गाजियाबादःराजनगर सेक्टर 14 स्थित श्री विश्वनाथ मंदिर में श्री हनुमत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा में बडी संख्या में श्रद्धालु भाग ले रहे हैं। कथा व्यास आचार्य सूरसेन ब्रजवासी ने शुक्रवार को हनुमान चालीसा की महिमा का गुणगान किया। उन्होंने कहा कि भगवान राम की कृपा प्राप्त करने के लिए उनके भक्त हनुमान को प्रसन्न करना जरूरी है। हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ ही काफी है। हनुमान चालीसा का पाठ करने से वे बहुत जल्द प्रसन्न हो जाते हैं। हनुमान चालीसा में इतनी शक्ति है कि जिसकी हम कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। आर्थिक तंगी से लेकर कोर्ट कचहरी आदि सभी समस्याओं को दूर करने में यह बहुत सहायक है। हनुमान चालीसा का पाठ बड़े से बड़े संकट को दूर कर सकता है। श्री हनुमत कथा का आयोजन मां भगवती संकीर्तन मंडली व शहर के प्रसिद्ध ज्योतिष भास्कर पं. मुकेश चंद शास्त्री द्वारा कराया जा रहा है। पं. मुकेश चंद शास्त्री धर्म व समाज के सेवा के कार्यो में हमेशा आगे रहते हैं और मंदिर में श्री राम कथा, श्रीमद भागवत कथा, श्री शिवमहापुराण कथा, श्री हनुमत कथा के अलावा भजन संध्या आदि का आयोजन भी कराते रहते हैं।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद । रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद अनंत द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में अंबेडकर रोड पर बीकानेर...
-
मुकेश गुप्ता नगर निगम की गाजियाबाद 360 कॉफी टेबल बुक का हुआ अनावरण, 164 पेज में डेढ़ सौ से अधिक कार्यों को दर्शाया गाजियाबाद । नगर निगम ...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद 13 सितम्बर 2026 । वैश्य एकता समिति गाजियाबाद द्वारा को दुर्गा वाशिंग पाउडर परिसर, पारस होटल के पीछे, अम्बेडकर रोड...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद । पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित ब्रह्म समागम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने सहभागिता की। इस अ...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद, 14 सितंबर 2026। सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर, गाजियाबाद में सोमवार को भव्य “दूधेश्वर गणपति लड्डू मह...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें