रविवार, 8 जनवरी 2023

भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी ने पुरुषार्थ सेवा समिति के साथ दूधेश्वर नाथ मन्दिर में विद्यार्थियों और कर्मचारियों के बांटे कम्बल

 

गाजियाबाद। रेडक्रॉस सोसाइटी गाजियावाद और पुरुषार्थ सेवा समिति ने दूधेश्वर नाथ मन्दिर में वहां के विद्यार्थियों और अन्य कर्मचारियों को सर्दी के मौसम में कम्बल वितरण किये। रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन  सुभाष गुप्ता जी ने परम श्रद्धेय महंत श्री नारायण गिरी जी महाराज को शॉल ओढ़ाकर कर उनका सम्मान करके आर्शीवाद प्राप्त किया। 

बाद  में मंहत श्री नारायण गिरी जी महाराज ने क्रमशः सभी विद्यार्थियों को कम्बल वितरण कियें , रेडक्रॉस सोसाइटी के चैयरमैन श्री सुभाष गुप्ता जी में सेवा भाव कूट कूट कर भरा हुआ है , और वो हर दिन जैसा भी बन पडता है मानव सेवा में लगे रहते है , अभी पुरुषार्थ सेवा समिति उनके साथ अपने नाम पुरुषार्थ के अनुरूप कंधे से कंधा मिलाकर साथ कार्य कर रही है। 
और आगे भी यह क्रम जारी रहेगा, इसी क्रम में भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी गाजियाबाद के चेयरमैंन  सुभाष गुप्ता जी के साथ  , कोषाध्यक्ष संदीप गुप्ता जी, एंव मुनेन्द्र त्यागी जी तथा पुरुषार्थ सेवा समिति के कोषाध्यक्ष डी सी बंसल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष  संजय गर्ग, संयुक्त महामन्त्री  राहुल कंसल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष  नवनीत गुप्ता,  आलोक गोयल,  सुनिल बंसल, आदि लोग मौजूद रहे, महामन्त्री  राजेश गुप्ता ने सभी का धन्यवाद किया, उपरोक्त सभी कार्य माननीय डी एम साहब के प्रेरणा से संम्भव हो रहे हैं जिसकी पुष्टि  अपने सम्बोधन में परम श्रद्धेय मंहत श्री नारायण गिरी जी महाराज ने भी की तथा सुभाष गुप्ता उनकी पूरी टीम की भूरी भूरी प्रशंसा की
# अध्यक्ष रेड क्रॉस सोसाइटी गाजियाबाद
# सुभाष गुप्ता
# डा०अतुल जैन
#  hindi_news_paper_ghaziabad #satta_bandhu
# हिन्दी समाचार गाजियाबाद


 

मेवाड़ में गुरु गोविन्द सिंह जयंती धूमधाम से मनाई गई,गुरु गोविन्द सिंह ने पाप, अत्याचार और अन्याय के विरुद्ध युद्ध लड़े-डॉ.गदिया

गाजियाबाद। ‘श्री गुरु गाविन्द सिंह ने जितने भी युद्ध लड़े वे जातियों से ऊपर उठकर राष्ट्र की सुरक्षा तथा पाप, अत्याचार और अन्याय के विरुद्ध लड़े। इसलिये श्री गोविन्द सिंह दूरदर्शी, महान विचारक, योद्धा, महापुरुष और दलितोद्धारक थे। वसुंधरा स्थित मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. अशोक कुमार गदिया ने विवेकानंद सभागार में आयोजित गुरु गोविन्द सिंह जयंती समारोह में ये विचार व्यक्त किए।

मेवाड़ इंस्टीट्यूशंस के शिक्षण स्टाफ एवं विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विश्व के इतिहास में गुरु गोविन्द सिंह जैसा महान बलिदानी पैदा नहीं हुआ। देश के लिए उन्होंने अपने पिता व बच्चों का बलिदान तक कर दिया। वह अन्याय के प्रति संघर्ष करते रहे मगर अपनी कौम की आन, बान और शान को नहीं छोड़ा। वह परिवार बलिदान हो जाने के बावजूद टूटा नहीं, बल्कि दुश्मनों का डटकर मुकाबला किया। 
उनका संघर्ष किसी एक समुदाय विशेष के साथ नहीं बल्कि अत्याचारियों के खिलाफ था। डॉ. गदिया ने कहा कि गुरु गोविन्द सिंह समाज प्रवर्तक थे। सभी जातियों को एक सूत्र में पिरोकर उन्होंने खालसा पंथ बनाया। उनका मानना था कि हर परिवार का एक सदस्य सिक्ख जरूर बने। लेकिन उनकी यह परम्परा आगे तक न चल सकी। अगर उनकी सोच को हम लोग बल देते तो देश का नक्शा आज विश्व में अनूठा होता। 
समारोह में लक्ष्मी एंड ग्रुप, तृप्ति जैन, हिना एंड ग्रुप, हिमांशी यादव, प्रियांशु यादव, अर्शी, संजय झा, प्रज्ञा, शालिनी ढिल्लो, जितेन्द्र एंड ग्रुप, अंजलि शुक्ला, हिमांशी आदि विद्यार्थियों ने शबद-कीर्तन, कविताओं, सम्भाषण के जरिये गुरु गोविन्द सिंह के आदर्शों व जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर मेवाड़ इंस्टीट्यूशंस की निदेशिका डॉ. अलका अग्रवाल समेत तमाम शिक्षण व गैर शिक्षण स्टाफ मौजूद था। समारोह का सफल संचालन दिव्या अग्रवाल ने किया। 
# अशोक कुमार गाजियाबाद मेवाड़ कालेज
# चेतन आनंद कवि

# ghaziabad_news 

# hindi_news_paper_ghaziabad 

#satta_bandhu

ठंड में बढ़ सकता है अस्थमा, हार्ट और ब्रेन अटैक का खतरा, ऐसे रखें अपना और अपनों का ख्याल---डा० बी पी त्यागी

 

गाजियाबाद।दिल्ली  एनसीआर क्षेत्र में पिछले तीन चार दिन से सबसे सर्दी पड़  रही है सर्दी से दिल्ली का तापमान 3 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया. गाजियाबाद और नोएडा में भी ठंड का कहर देखने को मिला. गाजियाबाद में  घना कोहरा छाया रहा जबकि नोएडा में दोपहर के बाद हल्की धूप देखने को मिल रही है श् ठंड के चलते दिल्ली एनसीआर में स्कूलों की भी छुट्टी कर दी गई है। कड़ाके की ठंड से बचने के लिए जहां एक तरफ लोग घर से बाहर जरूरी होने पर ही निकल रहे हैं, वहीं घरों के अंदर हीटर और ब्लोअर का सहारा ले रहे हैं. ठंड कितनी भी जरूरी काम के लिए तो घर से बाहर निकलना मजबूरी है. शीत लहर को गंभीरता से लें. ऐसे मौसम में थोड़ी भी लापरवाही मुश्किल पैदा कर सकती है. वरिष्ठ चिकित्सक डॉ बी पी त्यागी के मुताबिक मौजूदा समय की ठंड कई बीमारियों की वजह बन सकती है. ठंड में एग्जिमा, आर्थराइटिस, अस्थमा, खांसी जुकाम, हार्ट और ब्लड प्रेशर की समस्याएं समेत कई प्रकार की वायरल इलनेस का खतरा बना रहता है.

अस्थमा: वरिष्ठ चिकित्सक डॉ बी पी त्यागी के मुताबिक ठंड का मौसम अस्थमा के मरीजों के लिए परेशानी भरा होता है. ठंड में सांस की नली में सूजन बढ़ जाती है. जिसकी वजह से ना सिर्फ सांस लेने में परेशानी होती है बल्कि बार-बार खांसी आती है और सीने में जकड़न महसूस होती है. अस्थमा के मरीजों को ठंड में ठंडी तासीर वाली चीजों को खाने से परहेज करना चाहिए. घर से कम बाहर निकलना चाहिए. घर से बाहर जा रहे हैं तो मास्क का इस्तेमाल करें।डर्मिटाइटिस: डॉ त्यागी बताते हैं कि ठंड में शरीर में खून का दौरान कम हो जाता है. जिसकी वजह से स्किन पर ड्राइनेस हो जाती है. ऐसी स्थिति को एक्जीमा या डर्मिटाइटिस कहते हैं. ठंड में स्किन प्रॉब्लम्स से बचने के लिए नहाने के समय ज्यादा गर्म पानी का इस्तेमाल न करें. यदि नहाने के दौरान तेज गर्म पानी का इस्तेमाल करते हैं तो स्किन प्रॉब्लम्स के और बढ़ने का खतरा बना रहता है. नहाने के बाद स्किन पर मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें. डाइट में विटामिन D लें. जैसे संतरा, मशरूम आदि.आर्थराइटिस: डॉ त्यागी के मुताबिक़ ठंड में शरीर में खून का दौरान कम हो जाने की वजह से जोड़ो में दर्द होता है. ये समस्या आर्थराइटिस के मरीजों में काफी देखने को मिलती है. ऐसी स्थिति में डॉक्टर से परामर्श लें। हार्ट अटैक: ठंड में हार्ट ठीक से ब्लड पंप नहीं कर पाता. जिससे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में नियमित रूप से चेकअप कराएं. ठंड के मौसम में खांसी जुकाम होना आम बात है. खांसी जुकाम से बचने के लिए ठंडी तासीर वाली चीजों को खाने से बचें. गुनगुना पानी पिएं. डॉक्टर से परामर्श लें।

ब्रेन अटैक: फिलहाल बुजुर्गों को सुबह-शाम वॉक पर जाने से बचना चाहिए. धूप निकलने पर ही बाहर टहलने जाएं. घरों में हीटर और ब्लोअर का इस्तेमाल ध्यान पूर्वक करें. बंद कमरे में सामान्य मीटर का प्रयोग करने से कार्बन मोनोऑक्साइड की मात्रा काफी अधिक हो जाती है. जिससे कमरे में ऑक्सीजन की कमी हो सकती है. कमरे में ऑक्सीजन की कमी होने से हार्ट अटैक और ब्रेन अटैक होने की संभावना बढ़ जाती है। कान को ढकें: घर से बाहर निकलने पर कान को सर्द हवाओं से बचाएं. कान के पर्दों पर ठंडी हवाएं लगने से पर्दे सूज सकते हैं. कान में काफी दर्द हो सकता है. गर्म कपड़े से कानों को ढक कर घर से बाहर जाएं.

ह्यूमिडीफायर का इस्तेमाल: ठंड में छोटे बच्चों को खोसी जुखाम होना काफी आम बात है. ऐसे में बच्चों की नाक बंद हो जाती है और सांस लेने में परेशानी होती है. किसी भी तरह की नेज़ल ड्रॉप का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर की सलाह लें. बच्चों के कमरे में ह्यूमिडीफायर का इस्तेमाल करें.

 जम्मू, बठिंडा, अमृतसर, पटियाला, अंबाला, सोनीपत, पानीपत, चंडीगढ़, गंगानगर, चूरू, आगरा, झांसी आदि जगह धुंध की चादर में लिपटे हुए नजर आए. वहीं दिल्ली में भी पालम और सफदरजंग समेत अन्य इलाके में भी घना कोहरा देखा गया. इससे विजिबिलिटी घटकर 25 से 75 मीटर के बीच रह गई. मौसम विभाग की मानें, तो अगले 2 से 3 दिन तक पूरे उत्तर भारत में शीतलहर के चलते कड़ाके की ठंड के हालात बने रहेंगे.

डा० बी पी त्यागी

# हर्ष ईएनटी अस्पताल राजनगर गाजियाबाद

#आल डाक्टर गाजियाबाद

# ghaziabad_news 

# hindi_news_paper_ghaziabad #satta_bandhu

जनता के आशीर्वाद से बदली लोनी की तस्वीर ":- रंजीता धामा

लोनी।  नगरपालिका अध्यक्ष रंजीता धामा ने लोनी नगर पालिका क्षेत्र के बेहटा हाजीपुर ,विकास कुंज, लक्ष्मी गार्डन, इंदिरा पुरी, बलराम नगर, बुध नगर ,खन्ना नगर, पूजा कॉलोनी के वार्ड नंबर 6, वार्ड नंबर 15 ,वार्ड नंबर 22 ,वार्ड नंबर 18 ,वार्ड नंबर 38, वार्ड नंबर 20, वार्ड नंबर 39 ,वार्ड नंबर 34  की दर्जनों कालोनियों में लगभग 8 करोड के इंटरलॉकिंग रास्तों का एवं इंद्रापुरी में शहीद भगत सिंह पार्क के सौंदर्य करण ,बेहटा हाजीपुर प्राइमरी स्कूल  के सौंदर्यकरण, बलराम नगर 100 फुटा रोड, बुध नगर डाबर तालाब के 100 फुटा रोड सहित विभिन्न कालोनियों में डामर इंटरलॉकिंग रास्तों के साथ नालों के निर्माण कार्यों   का लोकार्पण और उद्घाटन किया ।

इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने फूल माला और ढोल नगाड़ों के साथ में पुष्प वर्षा करते हुये रंजीता धामा का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर लोनी नगर पालिका की अध्यक्ष रंजीता धामा ने कहा कि कि आज मेरे कार्यकाल का अंतिम दिन है इसलिए जो जिम्मेदारी लोनी की जनता ने मुझे दी थी उसको मैंने पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाया और लोनी का संपूर्ण विकास करना ही मेरा मकसद था मैंने बिना किसी भेदभाव के  विकास कार्य कराएं  । नव वर्ष के अवसर पर लोनी नगर पालिका की तरफ से लगभग 8 करोड के विकास कार्यों की सौगात लोनी की जनता को मिली है । रंजीता धामा ने क्षेत्रवासियों से कहा कि जल्द ही नगरपालिका चुनाव होने जा रहे हैं हम लोगों ने पिछले दस वर्षों से लोनी के विकास के लिये दिन-रात मेहनत की है कभी किसी भी समाज जाति या धर्म की राजनीति करे बगैर ही सर्व धर्म के लिये समान रूप से विकास कार्य कराये हैं इस विकास पथ मे कुछ राजनीतिक षड्यंत्रों का भी सामना हम लोगों ने किया है विकास कार्यों की इस चेन को सुचारू रूप से बनाये रखने के लिये अब लोनीवासियों की जिम्मेदारी बनती है कि वो आने वाले चुनाव मे हमारे परिवार को फिर एक बार सेवा के लिये चुने मेरा वादा है आप लोगों का ये विश्वास बना रहेगा तथा आप लोगों को पहले की तरह कभी भी निराशा नही मिलेगी । हम लोगों का लक्ष्य केवल लोनी की जनता की सेवा करना रहा है जिसको लेकर हम केवल और केवल विकास की राजनीति करते हैं । इस अवसर पर सभासद सुनील प्रधान ,सुरेंद्र,  इकबाल अंसारी , राहुल बैसोया , मुकेश पाल, अमित तोमर ,हाजी मीनू ,प्रमोद मलिक ,सुनील पहलवान ,बबलू चौधरी, सलीम , डॉ मिथिलेश चौधरी ,भोपाल सिंह ,संजू चौधरी ,तहसीलदार ,विकास ,फैजल खान ,रमेश तोमर ,संजय शर्मा ,सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।
# मनोज धामा पूर्व चैयरमेन लोनी
# रंजीता धामा चैयरमेन लोनी
# शोभित मलिक
# ghaziabadnews #hindinewspaperghaziabad #sattabandhu

मंगलवार, 3 जनवरी 2023

रोटरी क्लब दिल्ली शाहदरा प्रेसिडेंट सविता राज कत्याल ने चैरिटेबल डायलिसिस सेंटर का किया उद्घाटन

दिल्ली।  रोटरी क्लब दिल्ली  शाहदरा प्रेसिडेंट सविता राज कत्याल ने मंगलवार  को एक चैरिटेबल डायलिसिस सेंटर का उद्घाटन किया। यहां पर डायलिसिस मात्र ₹700 में होगा, जो इस बीमारी से पीड़ित है वह इस सेंटर का खूब लाभ उठाएंगे

उद्घाटन समारोह में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ललित खन्ना  गवर्नर इलेक्ट प्रत्यूष गुप्ता  डिस्ट्रिक्ट जॉइंट सेकंट्री एंड क्लब मैंटर राज कत्याल डिस्ट्रिक्ट टीम से संदीप मिगलानी क्लब से हरीश मल्होत्रा हिमांशु वर्मा 

अनिल जैन सुनील अग्रवाल धर्मेंद्र गुप्ता नवीन मल्होत्रा स्थानीय निगम पार्षद तथा समाज के कई लोगों ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया और खूब सराहना की ओपनिंग समारोह की खुशी में यहां पर क्लब ने एक भंडारे का आयोजन भी किया मैं रोटेरियन राज कत्याल  नेेेे अपनी ओर व प्रधान की ओर से आए सभी मेंबर्स का तह दिल से किया। 


# राकेश शर्मा
# रूद्र प्रताप सिंह त्यागी
# गौरव बंसल
#harishmalothar
#rotaryclaubdelhi
#allindaiarotaryclub
#blooddonation
#ghaziabadnews #hindinewspaperghaziabad #sattabandhu

सुन्दरदीप कॉलेज ऑफ मैनेजमेन्ट टेक्नोलॉजी में फ्रेशर पार्टी का आयोजन हुआ

 

गाजियाबादःडासना स्थित सुन्दरदीप कॉलेज ऑफ मैनेजमेन्ट टेक्नोलॉजी में बीएड प्रथम वर्ष के छात्र . छात्राओं के लिए फ्रेशर पार्टी परिचय 2022 का आयोजन किया गया। फ्रेशर पार्टी का उदघाटन संस्थान के अकादमिक अध्यक्ष प्रोण् राकेश शर्मा व प्राचार्य डॉ0 अवधेश प्रताप सिंह ने दीप प्रज्वलित करके किया। 

समारेह में बीएड द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उन्होंने भारतीय. पाश्चात्य नृत्य, गायन, रैम्प वॉक तथा कविता पाठ आदि से अपनी प्रतिभा दिखाई। बीएड प्रथम वर्ष से मिस्टर फ्रेशर रोहित को व मिस फ्रेशर भावना को चुना गया। इस अवसर पर नेहा चौधरी, गुंजन चौहान, अंशु शर्मा, डॉ. राखी कौशिकए अखिलेश वर्मा, दीक्षा शर्मा आदि भी मौजूद रहे।

# रूद्र प्रताप सिंह त्यागी
#पं० राकेश शर्मा
# गौरव बंसल
#sunderdeepworldschool

#sunderdeepcollge

#allcollgeghaziabad

#ghaziabadnews #hindinewspaperghaziabad #sattabandhu

रोमांचक मैच में थंडर नाइट ने गैलेट को 4 रन से हराया

 

गाजियाबादःगिरिराज आईपीएल सीजन 2 में थंडर नाइट व गैलेट के बीच खेला गया लीग मैच बेहद रोमांचक रहा। मैच में थंडर नाइट को 4 रन से जीत मिली। मैच गिरिराज क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया जिसमें टाॅस जीतकर थंडर नाइट ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 124 रन का स्कोर बनाया। रवि कुमार ने 45 रन की पारी खेली। जौली ने 21 रन का योगदान दिया। योगेश ने 3, कप्तान कवेंद्र व तरूण ने 2-2 विकेट लिए। 125 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए गैलेट 18.5 ओवर में 120 रन पर आउट हो गया। टीम के अंतिम 5 विकेट सिर्फ 24 रन ही जोड पाए। वैभव पवार ने 38 रन व रितिक ने 27 रन का योगदान दिया। मयंक ने 5 विकेट, लक्ष्मी व अजय शर्मा ने 2-2 विकेट लिए। 5 विकेट लेने वाले मयंक को मैन आॅफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।




डा०अतुल जैन
# संजीव गुप्ता समरकूल
# योगेन्द्र गुप्ता लिल्ली मुरादनगर
# प्रेमचंद गुप्ता सपा
# अमित गर्ग भाजपा
hindi_news_paper_ghaziabad #satta_bandhu
# हिन्दी समाचार गाजियाबाद









लोहा विक्रेता मंडल द्वारा नव वर्ष मंगल मिलन का आयोजन किया-हास्य कवियों ने समा बांधा--

गाजियाबाद। गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी गाजियाबाद लोहा विक्रेता मंडल के तत्वावधान में नव वर्ष मंगल मिलन का आयोजन तारा स्टील चौक पर आयोजित किया गया। गाजियाबाद लोहा विक्रेता मंडल के अध्यक्ष द्वारा सभी लोहा व्यापारियों को और पधारे हुए अतिथियों का स्वागत किया गया और सभी को वर्ष 2023 की शुभकामनाएं देते हुए सभी के लिए सुख समृद्धि और प्रगति की कामना की सभी व्यापारी गणों ने और अन्य उपस्थित सभी ने एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाओं का आदान प्रदान किया । स्वागत के उपरांत कार्यक्रम का प्रारंभ काव्य गोष्ठी के साथ हुआ। फरीदाबाद से आमंत्रित किए गए

कवियों ने हास्य व्यंग की रचनाओं से सभी को खूब हंसाया और कविताओं के माध्यम से संदेश भी दिया देश सेवा और समाज सेवा के प्रति जागरूकता के लिए भी आव्हान किया गया।

कार्यक्रम में गाजियाबाद लोहा विक्रेता मंडल की ओर से अध्यक्ष डॉ.अतुल कुमार जैन पूर्व अध्यक्ष बृज नंदन गुप्ता,आनंद प्रकाश, बृजमोहन सिंघल,मुख्य सलाहकार जय कुमार गुप्ता, राजकुमार अग्रवाल,इंद्र मोहन कुमार,अमरीश जैन,सुबोध गुप्ता,राजीव मंगल,मोहनलाल अग्रवाल,अविनाश चंद्र,दीपक सिंघल,राधेश्याम सिंघल,नरेंद्र जैन,सुशील जैन,सुधीर जैन, संजय गोयल। 

अनुराग अग्रवाल, सुरेश चंद गुप्ता, प्रदीप बंसल,विकास जैन, वीरेश मित्तल, राजीव अग्रवाल, कपिल जैन,सतीश चंद बंसल,विनीत अग्रवाल, मुकेश कुमार जेवर,प्रवीण गुप्ता,सौरभ गोयल,अंकित गुप्ता इत्यादि के साथ-साथ भारी संख्या में लोहा व्यापारी गण उपस्थित रहे फरीदाबाद से पधारे हुए हास्य कवि दीपक गुप्ता यशदीप कौशिक यस ने सभी को नव वर्ष के अवसर पर अपनी कविताओं से खूब हंसाया ।
युगकरवट के चीफ एडिटर सलामत मियां भी उपस्थित रहे उन्होंने गाजियाबाद लोहा विक्रेता मंडल के सभी पदाधिकारियों को नव वर्ष की बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की और संगठन द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की ।

आमंत्रित अतिथियों में नानक चंद गोयल,अनिल सांवरिया,संजीव गुप्ता,अनुज मित्तल,देवेंद्र हितकारी,उदित मोहन गर्ग,अरुण शर्मा,सत्य भूषण अग्रवाल,राज किशोर गुप्ता,गोपीचंद,राजदेव त्यागी, सुनील गोयल,अशोक भारतीय, बालकिशन गुप्ता, संजय गोयल,सुनील प्रताप सिंह, विकास अग्रवाल, अनिरुद्ध वशिष्ठ,अनुज शर्मा,आशुतोष पाठक इत्यादि के साथ-साथ काफी भारी संख्या में औद्योगिक,व्यापारिक संगठनों और सामाजिक संस्थाओं से प्रतिनिधि गण उपस्थित रहे



#डा०अतुल जैन
# संजीव गुप्ता समरकूल
# योगेन्द्र गुप्ता लिल्ली मुरादनगर
# प्रेमचंद गुप्ता सपा
# अमित गर्ग भाजपा
hindi_news_paper_ghaziabad #satta_bandhu
# हिन्दी समाचार गाजियाबाद









मानव सेवा ही ईश्वर की श्रेष्ठ पूजा है,वृद्ध जनों का सम्मान हमारी संस्कृति है ---सुभाष गुप्ता

गाजियाबाद।  2 जनवरी 2023 को नववर्ष के आगमन पर भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी गाजियाबाद इकाई द्वारा अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह आई. ए. एस. जिलाधिकारी के दिशा निर्देश में गाजियाबाद दुहाई स्थित वृद्धाश्रम में सभी वृद्धजनों का आशीर्वाद लेते हुए सभापति सुभाष गुप्ता के नेतृत्व में पुष्टाहार व हाइजीन पोटली का वितरण किया गया।इस मौके पर उन्होंने कहा किमानव सेवा ही ईश्वर की श्रेष्ठ पूजा है,वृद्ध जनों का सम्मान हमारी संस्कृति है और हमारा अभिमान है वृद्ध जनों को समाज में उपेक्षित न समझा जाए जिन परिवारों में वृद्ध जनों का सम्मान नहीं होता वहां दरिद्रता का वास होता है। 

कार्यक्रम में उपस्थित रेडक्रॉस सचिव डॉ किरण गर्ग द्वारा सभी वृद्ध जनों का उत्साहवर्धन किया गया तथा सभी से निवेदन किया कि हतोत्साहित ना हो ईश्वर का ध्यान करें मन को भटकाव में ना लाएं। 
वरिष्ठ नर सेवा नारायण सेवा के इस कार्यक्रम की सहभागिता रखने वाले रोटरी क्लब गाजियाबाद ग्रेटर के वरिष्ठ सदस्य रो. रविंद्र जैन के अतिरिक्त, रेड क्रॉस कोषाध्यक्ष संदीप गुप्ता, मुनेंद्र त्यागी, रानू वेश्य, मर्दुल सक्सेना की गरिमामय उपस्थिति रही तथा वृद्ध जनों को पुष्टाहार व हाइजीन पोटली भेंट करके पुण्य लाभ कमाया
 कार्यक्रम के अंत में आश्रम अधीक्षका श्रीमती इंदू द्वारा रेड क्रॉस वह रोटरी क्लब के सभी उपस्थित महानुभाव का आभार प्रकट किया तथा उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इसी प्रकार समाज कल्याण के इस प्रकार के कार्यों में रेड क्रॉस और रोटरी क्लब का सहयोग मिलता रहेगा । 
# अध्यक्ष रेड क्रॉस सोसाइटी गाजियाबाद
# सुभाष गुप्ता
# डा०अतुल जैन
hindi_news_paper_ghaziabad #satta_bandhu

# हिन्दी समाचार गाजियाबाद









हिंडन कराटे एकेडमी के खिलाड़ियों ने इंटरनेशनल कंपटीशन में जीती रनर अप ट्रॉफी

 

गाजियाबाद : आगरा में आयोजित ऑल इंडिया एंड  इंडो कॉन्टिनेंटल इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप जेके एसआई / केकेआई के बैनर तले आयोजित की गई जिसमें उत्तर प्रदेश की तरफ से गाजियाबाद की हिंडन कराटे एकेडमी के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया और मेडल बटोरे। हिंडन कराते एकेडमी के चीफ कोच सचिन त्यागी ने जानकारी देते हुए बताया कि आगरा में आयोजित जेकेएस आई  केके आई ऑल इंडिया एंड इंडो कॉन्टिनेंटल इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप का आयोजन 30 दिसंबर से 1 जनवरी तक किया गया जिसमें भारत, नेपाल, बांग्लादेश, श्रीलंका, भूटान, के लगभग 800 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया जिसमें गाजियाबाद की हिंडन कराटे एकेडमी के 17 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

जिसमें काटा और कुमिते दोनों ही इवेंट में लगभग 32 मेडल हासिल किए और शानदार प्रदर्शन करते हुए कंपटीशन में तीसरा स्थान प्राप्त किया और रनर अप ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया प्रतियोगित में दो दो हाथ करते हुए  सबजूनियर बालिका वर्ग चाहत सबलोक ने काता में सिल्वर और कुमिते में गोल्ड मेडल, लावण्या शर्मा ने काता में सिल्वर  कुमिते में गोल्ड, रित्वि शर्मा ने काता में ब्राउंस ओर कुमिते में सिल्वर, अभिश्री शर्मा ने दोनो इवेंट में गोल्ड, लाव्या यादव ने काता में सिल्वर कुमिते में गोल्ड, दिशा सबलॉक काता में ब्रौंस कुमिते में सिल्वर, पीहू अग्रवाल ने काता में ब्राउंस कुमिते में सिल्वर, मिस्का मित्तल ने दोनो इवेंट में सिल्वर मेडल तो सीनियर वर्ग में विप्रा देवगन ने काता में गोल्ड मेडल प्राप्त किया। वही सब जूनियर बालक वर्ग में निकुंज अग्रवाल और अव्यान मित्तल ने काता कुमिते दोनो इवेंट में गोल्ड मेडल प्राप्त किया तो राजरत्न ने काता में सिल्वर कुमिते में गोल्ड आरव गोयल और रक्षित ठाकुर ने दोनो इवेंट में ब्राउंस मेडल, प्रभव गुप्ता ने काता में ब्राउंस कुमिते में गोल्ड वही कैडेट वर्ग में करण अरोरा ने कुमिते में गोल्ड मेडल और देवांश सिंह ने काता में सिल्वर तो कुमिते में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन और जीतके आने पर सभी अभिभावक गण ने सभी विजेता खिलाड़ियों का शानदार स्वागत किया  तो वही सिदोशी हंशी अनिल कौशिक ने सभी खिलाड़ियों को आशीर्वाद और बधाई दी
# sachin taygi

#karateassociation

#sports

#ministryofsportsandeducation

#upnews

#upsports

#karateghaziabad_news 

# hindi_news_paper_ghaziabad #satta_bandhu

# हिन्दी समाचार गाजियाबाद





परिवार के विकास को ही पिछड़ों का विकास कहने वाले, न करें पिछड़ों के हित की बात पिछड़े, अति पिछड़ों के हित में कार्य करने के लिए भाजपा प्रतिबद्धः-नरेन्द्र कश्यप

 


लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा की एक  बैठक प्रदेश कार्यसमिति आयोजित हुई जिसमें मुख्यरूप से राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष,  हंसराज अहीर उपस्थित रहे एवं वशिष्ठ अतिथि के रूप में केन्द्रीय राज्यमंत्री,  बी0एल0 वर्मा तथा राष्ट्रीय महामंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा के  संगम लाल गुप्ता, सांसद, प्रतापगढ़ उपस्थित रहे। 
कार्यक्रम की अध्यक्षता, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  नरेन्द्र कश्यप ने की जिसमें उनके द्वारा प्रस्तावना रखी गयी। जिसमें सर्व सम्मती से सभी पदाधिकारियों ने स्वीकृति प्रदान करी। आगामी पार्टी के होने वाले आयाम व कार्यक्रमों की चर्चा भी की गयी। प्रमुख रूप से केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को पिछड़े व अति पिछड़े समाज के बीच अवगत कराना है।

पिछड़ा वर्ग मोर्चा मीडिया व सोशल मीडिया की प्रदेश व क्षेत्रीय स्तर पर कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा व पार्टी के मूल संगठन द्वारा आने वाले अभियान पन्ना समिति, लाभार्थी सम्मेलन, नव मतदाता सम्मेलन, प्रभावी मतदाता सम्मेलन एवं रोड शो में पिछड़ा वर्ग मोर्चा बढ़-चढ़ कर भागीदारी लेगा।

सभी 6 क्षेत्रों से आये पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों से़े पिछड़े समाजों को लामबन्द कर भाजपा के पक्ष में जुटकर पार्टी की रीति-नीति से पिछड़े समाजों को अवगत कराकर भाजपा के पक्ष मेंएकत्र करने का आह्वान किया गया। 
पं0 दीनदयाल उपाध्याय व डा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी के स्वप्न के भारत को आज का भाजपा कार्यकर्ता उत्साह एवं उमंग के साथ पूर्ण करने के लिए प्रतिबद्ध है। 02 लोक सभा सदस्यों वाली पार्टी के आज 303 लोक सभा सदस्य हैं व 17 राज्यों में सरकार में भागीदारी है। भारतीय जनता पार्टी आज भारत ही नहीं विश्व का सबसे बड़ा सदस्यों वाला दल है, जहॉ कार्यकर्ता देवतुल्य है। भारतीय जनता पार्टी ऐसी पार्टी है जहॉ बूथ स्तर का कार्यकर्ता भी राष्ट्रीय अध्यक्ष तक पहुंच सकता है। 
कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष, ओ0बी0सी0 मोर्चा व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  नरेन्द्र कश्यप ने ओ0बी0सी0 कल्याण के लिए करे गये अहम फैसले से कार्यकर्ताओं को रूबरू कराया।  नरेन्द्र कश्यप  ने बताया कि  पिछड़ों के हित में ऐतिहासिक व अहम निर्णय लिए हैं व केन्द की मोदी सरकार में 27 व उ0प्र0 की योगी सरकार में आज पिछड़े समाज से 20 मंत्री हैं
भाजपा पिछड़ों के हित में व उनके साथ खड़ी होने वाली पार्टी है। ने केन्द्र व राज्य सरकार के द्वारा किये गये पिछड़ा वर्ग के लिए कार्याें से कार्यकर्ताओं को अवगत कराते हुए  केन्द्रीय राज्यमंत्री,  बी0एल0 वर्मा  ने कहा कि ओ0बी0सी0 के बजट में 51 प्रतिशत की वृद्धि व 45 दिनांे से ज्यादा स्थायी व अस्थायी पदों की भर्ती में आरक्षण लागू कर पिछड़े समाजों के लिए ऐतिहासिक फैसले लिए गये। भाजपा को प्रचण्ड जीत दिलाकर पिछड़े समाजों के हितों के लिए कार्य करने वाली भाजपा के लिए कार्य करना है

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष,  हंसराज अहीर  ने सम्बोधित करते हुए कहा कार्यकर्ताओं के संघर्ष एवं पिछड़े समाजों के बल बदौलत ही आज भाजपा वटबृक्ष के रूप में नजर आती है जो विशाल कार्यकर्ताओं के समूह वाली पार्टी है। पं0 दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों पर कार्य करना है, सभी समाज व वर्गों में समानता की भावना लाकर सामाजिक समरसता का भाव पैदा कर भाजपा के पक्ष में एकत्र करना है।

प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के माध्यम से आगामी नगर निकाय चुनाव व 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए युद्धस्तर पर जुटने को कहा गया। पिछडे़ समाजों को पार्टी की रीति-नीति व पिछड़ों के लिए किये गये कार्यों को लेकर पिछडें़ समाज के हर घर व व्यक्ति तक पहुंच पार्टी के पक्ष में एकत्रित कर शत-प्रतिशत विजय कराकर ऐतिहासिक जीत की ओर भाजपा को ले जाना है। 
कार्यक्रम राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष,  हंसराज अहीर, केन्द्रीय राज्यमंत्री,  बी0एल0 वर्मा,  नरेन्द्र कश्यप, प्रदेश अध्यक्ष, पिछड़ा वर्ग मोर्चा एवं राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार),  
संगम लाल गुप्ता,  सांसद, राष्ट्रीय महामंत्री तथा  रामचन्द्र प्रधान, एम0एल0सी0 एवं प्रदेश महामंत्री,  हरीश शाक्य,  विधायक, विनोद यादव, प्रदेश महामंत्री, पिछड़ा वर्ग मोर्चा, चिरंजीव चौरसिया, प्रमेंद्र जांगड़ा प्रदेश उपाध्यक्ष, सौरभ जायसवाल प्रदेश मीडिया प्रभारी पिछड़ा वर्ग मोर्चा आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे
 
# भाजपा उत्तर प्रदेश
# आल इंडिया भाजपा
  # केन्द्रीय मंत्री बी एल वर्मा

# प्रदेश के मंत्री नरेंद्र कश्यप

# ललित जायसवाल

# डा बी पी त्यागी

# अमित गर्ग भाजपा

# योगेन्द्र गुप्ता लिल्ली मुरादनगर

# संजीव गुप्ता

# हरिश मल्होत्रा

# पार्षद मनोज गोयल कोशाम्बी गाजियाबाद

# गोपाल अग्रवाल भाजपा मुरादनगर

# ghaziabad_news 

# hindi_news_paper_ghaziabad #satta_bandhu

# हिन्दी समाचार गाजियाबाद


नए साल की शुरुवात "कला" के साथ..

 नए साल की शुरुवात "कला" के साथ..


गौरव गुप्ता। दिल्ली। 

दोस्तों नए साल 2023 की शुरुवात हो चुकी है और लोग अक्सर नए साल पर अलग अलग प्रण लेते हैं , कुछ अच्छी चीज़ें अपने जीवन में जोड़ते हैं और कुछ खराब और न उपयोग में आने वाली आदतों को जीवन से बाहर निकल देते हैं। शायद आप भी ऐसा ही करते होंगे या करने का सोचते तो जरूर ही होंगे, मेरा एक सुझाव ये है की आप क्यूं न इस वर्ष कला को अपने जीवन शैली का एक हिस्सा बनाए। आप जानते हैं आज के समय में लोग अपने अपने कामों में इतना व्यस्त हैं की लोग अपने लिए भी ठीक से समय नहीं निकाल पाते। न खुद से बात कर पाते न खुद को जान पाते , बस इस दुनिया की भाग दौड़ में और कॉम्पिटिशन में लगे रहते हैं, और ये ही एक बहोत बड़ा कारण है लोगों की अस्वस्थ मानसिक स्थिति का, लेकिन आप सोचिए अगर आप इस भाग दौड़ में कुछ पल अपने लिए या अपने परिवार के लिए ऐसे निकाल लें जिसमे आपको खुद को जानने का भी मौका मिले और आप अपने अपने करीबी लोगों से भी जुड़ के रह सके। क्यूं न आप कला को अपने जीवन में लेकर आए? हम सब ने अपने बचपन में कला के क्षेत्रों में जरूर भाग लिए होंगे। कभी अपने स्कूल में, कभी सामाजिक कार्यक्रमों में, कभी परिवाहिक कार्यक्रमों में तो कभी कही तो कभी कही। लेकिन हम सब का बचपन कही न कही कला से जरूर जुड़ा हुआ रहा है और ये भी एक कारण होता है आपका बचपन और ज्यादा यादगार बन के रहने का । आप जब कला से संबंधित कोई भी कार्य करते हैं तो आप दुनिया में सबसे ज्यादा अपने आप के करीब होते हैं क्योंकि आप अपने आप को और अपनी क्षमताओं को जान पाते हैं। लेकिन अब जब हमे कला की और उस मानसिक शांति की सबसे ज्यादा जरूरत है तो हम जैसे कला को भूल ही गए हैं। क्यूं न हम अपने जीवन में फिर से कला को वापस लाएं, यदि आपको रंगमंच से प्यार है या देखने का शौक है तो आप रंगमंच देखने जाएं, यदि आपको फिल्म देखने का शौक है तो आप फिल्म देखने जाएं,आपको गाने का शौक है तो आप गायन कार्यक्रमों का हिस्सा बनें, या नृत्य का शौक है तो अपने शहर या आस पास में हो रहे नृत्य कार्यक्रम का हिस्सा बने उनसे जुड़े या फिर जो भी आपको कला के क्षेत्र में जो भी करना या देखना आपको पसंद हैं तो आप उसका एक बार फिर से हिस्सा बनें और खुद को और अपने परिवार खास कर बच्चो को कला से जोड़ के रखे जिससे बच्चे अपनी संस्कृति से जुड़े रहें और आप अपनी मानसिक शांति से। बस एक बात याद रखिए की आप कला को देखते समय या कला का प्रदर्शन करते समय धर्म और राजनीति से दूर रहें तो अच्छा होगा क्योंकि वो आपके और आपकी कला के बीच की एक बाधा बन सकती है। अंत में आपके लिए ये नया साल शुभ हो ऐसी कामना करता हूं।