सोमवार, 21 अगस्त 2023

पैराडाइस क्लब के तीज उत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम रही

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबादःपैराडाइस क्लब द्वारा हरियाली तीज पर तीज उत्सव का आयोजन किया गया। तीज उत्सव का आकर्षण तीज क्वीन प्रतियोगिता रही। ममता सिंघल ने गणेश वंदना से उत्सव की शुरूआत की। संगीता, अलका, ऐश्वर्या, वंदना, सोनल व नीलू ने राजस्थानी नृत्य प्रस्तुत किया।  गति गर्ग, रेनू व ममता ने पति भाग गया नाटक से सभी को हँसाकर लोटपोट कर दिया। मेघना बंसल व मिनाक्षी ने मेला देखन जाऊंगी गाने पर सुन्दर प्रस्तुति दी। वंदना, रेनू, अर्चना, मेघना, गति व अल्पना ने सावन के नटखट गीतों पर प्रस्तुति दी।  नूतन ने नन्द-भाभी के बीच की बातों को नृत्य के माध्यम से दर्शकों के सामने रखा। सोनल व रेनू ने रोचक खेल खिलाये जिसकी विजेता कमलेश बंसल, सरिता व संगीता रहीं। हास्य कविता प्रतियोगिता में रेनू, गति एवं सोनल ने बाजी मारी। राखी -लुम्बा थाली प्रतियोगिता कमलेश एवं ऐश्वर्या के नाम रही। तीज क्वीन  का ताज़ प्रीती जैन के सर लगा। रेनू अग्रवाल को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। निर्णायक दल में शामिल डॉ मधु पोद्दार व वंदना चौधरी ने उन्हें सम्मानित किया। उपाध्यक्ष रीता गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें