गाजियाबादःराजनगर सेक्टर 14 स्थित श्री विश्वनाथ मंदिर में श्री हनुमत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा में बडी संख्या में श्रद्धालु भाग ले रहे हैं। कथा व्यास आचार्य सूरसेन ब्रजवासी ने शुक्रवार को हनुमान चालीसा की महिमा का गुणगान किया। उन्होंने कहा कि भगवान राम की कृपा प्राप्त करने के लिए उनके भक्त हनुमान को प्रसन्न करना जरूरी है। हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ ही काफी है। हनुमान चालीसा का पाठ करने से वे बहुत जल्द प्रसन्न हो जाते हैं। हनुमान चालीसा में इतनी शक्ति है कि जिसकी हम कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। आर्थिक तंगी से लेकर कोर्ट कचहरी आदि सभी समस्याओं को दूर करने में यह बहुत सहायक है। हनुमान चालीसा का पाठ बड़े से बड़े संकट को दूर कर सकता है। श्री हनुमत कथा का आयोजन मां भगवती संकीर्तन मंडली व शहर के प्रसिद्ध ज्योतिष भास्कर पं. मुकेश चंद शास्त्री द्वारा कराया जा रहा है। पं. मुकेश चंद शास्त्री धर्म व समाज के सेवा के कार्यो में हमेशा आगे रहते हैं और मंदिर में श्री राम कथा, श्रीमद भागवत कथा, श्री शिवमहापुराण कथा, श्री हनुमत कथा के अलावा भजन संध्या आदि का आयोजन भी कराते रहते हैं।
शुक्रवार, 4 अगस्त 2023
भागवत कथा सुनने से जन्म जन्मांतर के पाप धुल जाते हैंः पंडित विष्णु दत्त सरस
गाजियाबादःराइट गंज में आयोजित श्रीमद भागवत कथा महाज्ञान यज्ञ सप्ताह का शुक्रवार को शुभारंभ हो गया। कथा के पहले दिन प्रातः कलश यात्रा का आयोजन किया गया। बारिश के बावजूद कलश यात्रा में सैकडों महिलाओं ने भाग लिया। अपरान्ह 3 बजे से शुरू हुई भागवत कथा के पहले दिन कथा व्यास पंडित विष्णु दत्त सरस ने भागवत कथा की महिमा का गुणगान किया। उन्होंने कहा कि मानव जीवन में भागवत कथा का बड़ा ही महत्व है। कथा सुनने से जहां सभी प्रकार के कष्टों का अंत होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है, वहीं मन का शुद्धिकरण भी होता है। भागवत से भक्ति एवं भक्ति से शक्ति की प्राप्ति होती है तथा जन्म-जन्मांतर के सारे विकार नष्ट होते हैं। भागवत कथा सुनने से जन्म जन्मांतर के पाप धुल जाते हैं। अतः हमें प्रतिदिनअपनी व्यस्त दिनचर्या से प्रभु भक्ति के लिए समय निकालना चाहिए और श्रीमद भागवत कथा का श्रवण करना चाहिए। भगवान के भजनों पर भक्त झूम उठे। रामनिवास गर्ग, अजय, अंजू, मुख्य यजमान राधिका, अक्षय, प्रभात, कीर्ति, राघव, अद्वित, अमायरा, प्राकृत आदि ने कथा व्यास का स्वागत किया।
गुरुवार, 3 अगस्त 2023
गुरूकुल द स्कूल में यूनाइटेड नेशंस मंच के चौथे सम्मेलन का आयोजन हुआ
गाजियाबादःगुरूकुल द स्कूल में गुरुकुल क्लोकुअम मॉडल यूनाइटेड नेशंस मंच के चौथे सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन रोटरी इंटरनेश्नल क्लब, इमेजिन रोटरी व गुरुकुल के इंटरेक्ट क्लब द्वारा सुनिश्चित थीम ’’सामाजिक चेतना के जागरण में कर्मठ युवाओं का जोशपूर्ण प्रतिनिधित्व पर आधारित रहा। सम्मेलन का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन व ईश आराधना से हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व अतिरिक्त न्यायाधीश उच्च न्यायालय एवं वर्तमान न्यायिक सदस्य, एनजीटी, विशिष्ट अतिथि सामाजिक नीति विशेषज्ञ डॉ. पीयूष एंटनी, एक्सपर्ट, फायनेंस प्रोफेशनल शिवानी रस्तोगी चौहान व राष्ट्रीय हरित अधिकरण विशेषज्ञ डॉ. अफ़रोज अहमद रहे। सम्मेलन के लिए 8 कमेटियों का गठन किया गया था जिनमें भारत, फिलीपिन्स, इण्डोनेशिया, केनिया आदि देशों के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन व ऑफलाइन माध्यम से प्रदत्त कार्यभार के अनुरूप जीवंत प्रस्तुति दी व विभिन्न मामलों पर अपने मत व्यक्त किए।
डॉ.अतुल जैन ने असीम अरुण प्रभारी मंत्री गाजियाबाद से शिष्टाचार भेंट की
गाजियाबाद। लोहा विक्रेता मंडल के अध्यक्ष एवं टेक्निकल इंस्टीट्यूशंस फाउंडेशन ऑफ उत्तर प्रदेश के महासचिव डॉ. अतुल कुमार जैन ने बुधवार को लखनऊ में असीम अरुण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)समाज कल्याण एवं गाजियाबाद के प्रभारी मंत्री से उनके कैंप कार्यालय में भेंट की । भेंट के दौरान गाजियाबाद जनपद के विकास और खासकर औद्योगिक क्षेत्रों के संबंध में चर्चा हुई । वार्ता के दौरान औद्योगिक क्षेत्रों की मूलभूत सुविधाएं और खासकर जर्जर सड़कों की स्थिति के बारे में अवगत कराते हुए उनसे निवेदन किया गया कि शासन और विभाग द्वारा औद्योगिक क्षेत्रों को उचित सुविधाएं देने हेतु समुचित कदम उठाए जाएं और काफी समय से टूटी हुई सड़कों के निर्माण हेतु योजना बनाकर दिशा निर्देश पारित करने की मांग की। राज्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर बात करके समस्या के समाधान हेतु चर्चा की और आश्वस्त किया कि चरणबद्ध तरीके से कार्यों को लेकर औद्योगिक क्षेत्रों को सुविधा मुहैया कराने की दिशा में कार्य किया जाएगा। डॉ अतुल कुमार जैन ने असीम अरुण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार समाज कल्याण और प्रभारी मंत्री गाजियाबाद का धन्यवाद ज्ञापित किया।
प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक एवं विधायक अतुल गर्ग ने दी मृतक आयुष गोयल के परिवार को सांत्वना
गाजियाबाद में डेंगू से हुई राजनगर निवासी आयुष गोयल की मृत्यु के पश्चात उनके निवास पर शहर के गणमान्य जनों का लगातार आगमन जारी है बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक एवं पूर्व मंत्री एवं विधायक अतुल गर्ग भी राकेश गोयल के निवास पर इस दुखद घटना के लिए शोक प्रकट करने के लिए पहुंचे यहां परिवार के लोगों से मिलकर उन्होंने इस असहनीय दुखद घटना पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें साहस दिलाया इस मौके पर पूर्व महानगर अध्यक्ष अशोक मोंगा, विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र मित्तल मेहंदी वाले, पार्षद प्रवीण चौधरी, समरकूल के चेयरमैन संजीव गुप्ता, राजीव गुप्ता, अमन गोयल तथा परिवार के लोग उपस्थित
बिजली विभाग के अधिकारियों ने विधायक प्रतिनिधि राजेन्द्र मित्तल मेंदी वालो से की मुलाकात
गाजियाबाद। शहर विधायक अतुल गर्ग के जनसंपर्क केंद्र पर बिजली विभाग के अधिकारियों ने विधायक प्रतिनिधि राजेन्द्र मित्तल मेंदी वालो से शिष्टाचार मुलाकात की साथ ही अधिकारियों ने बिजली विभाग की आगामी योजनाओं को भी बताया। एसडीओ शशांक ने बताया की जल्दी ही नये ट्रांसफार्म लगाये जायेंगे साथ ही जो ट्रांसफार्मर पुराने या कम लोड के है उन को भी बदला जायेगा व जिस क्षेत्र में बिजली लाइन छतिग्रस्त हो गयी है उस को ठीक करने का कार्य जोरो पर चलेगा।
इस अवसर पर जेई राजू सिंह व सचिन भी उपस्थित रहे।
प्रसिद्ध कारोबारी एंव भाजपा नेता तथा समाज सेवी समरकूल के चेयरमैन संजीव कुमार गुप्ता के भांजे आयूष गोयल की डेगूं से मौत
गाजियाबाद। प्रसिद्ध कारोबारी एंव भाजपा नेता तथा समाज सेवी समरकूल के चेयरमैन संजीव कुमार गुप्ता के "भान्जे" एव राकेश गोयल के पुत्र आयुष गोयल का मंगलवार की सुबह को यशोदा अस्पताल में अकस्मात निधन हो गया आयुष गोयल की आयु मात्र इक्कीस वर्ष की थी और वह संजीव कुमार गुप्ता की छोटी बहन रेनू गोयल के छोटे पुत्र थे, आयुष गोयल को चार दिन पहले डेगूं बुखार के चलते रविवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था परन्तु उनकी तबीयत लगातार खराब होती गई और मंगलवार की सुबह को उन्होंने अंतिम सांस ली, प्रभु की ऐसी ही इच्छा थी तथा परिवार के लोगों ने उनका अंतिम संस्कार ब्रजघाट पर जाकर किया , ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें
ऊँ शान्ति शान्ति
बुधवार, 2 अगस्त 2023
सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी ने बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की
गाजियाबाद। सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी(सुभास पार्टी ) ने मंगलवार एक अगस्त को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र न्यू करहेड़ा ब्रह्म कॉलोनी के लोगों को राहत सामग्री वितरित की ।इस अवसर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि परेशानी की इस घड़ी में पार्टी आप लोगों के साथ खड़ी है।पार्टी के संस्थापक सतेन्द्र यादव ने प्रशासन से उन्हें हर संभव मदद दिलाने का वायदा किया।
इस अवसर पार्टी के प्रदेश प्रभारी अनिल सिन्हा, साहिबाबाद पूर्व विधायक प्रत्याशी सुजीत तिवारी, कमल बाबू यादव, प्रदेश प्रवक्ता विनोद अकेला अवधेश कुमार प्रभा शंकर सिंह कृष्ण मोहन झा दिलीप पांडे रूमा झा सोनू कुमार सी पी सिंह उमेश कुमार संजय पासवान पन्नालाल राम गणेश सुशील राय संगीता द्विवेदी रजनीश द्विवेदी गोरख प्रसाद, विजय सिंह, अस्मिता राय,आदि समेत सैंकड़ों लोग मौजूद थे ।
आरटीई के दाखिलों पर अधिकारियों के उदासीन रवैये से अभिभावक परेशान,जीपीए ने महानिदेशक स्कूल शिक्षा को लिखा पत्र
गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन ने निःशुल्क एवम अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 के अंतर्गत चयनित अलाभित समूह / दुर्बल वर्ग के बालक / बालिकाओं के दाखिलों पर जिला प्रशासन और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के उदासीन रवैये को लेकर महानिदेशक स्कूल शिक्षा को पत्र लिखा हम सभी जानते है कि जैसे जैसे समय निकलता जा रहा है वैसे वैसे आरटीई के दाखिले अधिकारियों के गले की फांस बनते जा रहे है आरटीई अधिनियम 2009 के उलघ्न करने वाले निजी स्कूलों को जहाँ अधिकारी केवल नोटिस भेजने तक सीमित है वही जीपीए ने बच्चो के आरटीई के एडमिसन को लेकर शासन प्रशासन की नाक में दम किया हुआ है गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष पवन शर्मा एवम आरटीई प्रभारी धर्मेंद्र यादव ने बताया कि निःशुल्क एवम अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 की धारा 12 (1) ग के अंतर्गत अलाभित समूह / दुर्बल वर्ग के बच्चों को कक्षा 1 / पूर्व प्राथमिक कक्षा में प्रवेश के लिये जिला बेसिक शिक्षा कार्यलय द्वारा 3 चरणों में लगभग 5800 से ज्यादा बच्चों का चयन किया गया था लेकिन 4 महीने से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी जिलाधिकारी एवम जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा 50% बच्चों का दाखिला सुनिश्चित नही कराया जा सका है अभिभावक अपने बच्चों के दाखिले के लिए लगातार जिलाधिकारी , बेसिक शिक्षाधिकारी और स्कूलो के चक्कर काटने को मजबूर है अधिकारियों की उदासीनता के कारण निजी स्कूलों के हौसले इतने बढ़ गये है कि वो चयनित बच्चों के घर स्कूल स्टाफ को भेजकर वेरिफिकेशन करा रहे है अभिभावको से बैंक स्टेटमेंट , सहित अन्य अनावश्यक कागजातों की मांग की जा रही है इसके साथ ही बहुत से स्कूल यह कह कर अभिभावको को वापस लोटा रहे है कि उनके पास जिला बेसिक शिक्षा कार्यलय से कोई सूची नही आई है और कुछ का कहना है कि उनके यहाँ सीटे फूल हो गई है बच्चों के अभिभावको द्वारा अनेको शिकायत करने पर भी अधिकारियों द्वारा कोई कार्यवाई सुनिश्चित नही की गई है 5 जुलाई 2023 को पत्रांक संख्या आर. टी.ई /न. प्रा.-2 /4138 /2023-24 को महानिदेशक स्कूल शिक्षा द्वारा जिलाधिकारी एवम जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को 15 जुलाई 2023 तक आरटीई के शत प्रतिशत दाखिले सुनिश्चित करा 20 जुलाई 2023 तक सम्पूर्ण विवरण सहित आख्या मांगी गई थी लेकिन शत प्रतिशत दाखिले सुनिश्चित कराने की 15 -07-2023 तक कि समय सीमा समाप्त होने के बाद भी 50 % बच्चों के दाखिले स्कूलो में सुनिश्चित नही कराये जा सके है शिक्षा अधिकारी और जिला प्रशासन आरटीई के दाखिले नही लेने वाले स्कूलो को केवल नोटिस भेजने की कार्यवाई तक ही सीमित है लेकिन दाख़िला नही लेने वाले स्कूलो पर आज तक कोई ठोस कार्यवाई सुनिश्चित नही की गई जिसके कारण निजी स्कूलों द्वारा खुलकर आरटीई अधिनियम 2009 की धज्जियां उड़ाकर बच्चों को शिक्षा के अधिकार से वंचित किया जा रहा है अलाभित समूह / दुर्बल वर्ग के पास जानकारियों का अभाव होने के कारण वो शासन और सरकार तक शिकायत पहुचाने में असमर्थ है इसलिये गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन ने महानिदेशक स्कूल शिक्षा को पत्र भेजकर निवदेन किया है कि आरटीई के शत प्रतिशत बच्चों का दाखिला सुनिश्चित कराया जाये व आरटीई अधिनियम 2009 और शाशनादेशो का उलघ्न करने वाले निजी स्कूलों की मान्यता प्रत्याहरण करने के लिए निर्देशित किया जाये साथ ही आरटीई के दाखिलों के प्रति उदासीनता बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाई सुनिश्चित की जाये । जब तक शासन , प्रशासन और अधिकारियों द्वारा सभी बच्चों के स्कूलो में दाखिले सुनिश्चित नही कराये जाते तब तक जीपीए की टीम चुप बैठने वाली नही है
नगर आयुक्त के नेतृत्व में बढ़ रही है सरकारी संस्थाओं से कर वसूली की कार्यवाही,एन.डी.आर एफ. ने जमा किये 2 करोड़ 18 लाख
गाजियाबाद। नगर निगम द्वारा कर वसूली पर निरंतर कार्यवाही की जा रही है जिस के क्रम में देखने में आ रहा है कि नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ के नेतृत्व में सरकारी संस्थाओं से भी बकाया संपत्ति कर तथा सर्विस चार्ज वसूला जा रहा है, लगातार संबंधित विभागों को मोटिवेट करने का कार्य नगर आयुक्त कर रहे हैं, ऐसे भवन जिन पर संपत्ति कर बकाया है उन पर तेजी से वसूली का कार्य चल रहा है,एनडीआरएफ पर 2 करोड़ 18 लाख की वसूली बकाया थी संबंधित अधिकारियों के सहयोग से निगम में उक्त धनराशि जमा कराई गई। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉक्टर संजीव सिन्हा द्वारा बताया गया कि नगर आयुक्त के निर्देश के क्रम में राज्य सरकार तथा केंद्र सरकार के भवनों पर अवशेष कर को जमा कराने का प्रयास चल रहा है, गाजियाबाद नगर निगम सीमा अंतर्गत राज्य सरकार के भवन जिनकी संख्या 66 है जिसमें से 30 भवन जिन पर संपत्ति कर लगभग 107 करोड 93 लाख बकाया है, 36 भवनों से संपत्ति कर वसूला जा चुका है, केंद्र सरकार के 35 भवन जिनमें 18 भवनों पर बकाया सहित सर्विस चार्ज लगभग 104 करोड 57 लाख बकाया है, 17 भवनों से वसूली की जा चुकी है। गाजियाबाद नगर निगम महापौर सुनीता दयाल तथा नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ के नेतृत्व में संपत्ति कर वसूली तथा सर्विस चार्ज वसूली को लेकर योजना के अंतर्गत बेहतर कार्य कर रहा है, निगम की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए लगातार नगर आयुक्त प्रयास रखते हैं जो कि धरातल पर सफल होते दिखाई दे रहे हैं, समस्त जोनल प्रभारियों को नगर आयुक्त महोदय द्वारा अपने-अपने जोन में टारगेट फिक्स करते हुए संपत्ति कर वसूली पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए हुए हैं, जिसके अनुसार जोनल प्रभारी कर वसूली में अहम भूमिका निभा रहे हैंl।
सिल्वर लाइन प्रेस्टीज स्कूल में आयोजित हुई दोहा व श्लोक प्रतियोगिता
प्राथमिक पायदान पर बच्चों का दोहा व श्लोक में पारंगत होना सुखद है : उर्वशी अग्रवाल
गाजियाबाद। सिल्वर लाइन प्रेस्टीज स्कूल में आयोजित दोहा व श्लोक प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सुप्रसिद्ध दोहाकार उर्वशी अग्रवाल ने कहा कि हिंदी साहित्य विविध विधाओं से परिपूर्ण है। दुनिया की किसी भी भाषा के साहित्य में इतनी विविधता देखने को नहीं मिलती जितनी भारतीय साहित्य में मौजूद है।
उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता जताई कि सिल्वर लाइन प्रेस्टीज स्कूल के बच्चे शिक्षा के प्राथमिक पायदान से ही दोहों और श्लोक के स्मरण व प्रस्तुतिकरण में पारंगत हो रहे हैं। प्रतियोगियों ने कबीरदास, रहीमदास व तुलसीदास रचित दोहों और भगवत गीता के श्लोकों का वाचन किया। 
नेहरू नगर स्थित शाखा में जोश व उत्साह से स्पर्धा में भाग लेने वाले बच्चों ने प्रतियोगिता के माध्यम से कबीरदास व तुलसीदास के दोहों में अंतर को भी जाना। मुख्य अतिथि उर्वशी अग्रवाल ने हाथों हाथ बच्चों के नाम से ही दोहे सुना कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने दोहे कैसे लिखते हैं इसकी जानकारी भी बच्चों को दी। ओज के कवि स्वदेश यादव ने अपनी रचनाओं से सभागार का माहौल ही बदल दिया। बच्चों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा 'वायु को सुगंधित जो करने को पल में ही, पड़ते हैं यज्ञ में वो ही कवि कहे जाते हैं।
खुद को जला हैं लेते जग को प्रकाश देते, ऐसे पिंड दुनिया में रवि कहे जाते हैं।
दर्पण समाज के हैं झूठ नहीं बोलते हैं, हम ही तो सत्यता की छवि कहे जाते हैं।' इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. माला कपूर ने अपने आशीर्वचनों से बच्चों का उत्साहवर्धन किया और कहा कि इस प्रतियोगिता से बच्चों को अपनी संस्कृति को जानने का अवसर मिल रहा है। स्कूल की निदेशक प्रधानाचार्या तन्वी कपूर गोयल ने कहा कि अभिभावकों को अपने बच्चों की मेधा का आकलन महज परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर नहीं चाहिए बल्कि उनकी नैसर्गिक प्रतिभा के आधार पर करना चाहिए। अल्पायु में ही बच्चों की पढ़ाई के प्रति आतुर रहने वाले अभिभावकों की ऐसी सोच के प्रति सचेत करते हुए उन्होंने कहा कि अभिभावकों को साक्षरता और शिक्षित होने के अंतर को समझना चाहिए। प्रधान अध्यापिका उमा नवानी ने सभी सभी बच्चों को बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन मंजु कौशिक ने किया। इस अवसर पर एकता कोहली, सोनिया सेहरा सहित बड़ी संख्या में अध्यापिकाएं भी उपस्थित थीं।
मोरंग की खदान में साझेदारी का झांसा देकर मुजफ्फरनगर के तीन लोगों को लगाया करोड़ों का चूना
वर्ष 2019 में थाना सिविल लाइन में दर्ज हुआ था धोखाधड़ी का केस
गाजियाबाद। सदर कोतवाली क्षेत्र के बिहारी नगर नवयुग मार्केट में रहने वाले भाजपा नेता राजीव अग्रवाल के साथ हुई धोखाधड़ी का मामला उजागर होते ही एक त्यागी परिवार पर कुछ लोगों से ठगी करने का जिन्न बोतल के बाहर आने लगा है। मजे की बात यह है कि जनपद में दो 3 मुकदमे दर्ज होते ही पुलिस गैंगस्टर के तहत कार्यवाही कर कॉलर खड़े कर रही है लेकिन कई लोगों को करोड़ों का चूना लगाने वाले आरोपियों के खिलाफ कोई कड़ा एक्शन नहीं लिया जा रहा है। सूत्रों की माने तो ठगी के आरोपियों को सत्ता से जुड़े कुछ लोगों का खुला संरक्षण है। राजीव अग्रवाल के साथ हुई धोखाधड़ी की चर्चा का बाजार गर्म है इसी दौरान मुजफ्फरनगर के थाना सिविल लाइन का एक और मुकदमा उजागर हुआ जिसमें मोरंग खदान के ठेके में हिस्सेदारी का झांसा देकर एक-एक कर कई बार में करीब एक करोड़ तेरह लाख 10 हजार की रकम हड़पने का आरोप है। साझेदारी में लाभांश दिलाने की आड़ में विपुल त्यागी प्रोपराइटर विपुल एंटरप्राइजेज में मुजफ्फरनगर जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के केशवपुरी निवासी रोबिन पुत्र सोहिन्द पाल सिंह, मोनिका पत्नी विकास कुमार और शौकीन पुत्र हुसैन आलम को विपुल त्यागी पुत्र रविंद्रकांत त्यागी निवासी 319 नूरनगर सिहानी ने वर्ष 2018 में मोरंग की खदान में साझेदारी का लालच दिया। मई 2018 में मोनिका के आवास पर साझेदारी का मसौदा तय हुआ उसी दिन तीनों ने मिलकर विपुल त्यागी को नकद 6 लाख रुपए दिए जबकि 5 लाख 75 हजार रुपए मोनिका ने विपुल त्यागी के चालू खाता संख्या 714310 110000 949 बैंक ऑफ इंडिया में ऑनलाइन जमा कराएं । पीड़ितों का आरोप था कि इसी तरह विपुल त्यागी ने अलग-अलग तारीखों में कभी नकद कभी बैंक के माध्यम से एक करोड़ 13 लाख 10 हजार की रकम जमा करा ली। लेकिन उन्हें ना लगाई गई रकम वापस दी गई और ना ही हिस्सेदारी का लाभांश मिला। बार-बार अपनी रकम मांगने पर विपुल त्यागी के तेवर बदल गए और उसने पैसा देने से साफ मना कर दिया और भुगत लेने की धमकी देने लगा। पैसा ना मिलने पर उन्होंने थाना सिविल लाइन में विपुल एंटरप्राइजेज के डायरेक्टर विपुल त्यागी के खिलाफ 9 मई 2019 को अपराध संख्या 0270 /2019 के तहत धोखाधड़ी व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया। यही नहीं विपुल त्यागी सहित अन्य लोगों के विरुद्ध भी अलग-अलग थानों में संगीत धारा में मुकदमा दर्ज हैं।
भा.वि.प. राजनगर एक्सटेंशन ने नंदियों के लिए की हरे चारे की व्यवस्थाः सुभाष गुप्ता
गाजियाबाद। भारत विकास परिषद राजनगर एक्सटेंशन के द्वारा अध्यक्ष सुभाष गुप्ता के मार्गदर्शन में श्रावण मास के पावन पर्व पर नंदी पार्क स्थित नंदियों के लिए 11 कुन्तल हरे चारे एवं गुड़ की व्यवस्था कर नंदियों की सेवा की। इस अवसर पर अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि सम्पूर्ण क्षेत्र में गायों के लिए अनको माध्यमों से चारा, रोटी इत्यादि दिए जाते हैं परन्तु नंदियों के लिए कहीं पर कोई व्यवस्था देखने को नहीं मिलती है। 
अतः प्रत्येक सप्ताह के बुधवार को हरे चारे एवं गुड़ के माध्यम से इनकी सेवा करने का अवसर मिलता है जिसमें संस्था का प्रत्येक सदस्य अपनी भागीदारी प्रदान कर सेवा के माध्यम से नंिदयों का आशीर्वाद पाता है। संयोजक अनुराग अग्रवाल ने बताया कि ताजा हरा चारा एवं गुड़ नंदियों को स्वस्थ रखने में बहुत अधिक सहायक होता है एवं साथ ही साथ इसकी अत्यधिक पोष्टिकता होती है।
सचिव प्रदीप गर्ग एवं सह संयोजक दर्शन अग्रवाल ने सेवा भाव के साथ नंदियों को हरा चारा व गुड़ अपने हाथों से खिलाते हुए प्रसन्नता व्यक्त की। प्रोजेक्त संयोजक धवल गुप्ता एवं श्री चर्तुवेदी जी ने इस अवसर पर सेवा भाव से आए सभी आगुन्तकों का अभिवादन करते हुए नंदी पार्क में स्थित नंदियों के बारे में विस्तृत जानकारियां प्रदान की। सभी पदाधिकारियों ने आज के इस पुण्य कार्य के लिए धवल गुप्ता का हृदय की गहराईयों से धन्यवाद अर्पित किया एवं प्रत्येक बुधवार को इसी प्रकार आकर सेवा करने का संकल्प लिया।
चेयरमैन रंजीता धामा ने दिखाए सख्त तेवर , कार्यों में लापरवाही बरतने के चलते नपा कर्मचारी का किया निलंबन
मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु
गाजियाबाद/लोनी। बुधवार को लोनी नगर पालिका की चेयरमैन रंजीता धामा ने सख्त तेवर दिखाते हुए लोनी नगर पालिका में नायब मोहर्रिर के पद पर तैनात तपसी सिंह को निलंबित कर दिया और अन्य कर्मचारियों को भी सख्त निर्देश दिए कि विभाग से संबंधित किसी भी कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान पत्रकारों को जानकारी देते हुए चेयरमैन रंजीता धामा ने बताया कि पिछले लंबे समय से नपा कर्मचारी तपसी बाबू के खिलाफ कार्यों में लापरवाही और शिथिलता बरतने की शिकायतें मिल रही थी और कार्यालय में अपने पद का दुरुपयोग करने की पुष्टि भी लोनी नगर पालिका में पूर्व में तैनात रहे अधिकारी की जांच से होती है। विस्तार से जानकारी साझा करते हुए रंजीता मनोज धामा ने बताया कि शासन द्वारा लोनी में कई महत्वपूर्ण योजनाएं लागू करने हेतु उपयुक्त भूमि की मांग की गई थी लेकिन उपरोक्त कर्मचारी तपसी द्वारा शासन को भी गुमराह करने का कार्य किया गया और खाली भूमि पर भी आबादी दर्शा दी गई। जिसके चलते लोनी में कई कल्याणकारी योजनाएं लागू नहीं हो पाई। साथ ही तहसील एवं नगर पालिका के अधिकारियों के साथ इनके दुर्व्यवहार और अनुशासनहीनता की शिकायतें भी लगातार प्राप्त हो रही थीं। इसके अलावा शासन को भेजी गई इनकी एक आख्या में यह दर्शाया गया है कि उपरोक्त से संबंधित तत्कालीन अपर जिलाधिकारी जोकि नगर पालिका का भी कार्यभार देख रही थीं द्वारा बार बार तत्काल सूचना प्रेषित करने हेतु कहा गया था इस कर्मी द्वारा उन्हें भी गुमराह करते हुए कहा गया कि तत्कालीन अधिशासी अधिकारी उस दिन कार्यालय में उपस्थित नहीं थे , जिस कारण तपसी बाबू ने खुद सूचना प्रेषित की जबकि जब इस बात की पुष्टि की गई तो उस दिन रजिस्टर में तत्कालीन ईओ के हस्ताक्षर मौजूद हैं जिससे स्पष्ट होता है कि इन्होंने किसी निजी स्वार्थ के चलते वरिष्ठ अधिकारियों को गुमराह तो किया ही साथ ही अपने पद का दुरुपयोग भी किया। इसी कारण तत्कालीन ईओ की जांच रिपोर्ट एवं अन्य साक्ष्यों का अवलोकन करने के उपरांत आज इनका निलंबन कर इन्हें उत्तरांचल विहार पानी की टंकी पर संबद्ध किया गया है एवं इनके खिलाफ सक्षम जांच अधिकारी द्वारा जांच कराई जा रही है। साथ ही शासन को भी आवश्यक कार्यवाही हेतु रिपोर्ट प्रेषित की जा रही है।
मंगलवार, 1 अगस्त 2023
हादसा पीड़ित परिवारों से मिले मनोज धामा ,साझा किया पीड़ितों का दर्द
मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु
गाजियाबाद/लोनी। रविवार को लोनी क्षेत्र के बेहटा हाजीपुर स्थित पुष्पा गार्डन में बारिश के कारण मकान गिरने से चोटिल हुए बच्चों और पीड़ित परिवार से मंगलवार को लोनी नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन और रालोद नेता मनोज धामा ने मुलाकात की और पीड़ित परिवार का दर्द बांटा। इस दौरान उन्होंने उन्होंने इस दुर्घटना पर दुख जताया और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि प्रकृति और प्राकृतिक आपदाओं पर किसी का नियंत्रण नहीं हैं लेकिन हम सचेत और जागरूक रहकर ऐसी घटनाओं को होने से रोक सकते हैं।
साथ ही उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से भी अपील करते हुए कहा कि जिस तरह से इस बार काफी अधिक बरसात हुई हैं ऐसे में जरूरी है कि आप अपने घर मकानों का ध्यान रखे और यदि वे जर्जर हैं तो उनकी मरम्मत समय रहते करा लें ताकि इस तरह की घटनाएं ना हो। बता दें कि बेहटा हाजीपुर के पुष्पा गार्डन में रविवार हुई तेज बारिश के चलते पूनम देवी का मकान जर्जर होने के कारण गिर गया था और इस दुर्घटना में घर के आंगन में खेल रहे 17 वर्षीय करण , 11 वर्षीय कंचन ,10 वर्षीय संध्या और 8 वर्षीय कार्तिक घायल हो गए थे और उन्हें गंभीर चोटें आई थी जिनसे मुलाकात करते हुए मनोज धामा ने उन्हें हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया और सरकार से भी पीड़ित परिवार को सहायता देने की मांग की। इस दौरान उनके साथ कॉलोनी के दर्जनों सम्मानित लोग और सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
जैवलीन थ्रो प्रतियोगिता का आयोजन 3 अगस्त को होगा
गाजियाबादःजिला एथलेटिक असोसिएशन गाजियाबाद द्वारा दूसरी जैवलीन थ्रो प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन तीन अगस्त को होगा और उसमें गाजियाबाद जनपद के जैवलीन थ्रोअर भाग ले सकेंगे। संस्था के महासचिव लिखिराम चौधरी ने बताया कि प्रतियोगिता मोदीनगर के गांधी ग्राउंड में होगी, जिसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रतियोगिता अंडर 14, अंडर 16 व अंडर 18 के बालक-बालिका वर्ग में होगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए नगर निगम का आयु प्रमाण पत्र या कक्षा 10 का प्रमाण-पत्र साथ लाना होगा। प्रतियोगिता में पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहने वाले थ्रोअर को मेडल व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता से हर ग्रुप में पहले दो स्थान पर रहने वाले खिलाडि़यों को कानपुर में 7 अगस्त को होने वाली यूपी स्टेट प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा।
प्रकृति के संरक्षण के लिए भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन लीला रचाई
गाजियाबादःकथा व्यास पंडित विष्णु दत्त सरस ने राजनगर एक्सटेंशन में आयोजित श्रीमद भागवत कथा में गोवर्धन प्रसंग से प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कृष्ण-सुदामा की दोस्ती के प्रसंग से सभी को भाव-विभोर कर दिया। कथा व्यास पंडित विष्णु दत्त सरस ने कहा कि जब देवराज इंद्र ने क्रोधित होकर ब्रज को नष्ट करना चाहा, तब वासुदेव भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को उठा कर ब्रजमंडल की रक्षा की।
भगवान श्रीकृष्ण के वरदान स्वरूप ब्रज मंडल में कभी कोई प्राकृतिक आपदा नहीं आई। भगवान कृष्ण ने गोवर्धन लीला से लोगों को यह संदेश दिया कि प्रकृति का संरक्षण करना हम सभी का कर्त्तव्य है। वास्तव में प्रकृति की रक्षा करना खुद की रक्षा करना ही है। आज हम भगवान की लीला के पीछे छिपे संदेश को भूलकर प्रकृति का विनाश करने पर तुले है। उसी का नतीजा है कि आज तरह-तरह की प्राकृतिक विपदाओं का हमें सामना करना पड रहा है। गोवर्धन भगवान को छप्पन भोग लगाए गए और भजनों पर भक्त घंटों झूमते रहे।
पूर्णिमा पर्व पर बच्चों को यज्ञ व योग कराकर संस्कारित किया
(सुशील कुमार शर्मा, स्वतंत्र पत्रकार)
गाजियाबाद: योग क्षेमं संस्थान गाजियाबाद द्वारा बाल संस्कार अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 1 अगस्त दिन मंगलवार को दीन दयाल सेवा भारती स्कूल ,नन्द ग्राम ,गाजियाबाद में योगगुरु राकेश शर्मा ने बच्चों को आज पूर्णिमा के पावन पर्व बच्चों को यज्ञ व योग करा कर संस्कारित किया गया । वैदिक मंत्रों के द्वारा ईश्वर से मेधा बुद्धि की कामना की गई ।
उन्होंने कहा कि यज्ञ के द्वारा हम अपने दैहिक दैविक भौतिक तापों को दूर कर सकते हैं । उन्होंने मंत्रों की सरल भाषा में व्याख्या कर बच्चों को यज्ञ करने की विधि भी समझाई । आर्य समाज चंद्र पुरी के अश्वनी बत्रा ,शशांक शर्मा, श्रेय शर्मा, रितु योग शिक्षक,प्रिंसिपल सीमा भसीन ने यज्ञ में भाग लिया।
यज्ञ के उपरांत बालिकाओं को लव जिहाद जैसे कार्य से सावधान रहने की बालको को शपथ दिलाई । यह भी शपथ दिलाई कि हम किसी प्रकार का नशा नहीं करेंगे ,जंगफूड का सेवन नहीं करेंगे ,अपने माता पिता व गुरु जनों का आदर करते हुए उच्च शिक्षा प्राप्त कर परिवार और देश का मान बढायगें। तंदुपरांत 200 बच्चों को सहभोज कराया गया।देश की रक्षा हम करेंगे,देश का निर्माण हम करेंगे,सौगंध इस माटी की देश को झुकने नहीं देंगे के नारों से सारा वातावरण गूंज उठा। भारत माता की जय,वन्दे मातरम के नारों के साथ बाल संस्कार अभियान का कार्यक्रम का समापन हुआ। जितेंद्र, अनिल कश्यप व हरपाल सिंह भी हवन में पूर्ण समय तक सम्मिलित रहे। इसमें सीमा भसीन प्रधानाचार्य , अंजू राणा , पुष्पा गोस्वामी, नितम यादव, मंजू यादव, छाया, अंजलि, रितु पांचाल शिक्षिकाएं हवन कार्यक्रम में सम्मिलित हुई। लाला दयाशंकर व नवीन त्यागी ने भी सहयोग किया ।
निशांत चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से निशुल्क कम्प्यूटर एकेडमी आरंभ
गाजियाबाद । संजय नगर एस ब्लॉक स्थित परमहंस पब्लिक स्कूल के प्रांगण में निशांत चैरिटेबल ट्रस्ट गाजियाबाद द्वारा निशुल्क कंप्यूटर एकेडमी का उद्घाटन किया गया। स्कूल के चेयरमैन नरेंद्र चौधरी एवं संस्थापक के पी सिंह एवं स्कूल की प्रधानाचार्या अमिता चौधरी ने फीता काट कर एकेडमी का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर ट्रस्ट के चेयरमैन नीरज भटनागर ने बताया कि इसमें कोई भी आकर कम्प्यूटर को सीख सकता है। यह पूरी तरह निशुल्क है। संस्था की ट्रस्टी मधु भटनागर ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और एवं संस्था की गतिविधियों की जानकारी दी।
इस अवसर पर रेखा अग्रवाल, संजय खन्ना,राजीव सिंघल, कविता भटनागर, पीसी जोशी, रमाकांत यादव, शिव कुमार राय, श्रीवा अग्रवाल, विकास श्रीवास्तव,अभिषेक शर्मा, नीलिमा सिंगल, शिवकुमार शर्मा , पुष्पेंद्र आर्य आदि उपस्थित रहे। कंप्यूटर सेंटर के प्रभारी अमन सिंह हैं।
ब्लैकमेलर टीम को संरक्षित कर रहे हैँ गाजियाबाद पुलिस के कुछ अधिकारी, अपने बच्चों को बचाने के लिए कोई भी लड़ाई लडूंगी -पार्षद परमोश यादव
मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु
गाजियाबाद।नगर निगम के वार्ड नंबर 42 की वर्तमान पार्षद परमोश यादव ने होटल कृष्णा सागर आर डी सी में एक प्रेस वार्ता के माध्यम से बताया की उनके पति के साथ पिछले साल हनी ट्रेप जैसी घटना हुई है जिसमे बिजनेस स्किम समझाने के नाम पर लाखों की ठगी कर ली।धोखाधड़ी करने वालों में सौरव सिंघल नाम का व्यक्ति व उसकी महिला पार्टनर क्षमा सिंह हैं।
उन्होंने बताया कि इन दोनों लोगों ने मिलकर मेरे पति से लाखों की ठगी कर ली जिसमें लगभग सतरह लाख(1700000) रुपया बैंक ट्रांजेक्शन के माध्यम से लिया गया।उसके बाद भी लगातार उपरोक्त लोग मेरे पति के साथ ठगी करने की कोशिश करते रहे।जब मेरे पति ने इन लोगों को पैसे देने से मना कर दिया तो उपरोक्त लोगों ने फर्जी facebook id बनाकर मेरे पति व मेरे नाबालिग बच्चे को बदनाम करने की कोशिश की ।उसके बाद इन्होंने अफ्रीका के नम्बरों से मेरे पति को धमकाने और रंगदारी मांगने का काम किया।उपरोक्त मामले की जानकारी कवि नगर थाने अज्ञात नाम से दी गई।जब पुलिस में जांच की तो पता चला उपरोक्त व्यक्ति सौरव सिंघल ही है।
उसके बाद कविनगर थाना पुलिस ने सौरभ सिंघल के ऊपर रंगदारी में मुकदमा कायम कर दिया। उपरोक्त लोगों ने ट्विटर के माध्यम से मेरे बच्चे को अपहरण में फसाने की कोशिश की उसके तब मुझे उपरोक्त मामले की जानकारी हुई ।उसके बाद मैंने वेव सिटी थाने में उपरोक्त मामले की तहरीर व साक्ष्य दिए जिसमे लगभग 6 महीने की जांच के बाद एंटी फ्रॉड सेल ने उपरोक्त लोगों के ऊपर धारा 420,406,506 की धारा में मुकदमा पंजीकृत किया लेकिन इस बीच दोनों ब्लैकमेलर सक्रिय रहे तथा
मेरा चुनाव बिगाड़ने की कोशिश की और मेरे बच्चों के खिलाफ ट्विटर और facebook पर खूब उल्टा-सीधा लिखते रहे।इसकी जानकारी लगातार हमारे द्वारा पुलिस को दी जा रही थी और अब रंगदारी के मुकदमे में जेल से आने के बाद भी और 420 जैसी धाराओं के अभियुक्त होते हुए भी उपरोक्त दोनों ब्लैकमेल हमें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं और पुलिस अधिकारियों के पास जाकर मेरे नाबालिग बच्चे के ऊपर कभी अपहरण तो कभी गैंग रेप जैसी धारा में लगातार प्रार्थना पत्र दे रहे हैं जबकि पुलिस को उपरोक्त लोगों के बारे में बता है कि यह लोग संगीन धाराओ में अभियुक्त है उसके बावजूद भी मेरे नाबालिग बच्चे और पति के ऊपर झूठे एलिगेशन लगाने की कोशिश की जा रही है।ब्लैकमेलर की इन आपराधिक गतिविधियों से मेरे बेटे का मानसिक संतुलन बिगड रहा है जिससे उसका पूरा जीवन बर्बाद होने के कगार पर आ गया है।इस सबसे मेरे परिवार व मेरी मानहानि हो रही है।हमारी मानहानि की जिम्मेदार गाजियाबाद पुलिस है। यदि मुझे न्याय नहीं मिला तो मैं अपने बच्चे के लिए कोई भी लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हूँ ।मैं इसकी शिकायत जल्दी योगी जी से भी करूंगी कि आपकी पुलिस मेरी और मेरे परिवार की मानहानि की जिम्मेदार तो है ही साथ ही मेरे बच्चे और पति को कोई भी जान माल का की जिम्मेदारी भी गाजियाबाद पुलिस की होगी।मैं इस प्रेस वार्ता के माध्यम से माननीय न्यायालय से भी निवेदन करना चाहती हूं कि उपरोक्त व्यक्तियों का लंबा इतिहास है और इनकी शिकार केवल मैं नहीं और भी बहुत से लोग हैं लेकिन कोई सामने नहीं आना चाहता ऐसे अपराधियों की जगह समाज नहीं बल्कि जेल है ।मैं आपसे निवेदन करना चाहती हूं कि उपरोक्त लोगों को जल्द से जल्द जेल भेजा जाए।
-
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा निष्पक्ष प्रक्रिया के तहत आवंटन, 138 आवेदक प्रतीक्षा सूची में भी शामिल मुकेश ...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद । आज जन्मदिन के शुभ अवसर पर पिलखुवा नगर पालिका चैयरमैन विभु बंसल के पिलखुवा व कविनगर ...
-
प्री-फाउंडेशन से कक्षा दो तक के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रतिभा, सृजनशीलता, दृढ़ संकल्प और आत्मविश्व...
-
. मुकेश गुप्ता गाजियाबाद ।पूर्व राज्य सभा सांसद डा अनिल अग्रवाल के जन्मदिन पर उनके कविनगर आवास पर साथियों एवं शु...
-
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रेलवे स्टेशन पर पत्रकारों को दी जानकारी सीएम योगी ने वाराणसी-दिल्ली बुलेट ट्रेन की कार्ययोजना की मंजूरी के ल...



















