सोमवार, 2 जनवरी 2023

राजस्थान में कांग्रेस के कुशासन और जंगलराज से जनता त्रस्त है---वी के सिंह

गाजियाबाद। सांसद एवं केंद्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग राज्यमंत्री जनरल डॉ. वी.के. सिंह आज राजस्थान के दौरे पर हैं। राजस्थान में कांग्रेस के कुशासन और जंगलराज से आज पूरा राजस्थान और वहां की जनता त्रस्त है। जनता में कांग्रेस के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है। आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा 'विराट जन आक्रोश सभा' का जोधपुर शहर में आयोजन हुआ। इस सभा में गाजियाबाद के माननीय सांसद जनरल वी.के. सिंह  मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए बताया कि कैसे आपसी मतभेदों के चलते हुए कांग्रेस की यह दिशाहीन सरकार जनता का अहित कर रही है।

साथ ही उन्होंने जनता को अवगत कराया कि राजस्थान के लिए भारतीय जनता पार्टी क्यों अधिक महत्वपूर्ण है। इस जन आक्रोश सभा में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री एवं सांसद  गजेंद्र सिंह शेखावत , भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष  प्रसन्नचन्द मेहता , विधायक एवं जिला प्रभारी  वासुदेव देवनानी , राज्यसभा सांसद  राजेंद्र गहलोत , विधायक सूरसागर श्रीमती सूर्याकांता व्यास , जोधपुर महापौर सुश्री वनिता सेठ , जोधपुर जिलाध्यक्ष  देवेंद्र जोशी  और भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों की गरिमामय उपस्थित रही।

Mp_v_k_singh
#Bjp_all_india
#Kuldeep_singh
# विधायक अजीतपाल त्यागी
# बृजपाल तेवतिया
 # संजीव गुप्ता समरकूल
  # डा बी पी त्यागी
# गोपाल अग्रवाल भाजपा मुरादनगर
#ghaziabad_news #hindi_news_paper_ghaziabad #satta_bandhu

अच्छे स्वास्थ्य के लिए व्यायाम बेहद महत्वपूर्ण है --वी के सिंह

गाजियाबाद।नव वर्ष पर नई उम्मीद और नई आशा के साथ गाजियाबाद के सांसद एवं केंद्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग राज्यमंत्री जनरल डॉ. वी.के. सिंह जी ने सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि(सांसद निधि) वर्ष 2022-2023 के अंतर्गत गाजियाबाद के गांव रईसपुर में ओपन जिम की स्थापना की। 

 इस मौके पर उन्होंने कहा कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए व्यायाम बेहद महत्वपूर्ण है इसलिए  16.91 लाख रुपये की लागत से गांव में ओपन जिम की स्थापना की है। इस कार्य से गांव के युवा वर्ग से लेकर हर वर्ग में बेहद खुशी है।इस कार्यक्रम में मुरादनगर के  विधायक  अजीतपाल त्यागी जी, भारत सरकार में MSP कमेटी के सदस्य कृष्णबीर चौधरी , अधिशासी अभियंता राकेश कुमार जैन , एस. डी. एम. विनय कुमार सिंह , वरिष्ठ भाजपा नेता बृजपाल तेवतिया, अमरदत्त शर्मा , पार्षद मनोज चौधरी , लोकेंद्र प्रधान , सुभाष शर्मा , बृजभान शर्मा , संजय , पूर्व भारतीय सैनिक डबल सिंह गोस्वामी , पी.डी. दिक्षित  और सम्मानित ग्रामवासी उपस्थित रहे। 


 # Mp_v_k_singh
#Bjp_all_india
#Kuldeep_singh
# विधायक अजीतपाल त्यागी
# बृजपाल तेवतिया
                      #  संजीव गुप्ता समरकूल
                       # डा बी पी त्यागी
#ghaziabad_news #hindi_news_paper_ghaziabad #satta_bandhu

गुरू गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में शहर में निकला नगर कीर्तन--नगर कीर्तन से पूरा शहर हो गया गुरूमय

 

गाजियाबादःगुरु गोविंद सिंह महाराज के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में शहर में रविवार को  नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन शहर के प्रमुख मार्गो से होकर निकला,जिसका जगह-जगह स्वागत किया गया।नगर कीर्तन को बजरिया के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा से धर्म गुरूओं श्री दूधेश्वर नाथ मठ मंदिर के पीठाधीश्वर श्रीमंहत नारायण गिरि, फादर सुनील, नायब शहर काजी मुफती जमीर अहमद, महानगर मोहर्रम भाईचारा कमेटी के अध्यक्ष चमन, पूर्व शहर काजी डाॅ के जेड बुखारी ने शांति के दूत कबूतरों को उडाकर रवाना किया। 

मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री जनरल वी. के सिंह, विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश के मंत्री नरेंद्र कुमार कश्यप, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ब्रजलाल खावरी, पश्चिम उत्तर प्रदेश  अध्यक्ष नसीमुददीन सिददीकी, महानगर अध्यक्ष लोकेश चैधरी, महानगर प्रभारी कामेश रतन व पूर्व मंत्री बलदेव राज शर्मा भी मौजूद रहे।
गुरुद्वारा सिंह सभा के चेयरमैन सरदार हरमीत सिंह, प्रधान इंदरजीत सिंह टीटू, महासचिव एसपी सिंह ओबेरॉय ने सभी अतिथियों, सरदार जोगेंद्र सिंह, आलोक गर्ग आदि का सरोपा भेंटकर सम्मान किया। नगर कीर्तन बजरिया के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा से श्री गुरू ग्रंथ साहिब की छत्रछाया व पंच प्यारों की अगुवाई में शुरू हुआ और शहर के प्रमुख मार्गो से होकर निकला। जगह-जगह उसका शहर के लोगों ने स्वागत किया। नगर कीर्तन में  सभी गुरूद्वारों के कीर्तनी जत्थे शामिल हुए, जिन्होंने गुरू महिमा का बखान किया। नगर कीर्तन का आकर्षण गतका पार्टी के करतब रहे। गतका पार्टी जिधर भी जाती, उसके क

रतब देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लग जाती। नगर कीर्तन में गुरू गोविंद सिंह के जीवन से सम्बंधित कई झांकियां शामिल थी। नगर कीर्तन के सबसे पीछे गुरू ग्रंथ साहिब की पालकी थी, जिसके आगे सेवादार झाडू की सेवा करते हुए चल रहे थे। गुरू ग्रंथ साहिब की जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। नगर कीर्तन के दौरान श्रद्धालुओं ने स्टॉल लगाकर प्रसाद का वितरण भी किया।



गुरूद्वारा सिंह सभा गाजियाबाद

# सरदार इन्द्रजीत सिंह टीपू

# सासंद जरनल वी के सिंह

# प्रदेश के मंत्री नरेंद्र कश्यप

# महंत नारायण गिरि

# डा बी पी त्यागी

# संजीव गुप्ता

# हरिश मल्होत्रा

# पार्षद मनोज गोयल कोशाम्बी गाजियाबाद

# गोपाल अग्रवाल भाजपा मुरादनगर

# ghaziabad_news 

# hindi_news_paper_ghaziabad #satta_bandhu

# हिन्दी समाचार गाजियाबाद


रविवार, 1 जनवरी 2023

टीकम सिंह दिलवालिया ने नव वर्ष पर केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते से पुष्पगुच्छ देकर की शिष्टाचार मुलाक़ात

 

गाजियाबाद। समाज सेवी टीकम सिंह दिलवालिया ने नव वर्ष के शुभ अवसर पर रविवार को भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री भारत सरकार फग्गन सिंह कुलस्ते को गुलदस्ते देकर नव वर्ष की बधाई और शुभकामनाएँ दी।





#ghaziabad_news #hindi_news_paper_ghaziabad #satta_bandhu
#संजीव गुप्ता समरकूल
# राजीव गुप्ता समरकूल
# ललित जायसवाल
# हरिओम बैसला
# गोपाल अग्रवाल भाजपा मुरादनगर
# हरिश मल्होत्रा
# मनोज गोयल पार्षद कौशाम्बी गाजियाबाद
# टीकम सिंह दिलवालिया
# फग्गन सिंह कुलस्ते केन्द्रीय इस्पात ग्रामीण विकास राज्य मंत्री भारत सरकार

पार्षद मनोज गोयल ने पूर्व केंद्रीय मंत्री संघप्रिय गौतम को पुष्पगुच्छ प्रदान किया

 

गाजियाबाद। नव वर्ष के शुभ अवसर पर रविवार को भारतीय जनता पार्टी के इनसाइक्लोपीडिया कहे जाने वाले पूर्व राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व केंद्रीय मंत्री संघप्रिय  गौतम का आशीर्वाद वार्ड नम्बर 72 के पार्षद मनोज गोयल द्वारा लिया गया।

इस मौके पर उनको फूलों का गुलदस्ता देकर उनकी लंबी आयु की कामना की गई। इस अवसर पर भाजपा नेता अवधेश कटिहार भी उपस्थित रहे।




# ghaziabad_news  #hindi_news_paper_ghaziabad #satta_bandhu
#संजीव गुप्ता समरकूल
# राजीव गुप्ता समरकूल
# ललित जायसवाल
# हरिओम बैसला
# गोपाल अग्रवाल भाजपा मुरादनगर
# हरिश मल्होत्रा
# मनोज गोयल पार्षद कौशाम्बी गाजियाबाद

गुरूकुल द स्कूल के सात जूडो खिलाड़ी सीबीएसई की नेशनल जूडो प्रतियोगिता 7 से 11 जनवरी तक सोनीपत में दिखाएंगे दमखम

 

गाजियाबादःगुरूकुल द स्कूल के जूडो खिलाड़ी सीबीएसई की नार्थ जोन प्रतियोगिता के बाद अब सीबीएसई की नेशनल जूडो प्रतियोगिता में भी अपना दमखम दिखाएंगे। सोनीपतए हरियाणा में होने वाली प्रतियोगिता में स्कूल के सात खिलाड़ी भाग लेंगे। 

स्कूल की की जूडो कोच मंजू नयाल के अनुसार गल्र्स अंडर 11 के 30 किलो भार वर्ग में केशवी भारद्वाजए 35 किलो भार वर्ग में अविका सिंहए 40 किलो भार वर्ग में केल्रिसा खुटैल व अतिया साजिद तथा अंडर 19 गल्र्स के 65 किलो भार वर्ग में भूमिका चैधरी स्कूल कर प्रतिनिधित्व करेंगी।
वहीं वहीं बाॅयज में अंडर 11 के 40 किलो भार वर्ग में नकुल चैधरी व अंडर 19 के 70 किलो भार वर्ग में निहाल अनेजा भाग लेंगे। प्रतियोगिता का आयोजन सोनीपतए हरियाणा स्थित इंडियन मार्डन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 7 जनवरी से 11 जनवरी तक किया जाएगा। मंजू नयाल ने बताया कि इन सभी खिलाडि़यों ने सीबीएसई की नार्थ जोन जूडो प्रतियोगिता में मेडल जीते थे। इसी आधार पर उन्हें सीबीएसई की नेशनल जूडो प्रतियोगिता खेलने का मौका मिला है। 
स्कूल के प्रधानाचार्य गौरव बेदी ने सभी खिलाडि़यों को सम्मानित किया और नेशनल प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वे नेशनल प्रतियोगिता में भी शानदार प्रदर्शन कर स्कूल के साथ अपने शहर का भी नाम रोशन करेंग
# गुरूकुल दा स्कूल
#all_collge_ghaziabad
# ghaziabad_news # # #hindi_news_paper_ghaziabad #satta_bandhu
#संजीव गुप्ता समरकूल
# राजीव गुप्ता समरकूल
# ललित जायसवाल
# हरिओम बैसला
# गोपाल अग्रवाल भाजपा मुरादनगर
# हरिश मल्होत्रा



बाल भारती पब्लिक स्कूल के क्रिकेट खिलाडि़यों ने नए वर्ष का जश्न मनाया

 

गाजियाबादःबाल भारती पब्लिक स्कूल बृज विहार के क्रिकेट खिलाडि़यों ने नववर्ष का जश्न मनाया। उन्होंने नृत्य व रंगारंग कार्यक्रमों से नए वर्ष 2023 का स्वागत किया। समारोह का उदघाटन स्कूल के क्रिकेट कोच अनीस मलिक ने किया। 

अनीस मलिक ने सभी खिलाडि़यों को नए वर्ष की बधाई दी और कहा कि वे नए वर्ष में अच्छा खेलने का संकल्प लें। अपने इस संकल्प को वे मेहनत व लगन से पूरा करें जिससे वे अच्छा प्रदर्शन कर अपने स्कूल ही नहीं अपने शहर, प्रदेश व देश का भी गौरव बढा सकें। खिलाडि़यों ने एक-दूसरे को नए वर्ष की बधाई दी। नए वर्ष के जश्न के बाद उन्होंने प्रैक्टिस की


   
# vishwa_bhrrati_school
# all_collge_ghaziabad
# ghaziabad_news # # #hindi_news_paper_ghaziabad #satta_bandhu
संजीव गुप्ता समरकूल
# राजीव गुप्ता समरकूल
# ललित जायसवाल
# हरिओम बैसला
# गोपाल अग्रवाल भाजपा मुरादनगर
# हरिश मल्होत्रा


बी के शर्मा हनुमान,संजीव गुप्ता ने सादगी से मनाया जन्मदिन- सैकड़ों लोगों ने बधाई

  

गाजियाबाद। विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा, हनुमान मंगलमय परिवार ट्रस्ट, प्राइवेट चिकित्सक वेलफेयर एसोसिएशन के  संस्थापक/ राष्ट्रीय अध्यक्ष व अनेकों संस्थाओं में अपनी समर्पण भाव को समर्पित करते हुए ब्रह्मऋषि विभूति बी के शर्मा हनुमान तथा संजीव गुप्ता एमडी समरकूल ने अपना जन्मदिन पृथ्वी, आकाश, जल, वायु, अग्नि,  को साक्षी मानकर   सभी पदाधिकारियों  शुभचिंतकों वरिष्ठजनो का आशीर्वाद लेकर अपने अग्रणी वर्ष की शुभकामनाएं लेकर साथ में आए सैकड़ों साथियों का आभार प्रकट किया।
ब्रह्मऋषि विभूति बी के शर्मा हनुमान ने कहा कि मेरी जिंदगी में आपके द्वारा प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष सभी का प्यार स्नेह आशीर्वाद व्हाट्सएप फेसबुक व साक्षात जो मिला मैं ताउम्र आपका आभारी रहूंगा और प्रयास करूंगा कि आपके श्रीचरणों में रहकर अपना अन्य जीवन सफलता से जी सकूं इस जन्म में मैंने कोई पुण्य कार्य किया होगा इसका मेरे पास कोई हिसाब तो नहीं है किंतु महत्वपूर्ण यह पूर्व जन्म के पुण्य का फल है जो आप सबका दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है।  संत महात्माओं पुण्य आत्माओं के दर्शन तभी होते हैं आपका सानिध्य तभी मिलता है जब कोई पुण्य जागृत होता है। 
आज नव वर्ष व जन्मदिन की बधाई शुभकामनाएं देने के लिए सैकड़ों समाज के अन्य अन्य क्षेत्रों में सराहनीय उत्कृष्ट योगदान देने वाले वालों ने नव वर्ष व जन्मदिन की बधाई व शुभकामनाएं दी मैं पुनः आप सब का आभार व्यक्त करता हूं और अपने आपको गौरवान्वित आनंद की अनुभूति प्राप्त कर रहा हूं!  विशेष तौर पर समस्त समाचार पत्रों के सम्मानित संवाददाता एवं छायाकार एवं इलेक्ट्रॉनिक का भी विशेष आभार व्यक्त करता हूं मैं परम पिता परमात्मा से  प्रार्थना करता हूं कि आपका आशीर्वाद हमें मिलता रहे आप के आशीर्वाद से प्रेरणा पाकर बल प्राप्त  हो  मैं कर्तव्य के पथ पर निरंतर चलते हुए परम सौभाग्य को प्राप्त ह्आचार्य यही प्रभु                                लिए   हनुमानजी से प्रार्थना है।
बधाई देने वालों में  आचार्य योगेश दत्त गौड़, लोकेश कौशिक, सीमा भार्गव, पूनम भारद्वाज ,बृजपाल शर्मा, देवेंद्र शर्मा ,दैनिक जागरण के वरिष्ठ संवाददाता अभिषेक सिंह, दैनिक युगकरवट समाचार पत्र के आशीत त्यागी, दैनिक एकता ज्योति समाचार पत्र के प्रधान संपादक राजकुमार राणा, 
दैनिक जागरण के ब्यूरो चीफ आशुतोष अग्निहोत्री  वरिष्ठ समाजसेवी परमार्थ समिति चेयरमैन वीके अग्रवाल,  समाजसेवी  प्राइवेट चिकित्सक वेलफेयर एसोसिएशन कोर कमेटी के संयोजक डॉ एके जैन, सचिव देवाशीष ओझा, महासचिव सुभाष शर्मा, महासचिव दिलीप कुमार, मिलन मंडल, कोषाध्यक्ष एनएस तोमर, सलाहकार सुनीता बहल, उपाध्यक्ष विनीत कुमार शर्मा,  सह सचिव फरहा खान, 
वरिष्ठ उपाध्यक्ष नूर मोहम्मद, के पी सरकार, मिलन मंडल,  मोहित वर्मा,  राशिद, सफल सिकदर,  एस के विश्वास, श्यामलाल सरकार, मुवशिसर अली, राशिद अली,  सचिन भारती, ब्राह्मण नेता आलोक चंद शर्मा,  समाजसेवी विनीता पाल, व्यापारी जितेंद्र जिंदल, समाजसेवी छोटेलाल, डॉक्टर निशा, नदीम चौधरी, आदि हजारों शुभचिंतकों ने शुभकामनाएं दी


                     # डा० ब के शर्मा हनुमान
# वी के अग्रवाल
# संजीव गुप्ता समरकूल
# राजीव गुप्ता समरकूल
# ललित जायसवाल
# हरिओम बैसला
# गोपाल अग्रवाल भाजपा मुरादनगर
# ghaziabad_news #hindi_news_paper_ghaziabad #satta_bandhu