गुरुवार, 3 सितंबर 2020

प्रसपा लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष की नियुक्ति

प्रतीक गुप्ता


गाजियाबाद। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी( लोहिया) द्वारा बुधवार को नवयुग मार्केट स्थित एक होटल में प्रेसवार्ता आयोजित की। जिसमें पार्टी की लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष व कोषाध्यक्ष पद पर पदाधिकारियों की घोषणा की। प्रेसवार्ता का संचालन जिलाध्यक्ष चौधरी प्रताप सिंह ने किया, जबकि अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश महासचिव चौधरी शीशपाल सिंह ने की। पत्रकारों को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव ने बताया कि गाजियाबाद में लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष के तौर पर दुहाई निवासी दीपक त्यागी व कोषाध्यक्ष के पद पर विनोद कुमार को नियुक्त किया गया है।



उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए उन्हें शुभकामानाएं दीं। दोनों पदाधिकारियों ने पार्टी को जनपद में मजबूत करने व विस्तार देने का आश्वासन दिया। इस दौरान चौधरी शीशपाल सिंह ने केन्द्र व राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों ही सरकारें जनता को राहत पहुंचाने में असफल साबित हुई हैं। उनकी कथनी व करनी में जमीन आसमान का फर्क है।



सरकार द्वारा उठाए गए नोटबंदी, जीएसटी जैसे कदमों से जनता को भारी नुकसान पहुंचा। आज आम आदमी मंहगाई से कराह रहा है। इस दौरान महानगर अध्यक्ष जय प्रकाश अग्रवाल ने मीडिया का आभार जताया।और कहा कि प्रदेश में जो आज हालात हैं वह जनता से छुपी नहीं है प्रदेश की जनता अब मन बना चुकी है कि अबकी बार उन्हें प्रदेश की सरकार को बदलना होगा क्योंकि प्रदेश की अर्थव्यवस्था से लेकर गरीब मजदूर व्यापारी किसान बहुत परेशान हैं इस मौके पर राष्टद्द्रीय महासचिव चक्रपाणी यादव जिला उपाध्यक्ष हर्षवर्धन यादव, जिला महासचिव नौशाद अली ईशानपुरी, नितिन यादव व वरिष्ठ नेता महबूब लारी आदि मौजूद रहे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें