शुक्रवार, 18 सितंबर 2020

नराशाओं के बीच जलने लगे आशाओं के दीप: जनरल वीके सिंह

प्रतीक गुप्ता


गाजियाबाद। पीएम मोदी के 70वे जन्मदिन पर महानगर ईकाई ने विकलांगों को कृत्रिम अंग एवं चलने फिरने में असहाय पीड़ितों को ट्राई साइकिल भेंट की। नवयुग मार्केट स्थित शहीद पथ पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद जनरल वीके सिंह ने सभी विकलांगों को उनके कृत्रिम अंग भेंट करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाते हुए हम महसूस कर रहे हैं कि निराशाओं के बीच आशाओं के दीप जलने लगे हैं। ये शुभ संकेत हैं। एक नई सभ्यता और एक नई संस्कृति करवट ले रही है।



महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि मोदी इस बात की परवाह नहीं करते कि लोग क्या कहेंगे, क्योंकि वे अपने कर्म में निष्ठा से प्रयत्नशील हैं। पुरुषार्थ का परिणाम फिर चाहे कैसा भी क्यों न आए, वे कभी नहीं सोचते। उनको अपनी कार्यजा शक्ति पर कभी संदेह नहीं रहा। उनका आत्मविश्वास उन्हें नित नवीन रोशनी देता है। लगभग 70 लाभार्थियों को कृत्रिम अंग प्रदान किए। इस अवसर पर महापौर आशा शर्मा, विधायक सुनील शर्मा, अजीतपाल त्यागी, खोडा चेयरमैन रीना भाटी, चेयरमैन विकास तेवतिया, क्षेत्रिय महामंत्री अशोक मोंगा, पूर्व महानगर अध्यक्ष चंद्रमोहन शर्मा, खोड़ा नगर पालिका चेयरमैन रीना भाटी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना प्रचार प्रसार अभियान के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज शर्मा (प्रदीप) प्रधानमंत्री जन कल्याण प्रचार प्रसार के युवा प्रभाग के प्रदेश मंत्री अखिलेश शर्मा मृणालिनी सिंह, हातम सिंह नागर, महामंत्री पप्पू पहलवान, सुशील गौतम, गोपाल कृष्ण अग्रवाल, राजेश त्यागी, संदीप पाल, पार्षद राजीव शर्मा, मंडल
अध्यक्ष नवनीत गुप्ता, साक्षी नारंग पार्षद, अनिल स्वामी, विजय मोहन, पूर्व महापौर आशु वर्मा, कार्यक्रम संयोजक अजय शर्मा, कमल शर्मा, महेंद्र यादव, जितेंद्र यादव, राजेंद्र यादव, इसके अलावा महानगर पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें