉन में आये लोगो को कहा कि प्रधानमंत्री की प्रेरणा से आयोजित आज की विशाल वॉकथॉन फिट इंडिया मिशन को लेकर की गयी है और मैं बड़ा उत्साहित और ऊर्जा से भर गया हूँ कि इतनी विशाल संख्या में सवेरे आप लोग स्वस्थ गाज़ियाबाद स्वच्छ गाज़ियाबाद का उद्देश्य लेकर आयोजित हो रही इस विशाल वॉकथॉन में सब युवा महिलाए, वरिष्ठ नागरिक, समाज सेवी संस्थाओ के प्रतिनिधियों सहित शासकीय अधिकारी कर्मचारी और नागरीक बड़ी संख्या में शामिल हुए है।वॉकथॉन में गाज़ियाबाद ज़िले से करीब 5000 लोगो ने हिस्सा लिया जिसकी शुरुआत में सभी को टीशर्ट वितरित की गयी जिसके बाद विशाल वॉकथॉन का शुभारम्भ सांसद द्वारा किया गया और वही हज़ारो की भीड़ पैदल पैदल एक्सटेंशन से डीपीएस एचआरआईटी तक न टूटने वाली चेन के रूप में चलती नज़र आयी। पूरे रास्ते भारत माता की जय एवं वंदे मातरम के नारे लगते रहे और लोगो में उत्साह और जोश निरंतर बना रहा। समापन कार्यक्रम में स्कूल के बच्चो द्वारा बेहद ही सुन्दर सांस्कृतिक प्रस्तुति पेश की गयी जिसके पश्चात डीपीएस एचआरआईटी में मौजूद अतिथितो को सम्मानित किया गया एवं सभी को जलपान कराकर वहा से विदा किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में इसके संयोजक अभिषेक शर्मा एवं भाजपा महानगर कोषाध्यक्ष और समरकूल कंपनी के चेयरमैन संजीव कुमार गुप्ता का विशेष योगदान रहा। तथा उन्होंने प्रारंभ से अंत तक की यात्रा पैदल चलकर युवाओं संग पूरी की। 

इस विशाल वॉकथॉन में मुख्य रूप से भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, क्षेत्रीय मंत्री मानसिंह गोस्वामी, पप्पू पहलवान, गोपाल अग्रवाल, वीके अग्रवाल, अतुल जैन, अनिल गर्ग, पार्षद नीरज गोयल, अभिनव जैन, कुलदीप त्यागी, प्रवीण भाटी, राम निवास बंसल, सचिन डेढ़ा, रीता सिंह, रूचि गर्ग, सिद्धि प्रधान, गुलशन बांभरी, देवेंद्र हितकारी, नरेंद्र तोमर, अशोक अग्रवाल, रिवर हाइट्स सोसाइटी सचिव सुबोध त्यागी, एचआरआईटी वाईस चेयरमैन अंजुल अग्रवाल, वैशाली अग्रवाल, बीके शर्मा हनुमान, जिला पंचायत सदस्य पवन सेहलोत, विनोद कसाना, राजनगर एक्सटेंशन की सभी सोसाइटीज के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी एवम सोसायटी के गणमान्य नागरिक, विभिन्न सामाजिक संस्थाओ के पदाधिकारी, एनडीआरएफ बैंड टीम, साइक्लिस्ट्स, स्केटिंग टीम, राजनगर मंडल अध्यक्ष ओमदत्त कौशिक, पार्षद पप्पू नागर, बिलाल, हज़ारो की संख्या में युवा, बच्चे, व के डबल्यू दिल्ली सिक्स की पूरी टीम, पंकज भारद्वाज, संजय त्यागी, संजय सिंह, योगेश शर्मा, नितिन शर्मा, आरिफ चौधरी एवम भारतीय खाद्य निगम सदस्य राहुल गोयल एवम सभी का विशेष योगदान रहा।

शनिवार, 24 फ़रवरी 2024

लोक शिक्षण अभियान ट्रस्ट ने प्रतियोगी छात्र, छात्राओं को पुस्तकें भेंट की

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

     साहिबाबाद। लोक शिक्षण अभियान ट्रस्ट द्वारा महा मना मदन मोहन मालवीय पुस्तकालय नि: शुल्क वाचनालय 5/65 वैशाली गाजियाबाद के प्रांगण में प्रतियोगी छात्र, छात्राओं को संस्था के संस्थापक/अध्यक्ष राम दुलार यादव द्वारा दो दर्जन से अधिक पुस्तकें भेंट की गयी, इस अवसर पर समाज सेविका फूलमती यादव भी कार्यक्रम में शामिल रही।

      पुस्तक भेंट करने के बाद छात्र, छात्राओं को संबोधित करते हुए शिक्षाविद राम दुलार यादव ने कहा कि “किताब से हमे प्रेरणा मिलती है कि मनुष्य को सच्चाई, नैतिकता का रास्ता कभी नहीं छोड़ना चाहिए, संघर्षों के बीच भी मानव को अच्छा चरित्र और इंसानियत ही आगे ले जाती है, कठिन परिश्रम, दूर दृष्टि, पक्का इरादा, अनुशासन ही सफलता कि कुंजी है, लेकिन आज नवजवानों को भ्रमित किया जा रहा है”। भगवान बुद्ध ने कहा है कि “जब अंधविश्वास शिक्षा पर हावी हो जाता है, तब मानसिक गुलामी का जन्म होता है, समाज उचित, अनुचित का निर्णय नहीं ले पाता”, प्रतियोगी छात्र रात-दिन कड़ी मेहनत कर रहे है, लेकिन उन्हे रोजगार मिल नहीं पा रहा है, सरकार रोजगार सृजन नहीं कर पा रही है, जिससे बेरोजगारी, बेकारी, आर्थिक असमानता बढ़ती जा रही है, आज देश की संपत्ति का 40% भाग 10 % लोगों के पास है, और 21 अरबपतियों की संपत्ति 70 करोड़ भारतवासियों के बराबर है, भारत की आधी आबादी पर कुल 3% पूंजी है, इसलिए मंहगाई आसमान छू रही है, आर्थिक तंगी के कारण छोटे उद्योग धंधे बंद हो रहे है, जहां सबसे अधिक रोजगार के अवसर प्राप्त होते थे, बेरोजगारी के कारण लोग भुखमरी के शिकार हो रहे है, शिक्षा, चिकित्सा की हालत देश में ठीक नहीं है, निजी शिक्षा केन्द्र और चिकित्सालय जनता की जेब पर डाका डाल रहे है, 42% से अधिक स्नातक और 22% से अधिक परास्नातक बेरोजगार हो कुंठा के शिकार हैं, 10 प्रतिशत 25 से 35 वर्ष का नवजवान बेरोजगारी की मार झेल रहा है, विकास का झूठा राग गाया जा रहा है, लोक शिक्षण अभियान ट्रस्ट शिक्षा और देश में चिकित्सा सभी को सुलभ हो प्रयासरत रह मांग कर रही है कि सरकार  नवजवानों को बेरोजगारी से निकालने के लिए रोजगार के अवसर सृजित करे, आग्रह करती है, नवजवानों की निराशा को तभी दूर किया जा सकता है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शामिल रहे प्रतिभा, ऋचा, सोनम वर्मा, नेहा शर्मा, सनी सिंह, राहुल, श्रेया सिंह, नंदनी, आरती, अभिषेक, चक्रधारी दूबे, आकाश, जतिन, रेहान, सान्या, राम दुलार यादव, फूलमती यादव आदि।


                                                                                               


                                                                                          

                                                                                     

विश्व शांति दिवस पर मेवाड़ में 66 विद्यार्थियों ने किया रक्तदान

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु 
गाजियाबाद। वसुंधरा स्थित मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, राष्ट्रीय सेवा योजना और अरिहंत चेरिटेबल एजुकेशनल ट्रस्ट की ओर से विश्व शांति दिवस पर लगाये गये रक्तदान शिविर में 66 विद्यार्थियों ने विश्वहित में रक्तदान किया। 
मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की निदेशिका और अरिहंत चेरिटेबल एजुकेशनल ट्रस्ट की संस्थापक अध्यक्ष डाॅ. अलका अग्रवाल ने फीता काटकर शिविर का उद्घाटन किया। वरदान सेवा संस्थान द्वारा संचालित रोटरी वरदान ब्लड बैंक की टीम ने मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस परिसर में रक्तदान शिविर लगाया। सभी रक्तदाता विद्यार्थियों की स्वास्थ्य जांच करने के बाद ही उनका रक्त लिया गया। सभी रक्तदाताओं को रक्तदान के बाद प्रमाण पत्र और रक्तदाता कार्ड, फल, दूध आदि दिये गये। इस अवसर पर मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की निदेशिका डाॅ. अलका अग्रवाल ने बताया कि मेवाड़ इंस्टीट्यूशंस रोटरी वरदान ब्लड बैंक की मदद से जनहित में हर साल रक्तदान शिविर का आयोजन करता है। 
इसमें मेवाड़ परिवार के सदस्यों के अलावा उनके विद्यार्थी बड़ी संख्या में भाग लेते हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी अमित कुमार के साथ शिविर में विक्रम कुमार गुप्ता, साहिल कुमार, मुस्कान सक्सेना, अदनान, खुशी अग्रवाल, सोनी कुमारी, मोहम्मद फैजान आलम, शुभम गुप्ता, निखिल आदि विद्यार्थियों ने विशेष योगदान दिया। रोटरी वरदान ब्लड बैंक की टीम में डाॅ. धीरज कुमार, धीरज शर्मा, विक्रांत सिंह, सतीश, चिराग, कुलदीप, अभिषेक, जीशान आदि शामिल थे।

पूरे त्यागी समाज को एक प्लेट फॉर्म पर लायेंगे-- डॉ बी पी त्यागी

   

                        मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद।आज त्यागी ब्राह्मीण सभा के अध्यक्ष मृदुल भासी ,समाज के शुभ चिंतक श्री माँगे राम त्यागी ( क़ुतुब पुर ) ने डॉ बीपी त्यागी से शिष्टाचार भेट की । उसमे बीजेपी के त्यागियों को पार्टी में अछा पद न मिलने पर चर्चा की गई साथ ही साथ हम लोगो को जो बहुत लाभ मिलना चाहिये वह हर बिरादरी से कम है । श्री माँगे राम जी ने किसान आंदोलन को लेकर भी किसानों की माँगो को पूरा करने के लिए माननीय मोदी जी से गुहार लगाई । यह ऑपचारिक मीटिंग पूरे त्यागी भूमिहार ब्राह्मीण समाज को एक जुट होने का आहवान किया व बीजेपी को पश्चिमी यूपी में कड़ी टक्कर देने की बात कही ।पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 17 % त्यागी अपने समाज को आने वाले इलेक्शन में एक जोड़ने के साथ साथ समाज में फैली असुरक्षा को दूर करेंगे व पुलिस का त्यागियों के ऊपर अत्याचार का विरोध करेंगे । माँगे राम जी व डॉत्यागी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जन प्रतिनिधिओ के रविये से भी परेशान है । कोई अधिकारी व जनप्रतिनिधि हमारी समव्स्याओ को नहीं सुनता है । जो उनका एंटीडेमोक्रेटिव रवैया है ।

शुक्रवार, 23 फ़रवरी 2024

महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन हुआ

 



मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

 गाजियाबादःजिला एथलेटिक्स संघ गाजियाबाद द्वारा महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता अंडर 20 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बालक-बालिका वर्ग में सैकडों खिलाडियों ने भाग लेकर अपना दमखम दिखाया। पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहने वाले एथलीटस को सम्मानित किया गया। संस्था के सचिव लिखिराम चौधरी ने बताया कि हर इवेंटस के विजेता को प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिलेगा, जो 24 व 25 फरवरी को हिंडन एयरफोर्स व लखनऊ में होगी। बालक वर्ग के जैवलीन थ्रो में दीपांशु शर्मा व डिसकस थ्रो में गौरव राणा विजेता रहे। 100 मीटर दौड़ में शिवम, 110 मीटर हर्डल रेस में अमन चौधरी ने बाजी मारी।  800 मीटर दौड़ में देव, 10000 मी वॉक रेस में अर्सलान खान, 10 किलोमीटर दौड़ में पुरुष वर्ग में विकास ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग की शॉट पुट में नंदिनी शर्मा अव्वल रही। 100 मीटर दौड़ में श्रेया त्रिपाठी व 400 मीटर दौड़ में चंद्रशिला ने बाजी मारी। लॉन्ग जंप में रेनू ने पहला स्थान प्राप्त किया।

समरकूल पर भाजपा प्रदेश प्रभारी वैजयंत पांडा ने की व्यापारियों संग चाय पर चर्चा

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

 गाजियाबाद। शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश लोकसभा चुनाव प्रभारी वैजयंत पांडा तथा प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंशी, संजय राय व क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र शिशोदिया व उत्तर प्रदेश के कई वरिष्ठ नेताओं ने लोकसभा चुनाव की तैयारी के मध्य नजर गाजियाबाद में महानगर संगठन के नेतृत्व में कई बैठकें संगठन के पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों संग की थी।

 इसी कड़ी में दोपहर बाद मेरठ रोड स्थित समरकूल होम एप्लायंसेज प्रतिष्ठान में प्रदेश के उपरोक्त बड़े नेताओं ने व्यापारियों संग चाय पर चर्चा की। समरकूल प्रतिष्ठान पर पहुंचे भाजपा के प्रदेश प्रभारी वैजयंत पांडा व क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र शिशोदिया तथा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा का महानगर कोषाध्यक्ष संजीव कुमार गुप्ता व समरकूल के डायरेक्टर राजीव गुप्ता ने पटका पहनकर वह पुष्प गुच्छ भेंट करते हुए स्वागत किया। 

इसके पश्चात उक्त नेताओं ने लोकसभा चुनाव के मध्य नजर व्यापारियों संग वार्तालाप की। इस चर्चा में ज्यादातर व्यापारियों ने प्रदेश की भाजपा सरकार की सराहना करते हुए कहा कि अब हमें व्यापार करने के लिए उपयुक्त माहौल के साथ-साथ प्रशासनिक सहयोग भी प्राप्त हो रहा है। 

इस दौरान व्यापारियों ने अपने कुछ सुझाव भी प्रदेश प्रभारी के समक्ष रखे जिन्हें प्रदेश प्रभारी ने उपयुक्त मानते हुए सरकार के समक्ष रखने का व्यापारियों को आश्वासन भी दिया। इस परिचर्चा में व्यापारी पक्ष की ओर से उपस्थित रहें संजीव कुमार गुप्ता, राजीव गुप्ता, आशु बिंदल, राकेश गोयल, तिलक सिंघल, लोकेश कुमार, प्रमोद गुप्ता, सुबोध गुप्ता, अशोक गुप्ता, विजय गर्ग, दीपक कांत गुप्ता, अतुल गर्ग जोली, योगेश कंसल, वेद प्रकाश बंसल, देवेंद्र हितकारी, प्रदीप गुप्ता, तरुण ढींगरा, रोहित शर्मा, अरुण कुमार शर्मा, केसी गोयल, अनिल गोयल, डॉक्टर दीपक मिश्रा, व मुकेश सिंघल के साथ समरकूल के डायरेक्टर अभिषेक गुप्ता, आशुतोष गुप्ता, तुषार गुप्ता, तनुज गुप्ता, रोहित गोयल,को पटका पहनाकर उनका अभिवादन स्वीकार किया इस अवसर पर भाजपा के अनेकों लोग भी उपस्थित रहे

मंगलवार, 20 फ़रवरी 2024

मेवाड़ में छत्रपति शिवाजी जयंती समारोहपूर्वक आयोजित, देश को चाहिये शिवाजी जैसा महापुरुष-डाॅ. अलका

गाजियाबाद। ‘मां, शिक्षक और गुरु ही एक बच्चे के व्यक्तित्व का विकास कर सकते हैं और छत्रपति शिवाजी महाराज इसका एक उदाहरण हैं। शिवाजी जैसा निर्भीक योद्धा, कुशल प्रशासक, साम्प्रदायिक सौहार्द्र का प्रणेता आज तक कोई नहीं हुआ। उनके आदर्शों पर चलकर नौजवान देश व समाज के प्रति अपना जीवन सार्थक रूप से समर्पित कर सकते हैं।’ वसुंधरा स्थित मेवाड़ ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशंस के विवेकानंद सभागार में आयोजित छत्रपति शिवाजी जयंती समारोह में इंस्टीट्यूशंस की निदेशिका डाॅ. अलका अग्रवाल ने ये विचार व्यक्त किये। उन्होंने शिवाजी की जीवनी के कुछ प्रेरणादायक प्रमुख अंश विद्यार्थियों को सुनाये और बताया कि विश्व में गुरिल्ला युद्ध शिवाजी की देन है। शिवाजी ने अपने कम योद्धाओं के बावजूद दुश्मनों की बड़ी सेना के दांत खट्टे किये। डाॅ. अलका अग्रवाल ने कहा कि समय, काल और परिस्थिति के अनुसार हमें अपने तौर तरीके बदलने होंगे। यह शिवाजी ने सिखाया। शिवाजी के पास जांबाज सेनापति थे, जो बहुत विश्वासी थे। इसी वजह से शिवाजी ने हर मोर्चे पर दुश्मनों का डटकर मुकाबला किया। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि सफलता हासिल करनी है तो अपनी सोच बदलो, जागरूक बनो और अपने से आगे देखो। सबसे प्रेमभाव से रहो। कटुता त्यागो। मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की निदेशिका डाॅ. अलका अग्रवाल ने कहा कि महापुरुष हमारे प्रेरणा स्त्रोत हैं। इनसे जीवन जीने की प्रेरणा मिलती है। हमें इनके आदर्शों को अपनाना चाहिये। समारोह में विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, शिवाजी पर सम्भाषण, समूह गान, एकल गान, कविताएं आदि प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। भाग लेने वाले विद्यार्थी थे-प्रियंका, खुशी वर्मा, अदिति, प्राची, रोशन, आयुषी, अनुराग, शीलू, सुमन, वर्तिका एंड ग्रुप आदि। कार्यक्रम में तमाम शिक्षण स्टाफ व विद्यार्थी मौजूद थे। संचालन आस्था और कशिश ने किया।

व्यापारी सम्मेलन' में पुरकाजी पहुंचे जरनल वी के सिंह


मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु
गाजियाबाद। मंगलवार को गाजियाबाद के  सांसद एवं केंद्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग एवं नागर विमानन राज्यमंत्री जनरल डॉ. वीके सिंह  जनपद मुजफ्फरनगर, लोकसभा क्षेत्र बिजनौर की विधानसभा पुरकाज़ी के ब्लॉक में आयोजित 'व्यापारी सम्मेलन' में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। 
इस कार्यक्रम के माध्यम से  जनरल साहब सभी क्षेत्रवासियों को भाजपा सरकार में बढ़ते व्यापार और बढ़ते व्यापार के आयामों पर खूब चर्चा की। केंद्र में मोदी सरकार और राज्य में योगी सरकार के नेतृत्व में आज व्यापार पारदर्शी और आसान हो गया है। ईमानदारी से अपने काम करने वालों की संख्या बढ़ी है। लघु उद्योग, MSMe और एक जनपद-एक उत्पाद से रोजगार को बढ़ावा मिला है।


भारतीय ज्ञान एवं शोध संस्थान के डिपार्टमेंट ऑफ भारत स्टडिज़ द्वारा स्वराज सभा का हुआ आयोजन






मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु
गाजियाबाद। वीर शिरोमणि छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय ज्ञान एवं शोध संस्थान के डिपार्टमेंट ऑफ भारत स्टडिज़ द्वारा ITS कॉलेज मोहन नगर ग़ाज़ियाबाद में स्वराज सभा का आयोजन किया गया। जिसका विषय था ‘हिन्दवी स्वराज’। जहाँ विभिन्न सत्रों में युवाओं से चर्चा करने हेतु देश के जाने-माने थिंक टैंक एवं वक्ता गण, जिनमें प्रो. पवन सिन्हा ‘गुरुजी’, सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता हरि शंकर जैन जी एवं विख्यात लेखक वैभव पुरन्द्रे जी मुंबई से उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत में कार्यक्रम संचालन कर रही पलक अग्रवाल ने भारतीय ज्ञान एवं शोध संस्थान के डिपार्टमेंट ऑफ भारत स्टडिज़ के इतिहास, विजन एवं आज के परिपेक्ष्य में इसके महत्व पर बात की। पहले सत्र में हिन्दवी स्वराज पर बात करते हुए श्री हरिशंकर जैन जी ने कहा कि हिन्दवी स्वराज यदि चाहते हैं  तो आज के युवाओं को अपने देश के गौरवशाली इतिहास के प्रति सजग होना होगा तथा दिल मे छत्रपति शिवाजी महाराज जैसी ललक तथा देशभक्ति होनी चाहिये। इसमे मातापिता का भी बड़ा अहम योगदान है जिसमे वह बचपन से ही अपने बच्चों को रुपये पैसे कमाने की मशीन बनाने की बजाय बाल्यकाल से ही गीता, रामायण, महाभारत तथा श्रीगुरुग्रन्थसाहिब जी जैसे धर्मशास्त्रों का अध्धयन करवा अपने धर्म तथा देश के लिये तैयार करना होगा। हिन्दवी स्वराज तभी होगा जब हमारे ऐतिहासिक धर्मस्थल जो अब कब्जाए चुके हैं ।
उन्हें कानूनी रूप से वापिस लिया जा सकेगा। आज दिल्ली में बाबर, औरंगजेब या अकबर रोड तो हैं पर छत्रपति शिवाजी या महाराणा प्रताप नामक रोड नही है। इसलिये देश मे ग़ुलामी का जो भी चिह्न मौजूद हैं उन्हें मिटा देना चाहिये जिसकी शुरुआत राममंदिर से हो चुकी है। यह राम मंदिर राष्ट्रमन्दिर बन चुका है। सत्र के बाद श्रोताओं ने भी हरिशंकर जैन जी से प्रश्न पूछे

इसके पश्चात वैभव पुरन्द्रे जी ने अगले सत्र में छत्रपति शिवाजी महाराज के इतिहास पर बात करते हुए कहा कि शिवाजी महाराज जी का जीवन बहुत आसान नही था। उनके जन्म से पहले उनकी माताजी तथा पिताजी के परिवार के बीच केवल उस समय के मुग़ल शासकों के कारण वैमनस्य था उन हालातों के बीच शिवाजी ने 11 वर्ष की आयु में हिन्दवी स्वराज की स्थापना के लिये कार्य करना शुरू कर दिया। जिस समय राजमुद्रा फारसी में छपती थी शिवाजी महाराज जी ने अपनी अष्टकोणीय संस्कृत राजमुद्रा छपवाई। जहां मुगल साम्राज्य हिन्दू त्योहार मनाने पर पाबंदी लगाते थे वही शिवाजी महाराज ने अपने शासन ने सभी धर्मों को सम्मान दिया। देश की प्रथम नौसेना के प्रणेता के रूप में प्रख्यात शिवाजी महाराज ने देश के पश्चिमी तट को सुदृढ़ करने का कार्य किया जिसमें उस समय उन की सेना में 50 लड़ाकू जहाज तथा लगभग 650 व्यापारिक जहाज़ थे। शिवाजी महाराज ने अपने 50 वर्षों आयुकाल में हिन्दवी स्वराज के लिये कार्य करते हुए समृद्ध भारत के लिये जीवन समर्पित कर दिया।

अध्यक्षीय भाषण में  आश्रम के संस्थापक तथा विख्यात सन्त परमपूज्य पवन सिन्हा गुरुजी ने बात करते हुए कहा देश मे दन्तकथाओं से बड़ा नुकसान हुआ। जो धर्म एवं इतिहास के साथ छेड़छाड़ करने के लिये बड़ी जिम्मेदार हैं। आज राम जी तथा हनुमान जी के बारे में बात हो रही है पर रामराज्य तथा हनुमान जी के ज्ञान पर चर्चा नही होती। ऐसा ही छत्रपति शिवाजी महाराज के साथ भी हुआ, जिसमे सत्य के साथ छेड़छाड़ की गई। 'स्वराज' शब्द की व्याख्या करते हुए पूज्य गुरुजी ने कहा कि अपना राज। इसका अर्थ है हमारा भारत विदेश की धरती से नही चलेगा। अपनी भाषा, अपना भोजन, अपने बंदरगाह, अपने लोग, अपनी नीतियां तथा अपना आधार। इसलिये आज हम छत्रपति शिवाजी के बारे में पढ़ सुन रहे हैं, जिन्होंने 17वीं शती में सुदृढ भारत एवं सशक्त हिन्दवी समाज की कल्पना ही नही की बल्कि उसके लिये जीवन दे दिया। आज देश मे नेताओं और अफसरशाही को सही पढ़ाई तथा मार्गदर्शन की आवश्यकता है। शिवाजी महाराज जी ने भी अपने कार्यकाल में निकम्मे अफसरों पर नकेल कसी, उन्हें सत्ता से बाहर किया तथा अच्छे अफसरों को मौका दिया। गुरिल्ला युद्ध के इतिहास पर बात करते हुए गुरुजी ने कहा कि सबसे पहले राम जी ने गुरिल्ला युद्ध शुरू किया जिसके बाद छत्रपति शिवाजी ने अपने युद्ध मे इस शैली का बड़ा प्रयोग किया। हिन्दवी स्वराज का अर्थ है भारतीयता। इसके लिये जब तक जातिवाद समाप्त नही होगा हम सब हिन्दू एक नही होंगे तबतक भारत में हिन्दवी स्वराज नही आ सकता। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों के रूप में ITS कॉलेज के चेयरमैन श्री आर पी चड्ढा जी, कर्नल (रिटायर्ड) टीपी त्यागी जी महेश आहूजा जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में देश के विभिन्न प्रदेशों तथा कई कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

श्री राम जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट अयोध्या के अध्यक्ष महंत श्री नृत्य गोपाल दास पहुंचे राजनगर एक्सटेंशन,लोगों ने किया स्वागत

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु
गाजियाबाद स्थित वी वी आई पी सोसायटी राज नगर एक्सटेंशन गाजियाबाद  के वरिष्ठ समाजसेवी अशोक भैया मोदीनगर वालो के आवास पर दिनांक 20 फरवरी , दिन मंगलवार को शाम 5 बजे श्री राम जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट अयोध्या के अध्यक्ष महंत श्री नृत्य गोपाल दास का आगमन हुआ।उन्होंने सभी भक्तों को अपना आशीर्वाद दिया व श्रीरामजी के दर्शन करने अयोध्या आने का सभी को निमंत्रण दिया बहुत ही राममय माहौल के बीच अनेकों लोगों ने महंत जी के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया इस अवसर पर अशोक भैया मोदीनगर वाले बालकिशन गुप्ता बालू भाई, मनोज गुप्ता, पंडित अशोक भारतीय, सतीश जैन जैन सिकंजी वाले, सौरभ यादव, सतीश अग्रवाल, लोकेश अग्रवाल, रजत अग्रवाल, रिंकू त्यागी,अजय सिंघल,अनिल गर्ग सैनिटरी वाले, अनिल सांवरिया, एस पी त्यागी, सौरभ गुप्ता, जितेंद्र त्यागी, ऋतु अग्रवाल, अर्चना अग्रवाल, नीलू अग्रवाल आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे

जितेंद्र गौड़ बने एम एल सी विधायक सुरेंद्र चौधरी गाजियाबाद के प्रतिनिधि

 

                     मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के महानगर मीडिया प्रभारी एवं श्री राम सेना के युवा महानगर अध्यक्ष शिव वेद के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने 

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य एवं एमएलसी विधायक सुरेंद्र चौधरी ने जिला गाजियाबाद बी ब्लॉक विजयनगर सेक्टर 11 निवासी एवं अनेक सामाजिक संगठनों से जुड़े भारतीय सर्व समाज महासंघ के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर श्री राम सेना के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव रजक धोबी समाज के कद्दावर नेता एवं भाजपा कार्यकर्ता जितेंद्र गौड धोबी को गाजियाबाद जनपद के प्रतिनिधि नियुक्त किए जाने पर जितेंद्र गौड धोबी के बी , ब्लॉक  विजयनगर सेक्टर 11 गाजियाबाद के आवास पर पहुंचकर जितेंद्र गौड धोबी का फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया और बधाई दी और स्वागत किया।

हिमांशु,आरव सिंह मोहित दिवाकर , यतीन प्रभाकर,आकाश राघव,निखिल शर्मा, नितिन शर्मा,  गौरव वाल्मीकि, रमन सिंह कपिल सिंह,अंकुश जिनवाल, अमन सिंह,आदि उपस्थित हुए। इस दौरान जिला प्रतिनिधि जितेंद्र गौड़ धोबी ने कहां की भाई  सुरेंद्र चौधरी ने जो जिम्मेदारी  जिला प्रतिनिधि की दी है मैं उसे ईमानदारी से निभाऊंगा और गाजियाबाद जनपद के विकास और जन समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करूंगा। सभी कार्यकर्ताओं का दिल की गहराइयों से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में समरकूल ग्रुप को किया गया सम्मानित

 

                   मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। सोमवार को प्रशासन द्वारा राजनगर एक्सटेंशन के अवध पैलेस में उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समित के तत्वाधान में आयोजित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में इलेक्ट्रिक व इलेक्ट्रॉनिक होम एप्लायंसेज के उत्पादक समरकूल ग्रुप को सौ करोड़ इन्वेस्ट किए जाने पर सम्मानित किया गया समरकूल ग्रुप की ओर से इस कार्यक्रम में कंपनी के सीएमडी  संजीव कुमार गुप्ता उपस्थित रहे। तथा इस सेरेमनी का मुख्य कार्यक्रम लखनऊ में आयोजित किया गया । जहां पर लखनऊ के सांसद एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्योगपतियों को संबोधित किया तथा इसका सीधा प्रसारण यूपी के प्रत्येक जिलों में प्रशासन द्वारा कराया गया। गाजियाबाद की ओर से भी इन्वेस्टर समिट में कुल छत्तीस हजार  करोड़ रुपए इन्वेस्ट किया गया है। जिसमें समरकूल ग्रुप की सहभागिता के लिए संजीव कुमार गुप्ता को मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री और गाजियाबाद के सांसद वी के सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ममता त्यागी, शहर विधायक अतुल गर्ग, एमएलसी विधायक दिनेश गोयल तथा गाजियाबाद के जिलाधिकारी द्वारा शाल उढाकर सम्मान प्रतीक चिन्ह भेंट करते हुए सम्मानित किया गया।

निरंकारी मिशन द्वारा ‘प्रोजेक्ट अमृत’ के अंतर्गत ‘स्वच्छ जल, स्वच्छ मन‘ परियोजना का दूसरा चरण 25 फरवरी को

 

दिल्ली। प्रोजेक्ट अमृत के अंतर्गत ‘स्वच्छ जल, स्वच्छ मन’ परियोजना के दूसरे चरण का आयोजन 25 फरवरी, को प्रातः8 बजे सतगुरु माता सुदीक्षा  महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी के पावन सान्निध्य में यमुना छठ घाट, आई. टी. ओ. से होने जा रहा है। संत निरंकारी मण्डल के सचिव एवं समाज कल्याण प्रभारी श्री जोगिन्दर सुखीजा ने जानकारी देते हुए बताया कि ‘स्वच्छ जल, स्वच्छ मन’ के आदर्श वाक्य से प्रेरणा लेते हुए यह परियोजना समूचे भारतवर्ष के लगभग 1500 से भी अधिक स्थानों के 900 शहरों के 27 राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों में एक साथ आयोजित की जायेगी। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जल निकायों को संरक्षित करने के विकल्पों के विषय में जनमानस को जागृत करना है ताकि आने वाली पीढ़ियों को एक स्वस्थ भविष्य दिया जा सके।

बाबा हरदेव सिंह  महाराज की प्रेरणात्मक शिक्षाओं का अनुसरण करते हुए संत निरंकारी मिशन द्वारा स्वच्छता अभियान के उपलक्ष्य में संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से ‘प्रोजेक्ट अमृत’ का आरम्भ वर्ष 2023 में किया था। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य जल निकायों का संरक्षण, उनकी स्वच्छता एवं स्थानीय जनता के बीच ‘जागरूकता अभियान’ के माध्यम से उन्हें प्रोत्साहित करना है। इस परियोजना के अंतर्गत संपूर्ण भारतवर्ष के विभिन्न स्थानों के समुद्री तटों, नदियों, झीलों, तालाबों, कुओं, झरनों इत्यादि जैसे जल निकायों की स्वच्छता पर ध्यान केन्द्रित किया गया और उन स्थलों की सफाई भी की गई। पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाये गये इस परियोजना की समाज के हर वर्ग द्वारा प्रशंसा एवं सराहना की गई और यह कार्यक्रम पूर्णतः सफल रहा।

दिल्ली में इस अभियान को ‘आओ सवारें, यमुना किनारे’के नारे द्वारा विस्तृत किया जा रहा है जिसमें निरंकारी मिशन के युवागण, दिल्ली, इंद्रप्रस्थ एवं जे एन यू विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेज संस्थानों में जाकर जल संरक्षण पर गीतों की प्रस्तुति, जल जनित रोगों के प्रति जागरूकता को ग्रुप सांग, सेमिनार एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से जनमानस को जागृत एवं प्रोत्साहित कर रहे हैं। इस अभियान का बिग एफएम (92.7) आधिकारिक रेडियो पार्टनर है।

‘अमृत परियोजना’ के अंतर्गत दिल्ली के लगभग सभी क्षेत्रों के घाटों की भी स्वच्छता की जायेगी जिनमें अशोक विहार का संजय झील, कैनल सोर यमुना, आई. टी. ओ का छट घाट, निगम बोध घाट, भलस्वा झील, यमुना का सुर घाट और राम घाट, कालिंदी कुंज घाट इत्यादि स्थान प्रमुख है। इसके अतिरिक्त ग्रेटर दिल्ली से मुख्यतः ब्रजघाट, गढ़मुक्तेश्वर गंगा, सूरजपुर, गाजियाबाद का हिण्डन घाट, मण्डोरा तालाब, संकहोल गांव, गुरूग्राम के सोहना रोड पर स्थित दम दमा झील, सोनीपत का गोरीपुर, अशानध रोड नदी इत्यादि की स्वच्छता सभी स्वयंसेवको द्वारा पूरे उत्साह के साथ की जायेगी। संत निरंकारी मिशन सामाजिक एवं कल्याणकारी गतिविधियों में निरंतर अपनी सक्रिय भूमिका निभाते हुए वृक्षारोपण, रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, तलासरी बांध परियोजना, वननेस वन, पर्यावरणीय मुद्दों के विषय में जागरूकता इत्यादि जैसी योजनाओं को क्रियान्वित रूप में संचालित कर रहा है। निसंदेह निरंकारी मिशन की ऐसी कल्याणकारी योजनाएं पर्यावरण संरक्षण एवं धरती को सुंदर बनाने हेतु एक प्रशंसनीय एवं सराहनीय कदम है जिस पर चलकर धरती को ओर अधिक स्वच्छ, निर्मल एवं सुंदर बनाया जा सकता है। सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज के पावन आशीर्वाद से बाबा गुरबचन सिंह मेमोरियल 24वें क्रिकेट टुर्नामेंट का आरम्भ, संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल समालखा से दिनांक 25 फरवरी, दिन रविवार को किया जायेगा। इस प्रतियोगिता में समूचे देश के अनेक राज्यों से प्रतिभागीगण सम्मिलित होकर अनुशासन, मर्यादा एवं सहनशीलता का सुंदर परिचय देते हुए एकत्व के दिव्य संदेश को प्रसारित कर युवाओं के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बनेंगे।


सुनील कुमार द्वारा किया गया फैशन शो

 

दिल्ली :- सुनील कुमार के तत्वाधान से स्थानीय क्लार्क IIDL  में इंडिया इंटरनेशनल  का आयोजन किया गया। जिसको प्रस्तुत किया NURCLM  कंपनी ने फैशन शो का आयोजन सुनील कुमार और इवेंट मैनेजमेंट कंपनी  स्टार एंटरटेनमेंट  ( पंकज यादव ) के सौजन्य से किया गया।

कार्यक्रम के आयोजक सुनील कुमार ने  बताया यह फैशन शो  ३  दिन तक  चला जिसमे बहुत सी कपंनियो के ब्रांड्स की ब्रांडिंग शो के पार्टिसिपेंट्स ने की और यह भी बताया कि इस कांटेस्ट में लगभग 50  प्रतिभागियो ने हिस्सा लिया जो देश में विभिन्न हिस्सों से आकर शामिल हुए।  इंडिया इंटरनेशनल इस साल का सबसे बड़ा फैशन शो किया गया 

मार्केटिंग कंपनी से  पंकज यादव  का सहयोग रहा सुनील कुमार जी द्वारा आयोजित इस अनूठे कार्यक्रम में दूर दूर से आये पार्टिसिपेंट्स ने सबके दिलो को मोह लिया जिनमे काफी बच्चो ने अपने बेहद खूबसूरत  परफॉर्मन्स से ज्यूरी सहित सभी उपस्थित दर्शको का मन मोह लिया।  कार्यक्र्म में सभी कंटेस्टेंट वे बच्चे को विभिन्न पुरुस्कारो वे प्रमाण पत्र द्वारा मुख अतिथि वे अन्य अतिथियों  द्वारा सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम में किड्स रनवे शो का भी अयोजन किया गया जिसमे शो स्टॉपर ( रोनिका कोठारी ) ब्रांड एम्बेसडर ( वेरोनिका कोठारी) ब्रांड एम्बेसडर ( हितांश आहूजा ) ने पार्टिसिपेंट्स किया।

पोदार लर्न स्कूल बसंत मेले स्प्रिंग कार्निवल का आयोजन हुआ

 

गौरव गुप्ता सत्ता बन्धु
ग्रेटर नोएडाःपोदार लर्न स्कूल में वसंत मेले स्प्रिंग कार्निवलद्ध का आयोजन किया गया। मेले में स्कूल के बच्चों ने खूब धमाल मचाया। रंगारंग मेले का उदघाटन मुख्य अतिथि तारक मेहता फेम प्रसिद्ध बॉंसुरी वादक एवं स्पिरिचुअल स्पीकर देवांग सोनी ने किया। विशिष्ट अतिथि शिक्षाविद मधुकर प्रिय व रेनू शर्मा ने नवनिर्मित सेंसरी स्पा रूम का उद्घाटन किया।

देवांग सोनी ने मेरे राम आए हैं, वंदे मातरम, संदेशे आते हैं आदि की धुन को बॉंसुरी पर सुना कर सबका मन मोह लिया। मेले में नृत्य, पेंटिंग, सिंगिंग आदि प्रतियोगिताओं के साथ विभिन्न स्टॉल पर मुफ़्त मनोरंजक खेलों, फेस पेंटिंग, आर्ट एंड क्राफ्ट कॉर्नर, 1 मिनट क्विज आदि  का भी आयोजन किया गयाए जिसमें बच्चों के साथ बड़ों ने भी भाग लिया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अंतरा राय ने सभी का स्वागत व सचिव पंकज जोशी ने सभी का आभार व्यक्त किया। विद्यालय प्रबंधन सदस्य उमा सूरी सिन्हा, कल्पना सीज़ोए श्रद्धा सिंह, प्रिया वर्मा, पारुल गौड़, ऑस्टिन जॉनसन, शैलेन्द्र, राहुल, विनय आदि भी मौजूद रहे।

महामाया स्टेडियम में 21 फरवरी को जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता होगी

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

 गाजियाबादःजिला एथलेटिक्स संघ गाजियाबाद द्वारा 21 फरवरी को महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम में अंडर 20 बालक.बालिका जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित की जाएगी। संस्था के सचिव लिखिराम चौधरी ने बताया कि प्रतियोगिता के बालक वर्ग में 100, 200, 400, 800, 1500 दौड़, 3000 स्टेपल चेज, 5000 मी, 10000 मी दौड़ 10000 मी वॉक रेस, 110 मी हर्डल दौड़, शॉट पुट, डिस्कस थ्रो, जैवलिन थ्रो, हैमर थ्रो, लम्बी कूद व ट्रिपल जंप की इवेंट कराई जाएंगी। वहीं बालिका वर्ग में 100 मी, 200, 400, 800, 1500 व  3000 मी दौड़, 3000 स्टेपल चेज, 5000 मी दौड़, 10000 मी वॉक रेस, 100 मी हर्डल दौड़, शॉट पुट, डिस्कस थ्रो, जैवलिन थ्रो, हैमर थ्रो, लम्बी कूद व ट्रिपल जंप की इवेंट होगी। एक एथलीट तीन स्पर्धा में भाग ले सकता है। अंडर 20 बालक.बालिका जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता  में शानदार प्रदर्शन करने वाले एथलीट को प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता व प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले एथलीट नेशनल प्रतियोगिता में भाग लेंने का मौका मिलेगा।

सोमवार, 19 फ़रवरी 2024

रुपचंद नागर ने की गाजियाबाद का नाम बदलकर महाराजा अग्रसेन नगर रखने की मांग -उच्च न्यायालय में दायर की याचिका

 

 

गाजियाबाद। गुर्जर,जाट, यादव (गजय) महासभा के अध्यक्ष रुपचंद नागर ने गाजियाबाद का नाम बदलकर महाराजा अग्रसेन नगर रखने की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। साथ ही इससे विषय से संबंधित उच्च न्यायालय इलाहबाद में याचिका भी दायर की है। सोमवार को नवयुग मार्केट स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित प्रेस वार्ता में रुपचंद नागर ने बताया कि उनकी याचिका पर न्यायालय द्वारा संबंधित लोगों व नगर निगम को नोटिस जारी करके उनसे जबाव मांगा है,जबकि अदालत ने उनके द्वारा याचिका में गाजियाबाद का नाम महाराजा अग्रसेन नगर किया जाने के पक्ष वाले तथ्यों से संबंधित पुस्तकें व सभी आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए  कहा है। 

गाजियाबाद का नाम बदलने के लिए नगर निगम की बोर्ड द्वारा प्रस्ताव पारित करके पहले ही शासन को भेजे जाने के सवाल पर रुपचंद नागर का कहना था कि इस संबंध में  नगर निगम बोर्ड द्वारा सुझाये गये नामों का संबंध शहर से जुड़े महत्व तक सीमित है, जबकि महाराजा अग्रसेन नाम राष्ट्रव्यापी है। उन्होंने कहा कि वे इस मामले में मिलने वाले आम लोगों के सुझावों व प्रतिक्रियाओं का स्वागत करेंगे। इस मौके पर परमार्थ समिति के अध्यक्ष एव वैश्य समाज के नेता वी के अग्रवाल ने नागर को अपना पूण समर्थन दिया तथा उनका पटका पहनकर स्वागत किया। प्रेस वार्ता में रामदास त्यागी एडवोकेट, समाजसेवी वीके अग्रवाल, देवेन्द्र हितकारी, चौधरी नरेश पाल, सुरेश चंद अग्रवाल, जगत सिंह नागर, कविता रानी, सचिन खारी आदि मौजूद थे।


ब्लूम वर्ल्ड स्कूल में वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

 



मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु
गाजियाबादःमथुरापुर स्थित ब्लूम वर्ल्ड स्कूल में वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वार्षिक खेल प्रतियोगिता में स्कूल की सभी कक्षाओं के बच्चों ने भाग लेकर अपना दमखम दिखाया। प्रतियोगिता का उदघाटन मुख्य अतिथि धीरज शर्मा ने किया। उन्होंने विजेता बच्चों को सम्मानित भी किया। स्कूल चेयरमैन विपिन नागर ने कहा कि बच्चों के शरीरिक व मानसिक विकास के लिए खेल बहुत जरूरी हैं।
निदेशक सुशील नागर ने कहा कि बच्चों को खेलों में अवश्य भाग लेना चाहिए क्योंकि खेल ही उन्हें लडकर जीतना सिखाते हैं। प्रधानाध्यापिका ललिता नागर ने सभी का स्वागत किया।

सेंट ज़ेवियर्स हाईस्कूल में स्पोर्ट्स मीट का आयोजन हुआ

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबादःएनएच 24 स्थित सेंट ज़ेवियर्स हाईस्कूल में दो दिवसीय स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया गया। स्पोर्ट्स मीट स्कूल के कक्षा पहली से लेकर आठवीं के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। मीट का शुभारम्भ स्कूल के निदेशक शिलोना अग्रवाल, प्रधानाचार्य सुधा मुरुगकर व स्कूल हेड मिस्ट्रेस बबीता चौधरी ने गुब्बारे उड़ाकर व मशाल जलाकर किया। पहले दिन सीनियर वर्ग में स्पोर्ट्स ड्रिल्स, रिले रेस, स्प्रिंट रेस, फन रेस, पैराशूट ड्रिल हुई। दूसरे दिन जूनियर वर्ग के सभी नन्हें धावकों ने स्पोर्ट्स ड्रिल्स, रिले रेस, स्प्रिंट रेस, फन रेस, पैराशूट ड्रिल व अन्य गेम्स में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

 प्रधानाचार्य सुधा मुरुगकर ने कहा कि परीक्षा के तनाव से बच्चे खुद को मुक्त महसूस करें तथा तन.मन के साथ.साथ उनकी बुद्धि स्वस्थ रहें, इस उददेश्य से परीक्षा से पहले स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया गया। निदेशक शिलोना अग्रवाल ने कहा कि बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए खेल बहुत जरूरी है। विजेताओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।

सीएसएचपी पब्लिक स्कूल में प्रदर्शनी का आयोजन किया

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद।प्रताप विहार वकील कॉलोनी स्थित सीएसएचपी पब्लिक स्कूल में शिक्षक अभिभावक मन्त्रणा दिवस के उपलक्ष में सभी विषयों की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें हिंदी विषय के अंतर्गत कक्षा तृतीय के छात्रों छात्राओं द्वारा कविता ज्ञान के द्वारा हिंदी व्याकरण के संज्ञा, सर्वनाम, क्रिया तथा विशेषण की परिभाषा तथा विशेषताएं बतलाई। कक्षा 6, 7 व 8 के छात्र छात्राओं के द्वारा हिंदी प्रदर्शनी के अंतर्गत विराम चिन्ह की परिभाषा व विराम चिन्हो के भेद का प्रदर्शन किया गया।छात्र छात्राओं ने कवि कबीरदास जी द्वारा विरचित दोहों का गायन किया व भावार्थ समझाया। संस्कृत भाषा में धातु रूपों को धातु रूप यंत्र माध्यम से प्रदर्शित किया व देव वाणी संस्कृत के महत्व को समझाया। सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र छात्राओं ने वातावरण और उसकी सतहो के बारे में बताया और हर  सतह की विशेषता और उपयोगिता को मॉडल के द्वारा प्रदर्शित किया इसके अतिरिक्त ग्रामीण और शहरी रोजगार के साधन उनकी विविधताओं के कारण को मॉडल के द्वारा दिखाया गया विज्ञान प्रदर्शनी के अंतर्गत कक्षा 6, 7 व 8 के छात्राओं द्वारा विभिन्न विषयों जैसे जल चक्र, विज्ञान पहेली, ध्वनि व रोशनी आदि  विषयों से संबंधित कार्यकारी मॉडलों को प्रदर्शित किया गया व उनकी कार्यप्रणाली के बारे में छात्रों द्वारा जानकारी भी दी गई। मॉडलों के द्वारा दैनिक जीवन में इनकी उपयोग को भी दर्शाया। गणित विषय के अंतर्गत कक्षा 6 के छात्रों द्वारा डिवीजन मशीन, माइंड रीडर, स्टिक ट्रिक के मॉडलों द्वारा सभी को उनके बारे में बताया कक्षा 8 के छात्रों द्वारा पाइथागोरस थायराम पॉलिनॉमियल और टाइप्स प्रोबेबिलिटी गेम कक्षा 7 के छात्र-छात्रा द्वारा ट्रायंगल और भेद कक्षा 5 के छात्रों द्वारा मैथ ट्रिक मैथ स्टिक कक्षा 6 के छात्र छात्राओं द्वारा ज्योमेट्री इन रियल लाइफ को माडलों द्वारा समझाया गया। अंग्रेजी विषय के अंतर्गत कक्षा 6 से 8 तक के छात्र-छात्राओं द्वारा हिंदी के महान कवि कालिदास वी अंग्रेजी के महान कवि विलियम शेक्सपियर की जीवनी व रचनाओं का तुलनात्मक अध्ययन किया गया छात्र-छात्राओं के द्वारा भारत की महान व सशक्त महिला जैसे मिताली राज, राधिका मेनन, अवनी चतुर्वेदी के बारे में जानकारी दी गई और उनके जीवन से प्रेरणा लेने की सीख भी दी गई। इस अवसर पर स्कूल की निर्देशिका श्रीमती सविता गुप्ता जी व मैनेजर श्री तुषार गुप्ता जी ने का हौसला बढ़ाया व आशीर्वाद दिया। सभी अभिभावकों ने सभी बच्चों व उनके मॉडलों की भूरि भूरि प्रशंसा की अभिभावकों के साथ-साथ सभी शिक्षक शिक्षक उपस्थित थे।