बुधवार, 9 मार्च 2022

29 वर्षों से कन्या भ्रूण हत्या क्यों पर जागरूक अभियान चलाया जा रहा है महिलाओं की सुरक्षा के लिए जान भी कुर्बान कर देंगेl...... बीके शर्मा हनुमान

                 


गाजियाबाद भागीरथ सेवा संस्थान संजय नगर प्राइवेट चिकित्सक वेलफेयर एसोसिएशन के संस्थापक अध्यक्ष  बी के शर्मा हनुमान ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को अंतरराष्ट्रीय क्रियाशील महिला दिवस या महिलाओं के अधिकार और अंतरराष्ट्रीय शांति के लिये दिवस भी कहा जाता है जो समाज में महिलाओं के योगदान और उपलब्धियों पर ध्यान केन्द्रित करने के लिये देश के विभिन्न क्षेत्रों में पूरे विश्व भर में 8 मार्च को हर वर्ष मनाया जाता है। सामान्यत: इसे पूरी महिला बिरादरी को सम्मान देने, उनके कार्यों की सराहना करके और उनके लिये प्यार व सम्मान जताने के लिये मनाया जाता है। चूँकि महिलाएँ समाज का मुख्य हिस्सा होती हैं तथा आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक क्रियाओं में एक बड़ी भूमिका निभाती हैं, महिलाओं की सभी उपलब्धियों की सराहना करने और याद करने के लिये अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का उत्सव मनाते हैं। एक समाजिक राजनैतिक कार्यक्रम के रुप में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस उत्सव को मनाने की शुरुआत हुई जिसके दौरान कई देशों में अवकाश की घोषणा की गयी। इस उत्सव को मनाने के दौरान मातृ दिवस  उत्सव की तरह महिलाओं की ओर पुरुष अपना प्यार, देख-भाल, सराहना और लगाव को ज़ाहिर करते हैं। अपने अनमोल योगदान के लिये महिला संघर्ष की ओर राजनीतिक और सामाजिक जागरुकता को मजबूत करने के लिये वर्ष के खास विषय और पूर्व योजना के साथ हर वर्ष इसे मनाया जाता है। 



प्राइवेट चिकित्सक वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में आज 29 महिलाओं  को सम्मानित किया गया व अंग वस्त्र चुनरी पुष्प पगड़ी स्मृति चिन्ह देकर उनके समक्ष आरती उतार कर कन्याओं व महिलाओं के दीर्घायु की कामना की इस अवसर पर परमार्थ समिति के चेयरमैन वीके अग्रवाल डॉ एके जैन डॉ एन एस तोमर डॉक्टर सुभाष शर्मा डॉक्टर आरपी शर्मा डॉक्टर मिलन मंडल  आदि सैकड़ों लोग शामिल थे

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें