रविवार, 11 सितंबर 2022

धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम से जहां बच्चों की प्रतिभा उभरकर सामने आती है वही बच्चों में धार्मिक और नैतिक संस्कार भी आते हैं ----- दिनेश गोयल

गाजियाबाद।  दसलक्षण के पावन पर्व पर एस० एस० डी०जैन पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आलोक जैन मंत्री अजय जैन ,अध्यक्ष  जे० पी० जैन द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में दिनेश गोयल विधान परिषद सदस्य(MLC मेरठ मंडल तथा सहारनपुर को तिलक लगाकर एवं शाल पहनाकर मंत्री द्वारा स्वागत किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती लता चंद्र ने उपस्थित सभा जनों एवं दर्शकों का स्वागत बहुत गर्मजोशी के साथ किया। स्कूल के मंत्री श्री अजय जैन जी ने दसलक्षण पर्व का महत्व बताया और अभिभावकों से अनुरोध किया कि वे बच्चों के अंदर अपने धर्म व संस्कृति के प्रति लगाव व सम्मान पैदा करें।

कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए स्कूल की कोऑर्डिनेटर परिना जैन ने 'मंगलाचरण' प्रस्तुत कर कार्यक्रम के निर्विघ्नं समापन की कामना की। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए 'पाठशाला' प्रोग्राम की प्रस्तुति की गई जिसे सीमा बसाक ने तैयार कराया था इससे समाज को यह संदेश दिया गया कि कौन-कौन से 5 पापों से हमें बचना चाहिए। अब बारी थी भक्ति में 'भजन' कि जिस की सुंदर प्रस्तुति विद्यालय की अध्यापिकाओ द्वारा की गई।अब बारी थी 'जापानी नृत्य' की जिसे प्रतिभा गुप्ता ने तैयार कराया था। इस नृत्य ने सभी दर्शकों का मन मोह लिया। इस नृत्य के माध्यम से हमने सीखा की कला कला होती है चाहे इस पार से आए या उस पार से। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए बच्चों के द्वारा एक सुंदर नृत्य 'चौघाडा' प्रस्तुत किया गया जिसे बड़ी मेहनत से अंजलि जैन के सहयोग से तैयार किया गया था। जिसमें पर्युषण पर्व की महिमा का गुणगान है। इसके बाद तेरी मिट्टी' भजन पर नृत्य की जिसकी प्रस्तुति से सभी दर्शक भावविभोर हो गए। अब बारी थी एक ऐसे 'नाटक' की जिसने सभी को यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि क्या एक छोटा सा नियम व्यक्ति के पूरे जीवन को बदल सकता है?


फिर 'मेडले' जिसे श्रीमति रचना जिंदल द्वारा तैयार कराया गया जिसमे विराट, मानस, ऋषभ, आकाश ,अथर्व ,वीरेंद्र, चेतन ,शौर्य ,विपिन, कृष्णा, सचिन ,नमन वैष्णवी, कनक आदि बच्चों ने प्रस्तुत किया। 'घूमर' जिसमें गुरु की महिमा को बताया गया ऐसा एक शानदार व सशक्त नृत्य प्रस्तुत किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि  दिनेश गोयल जी ने कहा कि इस तरह के धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम से जहां बच्चों की प्रतिभा उभरकर सामने आती है वही बच्चों में धार्मिक और नैतिक संस्कार भी आते हैं। जैन समाज हमेशा से अहिंसा वादी रहा है तथा धार्मिक वाह सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं।मैं स्कूल के समस्त पदाधिकारी एवं प्रबंधकों को प्रिंसिपल व अध्यापिकाओ को इस कार्यक्रम के लिए हार्दिक बधाई देता हूं।

श्रीमती अंशु जैन पुलिस अधीक्षक ने कहा कि एस० एस० डी० जैन पब्लिक स्कूल के बच्चों में काफी प्रतिभा है। 'दस लक्षण' पर्व क्षमा से शुरू होकर दस दिन तक विभिन्न बुराइयों को दूर करके 'क्षमा'के साथ ही समाप्त होता है। इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सभी लोगों में धर्म के प्रति आस्था बढ़ती है तथा ज्ञान अर्जन भी होता है। मैं इतने अच्छे कार्यक्रम के लिए सभी को बधाई देती हूं।  इन सभी प्रस्तुतियों को देखकर उपस्थित सभी धर्म प्रेमियों ने बच्चों की प्रतिभा एवं सभी स्टाफ मेंबर्स की भूरी भूरी प्रशंसा की और करतल ध्वनि से बच्चों का उत्साह वर्धन किया।

अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती लता चंद्रा द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की कोऑर्डिनेटर श्रीमती परिना जैन द्वारा किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष जे०पी० जैन, मंत्री , अजय जैन उप मंत्री, सुशील जैन, कोषाध्यक्ष, सुशील जैन ,उपाध्यक्ष, सुनील जैन ,ऑडिटर, अनुराग जैन , प्रधानाचार्या श्रीमती लता चंद्रा आदि का विशेष सहयोग रहा।

                    

   

विजयनगर रामलीला मैदान में धूमधाम से मनाया गया गणेश चतुर्थी उत्सव

 

गाजियाबाद। पुराना विजय नगर रामलीला मैदान में तीन दिवसीय गणेश चतुर्थी का आयोजन किया गया।जिसका समापन गणेश चतुर्थी पर बड़ी धूमधाम से किया गया।

यह आयोजन विजयनगर की पांच समितियां मिलकर कर रही है. जिसमें श्री विजय रामलीला कमेटी, संकट मोचन मंदिर समिति, पुराना विजय नगर व्यापार मंडल, केo ब्लॉक आरडब्लूए एवं पुराना विजयनगर आरडब्लूए सब मिलकर इस आयोजन को कर रहे हैं. इस आयोजन में रात्रि कीर्तन में महानगर के अध्यक्ष संजीव शर्मा की उपस्थिति रही।

 जिसमें सभी समितियों के कार्यकर्ताओं ने मिलकर उनका भव्य स्वागत किया साथ में महामंत्री पप्पू पहलवान श्याम शर्मा , पूर्व महानगर अध्यक्ष अजय शर्मा तथा अंतिम दिन विधायक अतुल गर्ग उपस्थित हुए समिति के पदाधिकारियों ने सभी भाजपाईयों का भव्य स्वागत किया और प्रतिक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। 

इस अवसर पर श्री विजय रामलीला कमेटी के अध्यक्ष लेखराज माहौर एवं महामंत्री शिव कुमार सिब्बू, मंदिर समिति के अध्यक्ष सत्येंद्र ठाकुर एवं महामंत्री शिवाकांत द्विवेदी, पुराना विजय नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव बरनवाल एवं महामंत्री विवेक अग्रवाल,

केo ब्लॉक आर.डब्ल्यू.ए. के अध्यक्ष बृजेश यादव एवं महामंत्री जयवीर सिंह व पुराना विजय नगर आर.डब्ल्यू.ए. के अध्यक्ष ठाकुर राजपाल सिंह, पुनीत जैन, सुरेश कोरी, विक्की लेफ्टि, राजेश ठाकुर, हेमराज माहौर, जॉनसन मेसी गुड्डू, असलम खान, गुलजार सिंह, बबीता, सुनीता, उषा, अनीता सागर, चंचल माहौर, अमन, लक्ष्य, अभी, तुषार, पवन माहौर, आचार्य अखिलेश मिश्र, सुबोध त्यागी, शैलेंद्र, दीपक शर्मा एवं चंदन पांडे आदि उपस्थित रहे.

विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर यशोदा अस्पताल में हुआ जागरूकता कार्यक्रम


गाजियाबाद। 8 सितंबर को विश्व भर में प्रतिवर्ष विश्व फिजियोथेरेपी दिवस मनाया जाता है. इस अवसर पर यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल कौशांबी में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें ऑस्टियोआर्थराइटिस के मरीजों को निशुल्क परामर्श एवं जानकारी दी गई. इस कार्यक्रम में 100 से भी ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम का उद्घाटन हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ पी एन अरोड़ा ने किया और उन्होंने सभी फिजियोथेरेपिस्ट को आज के दिवस की हार्दिक बधाई दी और मरीजों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की.

इस अवसर पर यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल कौशांबी के फिजियोथेरेपी विभाग के प्रमुख एवं वरिष्ठ फिजियोथैरेपिस्ट मुबारक हुसैन ने बताया किऑस्टियोआर्थराइटिस बीमारी में हड्डियों का गलना प्रारंभ हो जाता है, यह बीमारी ज्यादातर मोटापे से ग्रसित लोगों में ज्यादा कुप्रभाव दिखाती है, शरीर के बड़े जोड़ों में ऑस्टियोआर्थराइटिस की बीमारी ज्यादा देखी जाती है जैसे कूल्हे का जोड़, घुटनों का जोड़.

फिजियोथैरेपिस्ट मुबारक हुसैन ने बताया कि इस बीमारी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि हमें यह 3 से 4 साल पहले ही अपने लक्षण दिखाने शुरू कर देती है ऐसे में इसे आसानी से पकड़ा जा सकता है.

ऑस्टियोआर्थराइटिस के लक्षणों के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि जॉइंट या जोड़ में दर्द शुरू हो जाता है और उसमें सूजन भी आ सकती है साथ में जोड़ों से संबंधित अंगों का रेंज ऑफ मोशन या उनके मुड़ने में कमी हो जाती है.

मरीज का चलना फिरना भी कम होने लगता है और उसके जोड़ पूरी तरह से मुड़ नहीं पाते.

हॉस्पिटल के दूसरे वरिष्ठ फिजियोथेरेपिस्ट आशीष जैन ने बताया कि ऑस्टियोआर्थराइटिस की बीमारी 50 साल से अधिक के मरीजों में ज्यादा देखी जाती है.

वरिष्ठ फिजियोथैरेपिस्ट स्नेहा जैन ने बताया कि ऑस्टियोआर्थराइटिस बीमारी से बचने के लिए मांसपेशियों की ताकत बढ़ाने वाली एक्सरसाइज या व्यायाम करने चाहिए.

मांसपेशियों के व्यायाम यदि व्यक्ति नियमित रूप से करता रहे तो ओस्टियोआर्थराइटिस से काफी हद तक बचा जा सकता है. उन्होंने बताया कि यदि आपको पहले से इनमें से कोई बीमारी है तो अपने ट्रीटिंग फिजिशियन से बात करके ही यह व्यायाम शुरू करें और समस्या बढ़ने पर कुशल एवं प्रशिक्षित फिजियोथैरेपिस्ट की राय जरूर लें.

मेवाड़ में ‘सोलहवें प्रतिभा प्रोत्साहन पुरस्कार समारोह’ का रंगारंग समापन 1647 बच्चों ने दिखाये जलवे, मनमोहक नृत्यों से मचाई धूम

 

गाजियाबाद। वसुंधरा स्थित मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में ’प्रतिभा-2022’ नाम से क्रांतिकारी बाल गंगाधर तिलक व चंद्रशेखर आजाद को समर्पित सोलहवें प्रोत्साहन पुरस्कार समारोह में दिल्ली-एनसीआर के 32 स्कूलों के कुल 1647 विद्यार्थियों ने धूम मचा दी। अंतिम दिन प्रतिभाशाली बच्चों ने अपनी नृत्य शैली से दर्शकों का मन मोह लिया। 

अंतिम दिन सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, एकल नृत्य प्रतियोगिता एवं समूह नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. अशोक कुमार गदिया ने बताया कि प्रतिभा-2022 समारोह में इस बार दिल्ली-एनसीआर के 32 स्कूलों के 1647 बच्चों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया। विगत सोलह सालों में कुल 31,191 विद्यार्थियों को मेवाड़ अपनी प्रतिभा उजागर करने के लिए एक समर्थ मंच प्रदान कर चुका है। प्रतिभा प्रोत्साहन पुरस्कार समारोह में कुल 10 प्रतियोगिताएं हुईं। उनका यह सिल


सिला आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि हमारे देश के पास 65 करोड़ युवा हैं। इनमें देशभक्ति व समाज के प्रति संवेदनशीलता का भाव पैदा करना होगा। तभी देश विकसित व खुशहाल होगा। 

इससे पूर्व डॉ. गदिया व डॉ. अलका अग्रवाल ने दीप जलाकर समारोह की विधिवत शुरुआत की। इस दौरान आयोजित नृत्य के रंगारंग कार्यक्रमों ने समारोह में चार चांद लगाए। समारोह का कुशल संचालन अमित पाराशर ने किया।


गुरुवार, 8 सितंबर 2022

अपनापन फाउंडेशन ने किया रसोई का आयोजन

 

गाजियाबाद। अपनापन फाउंडेशन से प्रत्येक सप्ताह की भाती मंगलवार को हनुमान मंदिर घण्टा घर पर रसोई का आयोजन किया जिस में जरूरतमंद लोगो को प्रसाद के रूप में भोजन वितरित किया गया।

रसोई में विधिवत प्रसाद वितरण कर नानक चंद गोयल सीरे वालो ने शुभारम्भ करते हुए अनंत चतुर्दशी का महत्व बताते हुए कहा कि हिंदू धर्म में अनतं चतुर्दशी का विशेष महत्व है और इसे अनंत चैदस के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन भगवान गणेश जी विसर्जन के साथ ही भगवान विष्णु का भी पूजन किया जाता है। उनकी भुजा में रेशम या सूती धागा बांधा जाता है और इसमें 14 गांठे लगाई जाती है। यह एकता व भाईचारे का प्रतीक भी है।

   इस अवसर पर अशोक गोयल ने बताया कि संस्था के सभी सदस्य निःस्वार्थ सेवा कार्यो में लगे रहते है। रसोई में आज एकादशी के अवसर पर जवे व गुदाने का भोग लगाया गया।आज रसोई सेवा में प्रमुख रूप से राकेश स्वामी, विनोद गोयल, राजेश बंसल, मास्टर अमर दत्त शर्मा, विपिन अग्रवाल ओम प्रकाश शास्त्री, अशोक शर्मा,एनके गोयल, आर के गोयल, कृष्ण गुप्ता, रमेश खजांची, विनीता पाल, विपुल अग्रवाल, रजनी गुप्ता व नीरज गोयल सहित सभी ने सेवा की।

श्री सुल्लामल रामलीला कमेटी घण्टा घर रामलीला का विधिवत रूप से किया गया भूमि पूजन

 

गाजियाबाद। 105 वर्ष से भी अधिक पुरानी श्री सुल्लामल रामलीला कमेटी घण्टा घर का विधिवत मंत्रोचारण के साथ आचार्य रामभुवन मिश्रा ने भूमि पूजन सम्पन्न कराया। भूमि पूजन कार्यक्रम में उत्तरप्रदेश सरकार में पूर्व राज्यमन्त्री व शहर विधायक अतुल गर्ग की बतौर मुख्यातिथि के रूप में उपस्थिति रही। 


अतुल गर्ग व पूर्व राज्यमन्त्री सतीश शर्मा ने रामलीला कमेटी के अध्यक्ष वीरू बाबा, कार्यवाहक महामंत्री दिनेश शर्मा बब्बे व कमेटी के सभी पदाधिकारियों के साथ फावड़ा चलाकर विधिवत भूमि पूजन किया।

 इस अवसर पर अतुल गर्ग ने कहा कि राम को मर्यादा पुरुषोत्तम राम कहा जाता है। वह एक आदर्श पुरुष, भाई तथा राजा थे। राम पितृभक्त, धैर्यवान, साहसी, न्यायी, पराक्रमी, त्यागी तथा उदार थे। उनका चरित्र आज हमारे जीवन में अनुकरणीय है।

 रामलीला कमेटी के अध्यक्ष वीरू बाबा ने बताया कि यह राम लीला प्राचीन रामलीला है मुझे इस लीला को कराने का परम् सौभाग्य मिला है। संस्था के समस्त पदाधिकारियों की महनत, लग्न व सहयोग से रामलीला का मंचन किया जायेगा।


 लीला के मंचन को देखने के लिए शहर के साथ साथ आसपास के गांव से भी राम भक्त लीला को देखने आते है। लीला का मंचन 19 तारीख से प्रारम्भ होगा तथा 26 तारीख को राम बारात नगर में भ्रमण करेगी। लीला का मंचन कलाकारों द्वारा नीरा बक्शी के निर्देशन में किया जाएगा। इस अवसर पर उस्ताद अशोक गोयल, शिवोम बंसल, संजीव गुप्ता, अनिल चौधरी, आलोक गर्ग, एमएलसी दिनेश गोयल, राजेन्द्र मित्तल, प्रेम चंद गुप्ता, पार्षद अरुण जैन, रेखा जैन, नवनीत गुप्ता, सुभाष


गुप्ता, सुबोध गुप्ता, बिजेंद्र यादव, नरेश प्रधान, अशोक सिंघल, आनंद गर्ग, सुनील गुप्ता, पार्षद राजीव शर्मा, पत्रकार सलामत मिया, पत्रकार मनोज गुप्ता, संजीव शर्मा, पप्पू पहलवान, देवेंद्र हितकारी, दिवाकर सिंघल, कृष्ण अवतार, राकेश स्वामी, बंटी गोयल, मोनू गोयल, प्रेम प्रकाश, विनोद गोयल, सतीश गुप्ता, गोपाल महेश्वरी, मनमोहन मित्तल, प्रदीप गर्ग, देवेंद्र मित्तल, तरुण शर्मा, नीरज गुप्ता, वीरेंद्र कंडेरे, अतुल गुप्ता, सुरेंद्र महाशय, पवन गुप्ता, अनुज मित्तल, उमेश भाटी, प्रदीप गुप्ता, विपिन गोयल, राधवेंद्र शर्मा, पार्षद राजेश शर्मा, कामेश्वर त्यागी, अंकुश अरोड़ा, राही व नीरज गोयल सहित शहर से अनेक रामभक्त उपस्थित रहे।

अष्टम् दिवस भगवान श्री गणेश के"धूम्रवर्ण"स्वारूप का पूजन

 

गाजियाबाद। सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ महादेव मठ मन्दिर गाजियाबाद उत्तर प्रदेश में श्री दूधेश्वर गणपति लड्डू महोत्सव का भव्य उत्सव चल रहा है जिसमें आज अष्कम् स्वरूप भगवान धूम्रवर्ण स्वारूप  का अभिषेक पूजन किया गया ,

धुम्रवर्णावतारश्चाभिमानासुरनाशकः । आखुवाहन एवासौ शिवात्मा तु स उच्येत ||""भगवान् श्री गणेश का अष्टम अवतार धूम्रवर्ण श्री गणेश का है जो शिव तत्व का धारक है या शिव तत्त्व स्वरुप है , धूम्रवर्ण श्री गणेश मूषक वाहन पर विराजमान हैं । श्री गणेश का यह अवतार अभिमानासुर का वध करने वाला है"भ

भगवान धूम्रवर्ण उत्पतिकथा :-जब ब्रह्मा ने कर्म अध्यक्ष पद सौंपा तो इससे सूर्य देव के मन में अहंकार का प्रादुर्भाव हुआ आैर उसी क्षण उन्हें छींक आ गई। जिससे एक महाकाय सुंदर पुरुष उत्पन्न हुआ। दैत्य गुरू शुक्राचार्य ने उसे अपना शिष्य घोषित कर अहंतासुर नाम दिया। उसने भगवान श्री गणेश के मंत्र से उनकी कठोर तपस्या कर ब्रह्मांड विजय का वरदान प्राप्त किया। परिणाम स्वरुप उसने तीनों लोकों को जीत लिया। चारों ओर असुरों का अत्याचार बढ़ गया जिनसे त्रस्त देवताओं ने उपवास रखकर श्री गणेश के धूम्र अवतार की उपासना कि, इससे प्रसन्न होकर भगवान धूम्रवर्ण ने युद्ध में अपने पाश से लगभग पूरी असुर सेना को मार डाला। अंत में अहंतासुर भयभीत होकर भगवान की शरण में चला गया"

आज पूज्य गुरुदेव श्रीमहन्त नारायण गिरि जी महाराज श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर गाजियाबाद अन्तर्राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा के अध्यक्षता में भगवान धूम्रवर्ण का महाराज श्री ने षोडशोपचार पूजन अभिषेक किया  1100 लड्डू से भगवान श्री गणेश जा सहस्त्रनाम से अर्चना किया गया , गणपति लड्डू महोत्सव 9 सितम्बर अनन्त चतुर्दशी तक चलने वाला है प्रत्येक दिवस भगवान श्री गणेश का पूजन अभिषेक सहस्रनाम अर्चना चल रहा है रात्री काल आरती के पश्चात लड्डू का प्रसाद वितरण किया जाता है  साथ ही प्रख्यात कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम रात्री 8 से 10 बजे तक नित्य दिवस चल रहा है  दूधेश्वर गणपति लड्डू महोत्सव 10दिन तक बहुत भव्य रूप से धूम धाम से मानाया जा रहा हैजिसमे आज8 वा दिन है  लड्डू महोत्सव में विशेष सहयोग मन्दिर विकास समिति के अध्यक्ष धर्मपाल गर्ग जी , उपाध्यक्ष अनुज गर्ग जी के पूर्ण सहयोग से कार्यक्रम बहुत दिव्य एवं भव्य मन्दिर परिसर में स्थित दूधेश्वर सत्संग भवन में चल रहा है ,आज भगवान गणेश जी के "अष्टम् धूम्रवर्ण" स्वारूप भगवान का पंचामृत से अभिषेक एवं सहस्रनाम से भगवान गणपति को अतिप्रिय दुर्वा एवं लड्डू से अर्चना करके पूज्य गुरुदेव ने भगवान श्री गणेश की आरती करके  भक्तों को प्रसाद वितरित किया ,आज पूजन में महाराज श्री के साथ गाजियाबाद महानगर अध्यक्ष भाजपा संजीव शर्मा जी , महामंत्री पप्पू पहलवान जी , विकास बंसल जी ,कवियत्री एवं समाज सेविका सुनिता छाबडा जी, दैनिक नेशनल रफ्तार समाचार पत्र के संपादक यथार्थ शर्मा जी ,सिद्धार्थ शर्मा जी ने सपरिवार आकर पूजन में भाग लेकर अर्चन पूजन‌ करके भगवान श्री गणेश का आशीर्वाद प्राप्त किया, पूजन पूर्ण वैदिक विधि विधान से दूधेश्वर वेद विद्यालय के वरिष्ठ प्राचार्य लक्ष्मीकान्त पाणी जी , आचार्य डा कैलाश नाथ तिवारी जी इटावा, दूधेश्वर वेद विद्यालय के प्राचार्य तोयराज उपाध्याय जी ,आचार्य विकास पाण्डेय जी , आचार्य नित्यानंद जी ,एवं दूधेश्वर वेद विद्यालय के छात्रों द्वारा अष्टम् दिवस पूजन सम्पन्न हुआ , कार्यक्रम की व्यवस्था श्री दूधेश्वर श्रृंगार सेवा समिति के अध्यक्ष विजय मित्तल जी एवं समस्त समिति के सदस्यों द्वारा की जा रही है साथ ही श्रीमहन्त गौरी गिरि दूधेश्वर नाथ महादेव मठ मन्दिर समिति के सदस्यों एवं श्री दूधेश्वर के भक्तों की उपस्थिति में अष्टम् दिवस पूजन सम्पन्न हुआ।

मंगलवार, 6 सितंबर 2022

नेशनल पब्लिक स्कूल में 'टीचर्स डे' को शिक्षिकाओं ने बनाया यादगार

 

गाजियाबाद। नेहरू नहर स्थित नेशनल पब्लिक स्कूल में पूर्व राष्ट्रपति एवं शिक्षक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिवस 'शिक्षक दिवस' के रूप में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में स्कूल की टीचर्स ने बहुत सुंदर प्रस्तुतियां पेश की।कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के डायरेक्टर उमेश शर्मा और प्रिंसिपल श्रीमती सरिता शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद शिक्षिका मानसी ने सरस्वती वंदना और गणेश वंदना प्रस्तुत कर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज किया। इसके बाद शिक्षिकाओं ने खुद के द्वारा तैयार की गईं एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां पेश की।

इस मौके पर मुख्य अतिथि डायरेक्टरर उमेश शर्मा और प्रिंसिपल सरिता शर्मा ने सभी शिक्षिकाओं को 'शिक्षक दिवस' की शुभकमनायें देते हुए कहा कि जिस प्रकार पक्की नींव ही एक ठोस और मजबूत भवन का निर्माण करती है ठीक उसी प्रकार शिक्षक छात्र रूपी नींव को सुदृढ़ करके उसके मजबूत और सुरक्षित भविष्य का निर्माण करता है। इसलिए शिक्षक का छात्र के भविष्य निर्माण में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से अनुराग चौधरी,नीतू गर्ग,मानसी,प्रिया तिवारी,डिम्पल शर्मा,मधुर सर, रीता अग्रवाल,रिंकी बंसल,गायत्री चतुर्वेदी,हेमलता मैम, हिमानी मैम,नेहा मैम,श्रुची,दीपक आदि शिक्षकों का विशेष योगदान रहा।

अरुण सक्सेना समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्ति

 

गाजियाबाद। समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसकेएफआई) ने संगठन का विस्तार करते हुए अरुण सक्सेना को उत्तर प्रदेश का उपाध्यक्ष नियुक्ति किया है। इस मौके पर उपस्थित संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र बच्चन ने सक्सेना को पत्र सौपते हुए कहा कि हमें उम्मीद है कि आप समाज के आखिरी व्यक्ति तक उसकी मदद के लिए जरूर पहुंचेंगे और संगठन को अपने सहयोग से एक नई ऊंचाई प्रदान करेंगे।

अरुण सक्सेना वरिष्ठ समाजसेवी हैं। आतंकवाद विरोधी मोर्चा से भी जुड़े हैं और कोराना संकट के समय इन्होंने अस्पताल हो या समाज, तमाम लोगों को राहत सामग्री उपलब्ध कराई है। सरकार की योजनाओं को भी आगे बढ़ाने में मदद की है। उन्होंने एसकेएफआई के प्रति आभार जताते हुए कहा कि वह पूरे समर्पण भाव से संस्था के लिए कार्य करेंगे। उनका प्रयास होगा कि उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में संगठन का विस्तार किया जाए। हरेक कार्यकर्ता गरीब बच्चों को शिक्षित कर और महिलाओं को प्रशिक्षण दिलाकर उन्हें सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास करे।

शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर शास्त्री नगर स्थित लिटिल इंडिया में आयोजित एक कार्यक्रम में समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया ने अरुण सक्सेना को फूल-मालाओं से सम्मानित किया। समस्त देशवासियों को शिक्षक दिवस की बधाई दी है। साथ ही कार्यक्रम में जिन नए लोगों ने संस्था की सदस्यता ग्रहण की, उनका भी संगठन के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय निदेशक विजय कुमार श्रीवास्तव, गाजियाबाद के जिला उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल, सदस्य कपिल सक्सेना और संतोष कौशिक आदि उपस्थित रहे।

श्रीराधा शषठी संकीर्तन वार्षिकोत्सव 11 सितंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा---जगदीश साधना

 

मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद। अखिल भारतीय श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल द्वारा 11 सितंबर को प्रत्येक वर्ष की भाती इस वर्ष भी श्री राधा शषठी संकीर्तन वार्षिकोत्सव का आयोजन श्रीनाथजी होटल एंड बैंक्विट हॉल पांडव नगर में किया जाएगा । 

यह जानकारी संकीर्तन मंडल के पदाधिकारियों ने  एक पत्रकार सम्मेलन में दी कीर्तन मंडल के अध्यक्ष जगदीश साधना जी नेबताया की यह संकीर्तन वार्षिक महोत्सव  मंडल की समस्त शाखाओ से श्री राधा नाम संकीर्तन माला के मधुर कंठी मनके उपस्थित रहकर संतवाणीयो  का संकीर्तन शैली में गुणगान करेंगे।उन्होंने बताया कि फूलों से भवय रुप से सजाया जाएगा संकीर्तन का आनंद लेने के लिए नगर के गणमान्य विभूतियों को भी आमंत्रित किया गया है जिसमें सांसद केंद्रीय मंत्री वीके सिंह सारे विधायक, भाजपा के समस्त नेता, अन्य दलों के नेता आदि उपस्थित होगें। उपाध्यक्ष संजीव गुप्ता व तरुण कंसल  ने बताया की यह श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल पिछले 50 वर्ष से इस संकीर्तन का आयोजन करता आ रहा है गोकुल वासी संकीर्तन सम्राट मुरलीधर मल्होत्रा बाऊजी द्वारा किया जाता रहा है.। इस संकीर्तन में 26 संकीर्तन शाखाएँ समाज में राधा नाम संकीर्तन के साथ शिक्षा ,चिकित्सा ,जैसे अनेक धार्मिक व सामाजिक सहायता कार्यों में लगी है प्रत्येक वर्ष समस्त शाखाएँ किसी न किसी अवसर पर अपने नगरों में वार्षिक उत्सव का आयोजन करती चली आ रही है।  पत्रकार सम्मेलन में अध्यक्ष जगदीश साधना संरक्षक महेश आहूजा पवन सिंघल प्रदीप अग्रवाल प्रेमचंद गुप्ता ममता गुप्ता वीरेंद्र सारस्वत विमल भाटली अजय साधना संजीव गुप्ता राजकुमार कक्कड़ सुरेश गुलाटी तरुण कंसल विजय अरोड़ा हरिओम गोयल हिमांशु खन्ना सोहन लाल तनेजा आदि उपस्थित रहे । 


रविवार, 4 सितंबर 2022

श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर कविनगर में महिला प्रकोष्ठ द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

 

  

 गाजियाबाद। श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर कविनगर में दिगंबर जैन महासमिति महिला प्रकोष्ठ द्वारा एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया सर्वप्रथम समिति द्वारा भगवान की प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया उसके उपरांत वन्दना गीत महिलाओं द्वारा पेश किया गया है। जिसका सभी ने तालियों द्वारा स्वागत किया इसके उपरांत महिलाओं द्वारा जैन भजन व जैन नृत्य प्रस्तुत किया गया।महिला प्रकोष्ठ द्वारा मुख्य अतिथि और मंदिर समिति के पदाधिकारियों का पटका पहनाकर और गिफ़्ट देकर उनका स्वागत किया गया।

इसके उपरांत महिला प्रकोष्ठ द्वारा एक मनमोहक नाटक पूजा का फल प्रस्तुत किया गया जिसमें बताया गया कि पूजा का फल क्या होता है एक सेठ बहुत ज़्यादा धर्म ध्यानी थे वो हमेशा पूजा पाठ में लगे रहते थे जबकि उसकी पत्नी पूजा पाठ से दूर रहती थी और उसे पूजा में कोई विश्वास नहीं था एक दिन सेठ की पत्नी के मन में भी पूजा का भाव आया और उसने अपने नौकर से कहा के बाग से फूल ले आओ।नौकर बच्चे के साथ बाग में फूल लेने गया जहाँ पर बच्चे को साँप ने डस लिया फिर सेठ की पत्नी भागी भागी सेठ के पास मंदिर पहुँची लेकिन सेठ जी पूजा में लीन थे और उन्होंने उसकी एक भी बात नहीं सुनी और पूजा करते रहे सेठानी ने बच्चे को ले करके सेठ जी के बराबर में मृत रूप में लिटा दिया और फूट फूट कर रोने लगी 

जब सेठ जी पूजा करके उठे तो उन्होंने अपने बेटे को मृत अवस्था में लेटा हुआ देखा।तब सेठ जी ने मन में जिनेंद्र भगवान के सामने अपने भाव रखें कि हे भगवान मेरी पत्नी ने पहली बार पूजा का भाव किया है इसलिए उसका पूजा का भाव ना टूटे इसलिए आज तक मैंने जितना भी पुण्य किया है उस पुण्य का फल देते हुए मेरे बेटे को जीवित कर दें जिससे पत्नी के मन में जिनेंद्र भगवान के प्रति श्रद्धाभाव बना रहे और तब सेठ जी ने णमोकार मंत्र पढ़ते हुए बच्चे के ऊपर गंदोदक जल को छिड़का वैसे ही बच्चा उठ करके खड़ा हो गया।उसके बाद उसकी पत्नी ने कहा कि सेठ जी आज आपके धर्म के कारण बच्चा जीवित हुआ और यह सब जिनेंद्र भगवान की कृपा से हुआ आज से में भी प्रतिदिन जिनेंद्र भगवान की पूजा करूँगी और उसके बाद वो प्रतिदिन पूजा पाठ करने लगी।इस नाटक के माध्यम से यह दर्शाया गया कि पूजा पाठ व अच्छे कर्मों का फल मनुष्य को ज़रूर मिलता है।अच्छे कर्म करेंगे तो अच्छा फल मिलेगा।जिस प्रकार पूजा करने से सेठ जी के ऊपर भगवान की कृपा हुई और बच्चा जीवित हो गया।

   

इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा साधना जैन,मंत्री रेखा जैन,शशी जैन पुष्पा जैन विभा जैन पूनम जैन गीता जैन सुनीता जैन वीणा जैन लता जैन मंजू जैन आदि का विशेष सहयोग रहा।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री DK जैन और अतिथि के रूप में विजय लक्ष्मी जैन उपस्थित थीं। इस कार्यक्रम को मंदिर समिति का पूर्ण सहयोग रहा। 

जिसमें जैन समाज के प्रवक्ता अजय जैन अध्यक्ष जम्बू प्रसाद जैन मंत्री प्रदीप जैन सांस्कृतिक मंत्री प्रदीप जैन राजू जैन आदि का विशेष सहयोग रहा ।इस कार्यक्रम की सभी जैन समाज के लोगों ने भूरी भूरी प्रशंसा की तथा इस तरह के कार्यक्रम आगे भी करने की प्रेरणा दी।

1करोड रूपये की लागत से चमकेगी लोनी की गलियां" :- रंजीता धामा

 

लोनी। लोनी नगरपालिका अध्यक्ष रंजीता धामा व पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मनोज धामा ने शनिवार को प्रेमनगर कालोनी व खुशपाल पार्क वार्ड 46 मे लगभग 1करोड रूपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का रिबन काटकर व नारियल फोड़कर विकास कार्यों का उद्घाटन किया । इस अवसर पर कॉलोनी वासियों ने लोनी नगर पालिका अध्यक्ष रंजीता धामा व पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मनोज धामा का फूल माला पहनाकर व पुष्प वर्षा करते हुए ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया । 

इस अवसर पर लोनी नगर पालिका अध्यक्ष रंजीता धामा ने विकास कार्यों का रिबन काटकर वह नारियल फोड़कर उद्घाटन किया तथा सभी क्षेत्र वासियों को विकास कार्य के लिए बधाई दी तथा आने वाले चुनाव में लोगों से हमारा साथ देने की अपील की तथा ठेकेदार को गुणवत्ता का ध्यान रखते हुये विकास कार्य जल्द से जल्द करने के लिये कहा । 

कॉलोनी वासियों ने मनोज धामा व रंजीता धामा जिंदाबाद के नारे लगाए तथा लड्डू बांटकर सभी का मुँह मीठा कराया ।इस अवसर पर मनोज धामा ने सभी लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाला चुनाव लोनी के विकास की योजनाओं को लेकर लड़ा जाएगा मैं लोनी की जनता से अपील करता हूं कि किसी भी हिंदू मुस्लिम धर्म जाति की राजनीति में ना फंसे और केवल विकास करने वाले व्यक्ति का साथ दें तथा हमारे द्वारा लोनी क्षेत्र में केवल विकास को बढ़ावा दिया गया है हमारे कार्यकाल में किसी प्रकार की भी व्यक्ति विशेष या जाति धर्म को महत्व नही दिया हमने सर्वसमाज के लिए सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की नीति को साथ लेकर विकास कार्य कराए हैं और आगे भी हमारा मुख्य एजेंडा लोनी का विकास ही रहेगा सभी लोगों ने तालियां बजाकर मनोज धामा जी का साथ देने का वादा किया तथा आने वाले चुनाव में तन मन धन से मनोज धामा को लोनी नगर पालिका अध्यक्ष बनाने के लिए हांमी भरी ।

लोनी नगरपालिका अध्यक्ष रंजीता धामा ने रामपार्क एक्सटेंशन मे 50 फुटा रोड पर चल रहे विकास कार्यों का भी निरीक्षण किया तथा ठेकेदार को जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करने के लिये निर्देशित किया ।इस अवसर पर सभासद सलाउद्दीन गुड्डू ,हाजी बुंदन ,अशरफ ,कासिम ठेकेदार ,नाजिम ठेकेदार,मोहसिन मलिक ,शकील मलिक ,याकूब सलमानी ,हाजी इलियास, मोहम्मद शराफत दीवान जी ,हसन जावेद मलिक, बाबा हशन ,अरशद ,शकील मलिक, प्रमोद चौधरी, सुधीर तोमर, सोहन सिंह बिष्ट, उमेश यादव, ओमप्रकाश तिवारी, सहित सैकड़ों की संख्या में कॉलोनी वासी महिला एवं पुरुष उपस्थित रहे ।

उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को यशोदा अस्पताल के चैयरमेन डा० पी एन अरोड़ा ने किया सम्मानित

 

नई दिल्ली। दिल्ली स्थित इंडियन इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित कैपिटल फाउंडेशन अवार्ड सेरेमनी के दौरान ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को लाइफ टाइम कैपिटल फाउंडेशन अवार्ड से सम्मानित किया गया। श्री पटनायक को यह अवार्ड भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश  एन वी रमन्ना ने  दिया। 

यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल कौशांबी, गाजियाबाद एवं यशोदा फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ पी. एन. अरोड़ा ने श्री नवीन पटनायक को सम्मानित किया एवं उनका स्वागत किया. डॉ पी एन अरोड़ा ने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को पुरस्कार प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई दी।

श्री धार्मिक रामलीला कमेटी कविनगर का हुआ भूमि पूजन इस बार आधुनिक होगी रामलीला--ललित जायसवाल

 


गाजियाबाद। श्री धार्मिक रामलीला कमेटी कविनगर द्वारा रविवार को इस वर्ष 21 सितंबर से  शुरू होने वाली रामलीला के लिए आज भुमि पूजन का आयोजन किया गया।  भूमि पूजन के अवसर पर शहर के गणमान्य लोगों के साथ साथ सासंद, केबिनेट मंत्री विधायक पूर्व विधायक, के अलावा अन्य दलों के नेता भी उपस्थित हुए। 

भूमि पूजन सुबह 11 बजे वैदिक मंत्रों उच्चारण के साथ विधिधान से हुआ पूजन में रामलीला कमेटी के अध्यक्ष ललित जायसवाल तथा महामंत्री भूपेन्द्र चौपड़ा , बलदेव राज शर्मा, बी के शर्मा हनुमान आदि गणमान्य लोग बैठे।

कमेटी के अध्यक्ष ललित जायसवाल व महामंत्री भूपेन्द्र चौपड़ा ने बताया कि 21 सितंबर से शुरू होने वाली रामलीला भवय व आधुनिक रामलीला कविनगर में होगी । जो 8 अकटूबर तक चलेगी पहले गणेश पूजन फिर माता की चौकी तथा दशहरा के बाद आतिशबाजी के साथ साथ बाबा शयाम की भजन संध्या के साथ समपन्न होगी। 

उन्होंने बताया कि इस बार हनुमान जी उड़ने वाले होगे जो लोगों के लिए एक नया प्रयोग पहली बार होगा जिसे देखकर सब चकित हो जाएगें। भूमि पूजन समारोह में राज्य सभा सांसद अनिल अग्रवाल, स्वतंत्र राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश नरेंद्र कश्यप, महापौर आशा शर्मा, विधायक अतुल गर्ग, एमएलसी दिनेश गोयल, 

पूर्व विधायक बालेश्वर त्यागी, सुरेन्द्र कुमार मुन्नी, मंहत नारायण गिरि, खोड़ा नगर पालिका चैयरमेन रीना भाटी, रामकुमार तोमर, अजय गुप्ता, गौरव चोपड़ा, सौरभ  जायसवाल, राजेन्द्र मित्तल,

देवेंद्र मित्तल, पार्षद देवेंद्र अग्रवाल, हिमांशु मित्तल ललित कश्यप  हिमांशु पारसर,दीपक अग्रवाल शोरभ गुप्ता, दिवाकर सिंघल अग्रवाल, पूर्व सपा महानगर अध्यक्ष राहुल चौधरी, साहिब सिंह सिरोही,राजेंद्र शर्मा आदि उपस्थित हुए।