गाजियाबादः गुरुकुल द स्कूल का सभागार सोमवार को राम भक्ति में डूब गया। स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भगवान राम की संपूर्ण जीवन यात्रा को प्रस्तुत कर सभी को कला के सप्तरंगों से सराबोर कर दिया। नन्हे-मुन्ने बच्चों भगवान राम के जीवन के विभिन्न प्रसंगों का मनमोहक चित्रण उत्कृष्ट नृत्य, नाट्य प्रस्तुति, संगीत व मधुर संवादों के साथ कर दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीएम विनय कुमार सिंह व विशिष्ट अतिथि मनोज कुमार मिश्रा ने किया। 
राम वंदना के बाद बच्चों ने राम जन्म, सीता स्वयंवर, राम वनवास, भरत खड़ाऊं, सीता हरण, भगवान राम का शबरी, सुग्रीव व हनुमान से मिलन, रावण वध व अयोध्या आगमन की लीला को प्रस्तुत कर दर्शकों पर जादू सा कर दिया। मनोरम दृश्यों, मधुर संगीत व प्रभावशाली प्रकाश व्यवस्था ने प्रस्तुति को अविस्मरणीय बना दिया। विद्यालय के निदेशक सचिन वत्स, प्रशासनिक निदेशक शिखा वत्स, प्रधानाचार्य गौरव बेदी, हेड मिस्ट्रेस मीनल शर्मा आदि भी मौजूद रहे।
मंगलवार, 8 अगस्त 2023
नन्हे-मुन्नों की प्रस्तुति से गुरूकुल द स्कूल हुआ राममय
मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद । रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद अनंत द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में अंबेडकर रोड पर बीकानेर...
-
मुकेश गुप्ता नगर निगम की गाजियाबाद 360 कॉफी टेबल बुक का हुआ अनावरण, 164 पेज में डेढ़ सौ से अधिक कार्यों को दर्शाया गाजियाबाद । नगर निगम ...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद 13 सितम्बर 2026 । वैश्य एकता समिति गाजियाबाद द्वारा को दुर्गा वाशिंग पाउडर परिसर, पारस होटल के पीछे, अम्बेडकर रोड...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद । पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित ब्रह्म समागम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने सहभागिता की। इस अ...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद, 14 सितंबर 2026। सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर, गाजियाबाद में सोमवार को भव्य “दूधेश्वर गणपति लड्डू मह...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें