गाजियाबाद। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी गाजियावाद और रोटरी क्लब गाजियावाद हिण्डन के द्वारा नन्दग्राम में सफाईकर्मियों को हाईजिन किट और छाता वितरण किया गया। यह कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रुप में नगर आयुक्त डा० नितिन गौड़ व स्वास्थ्य अधिकारी डा०मिथलेश उपस्थित हुए। 
सभापति सुभाष गुप्ता की टीम द्वारा बुधवार को नन्दग्राम के रामलीला ग्राउन्ड में प्रधानमंत्री के संदेश - अपनी माटी अपना देश को चरितार्थ करने के लिए भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी गाजियावाद और रोटरी क्लब गाजियाबाद डिण्डन के द्वारा सफाई कर्मियों को हाईजिन किट और बारिस तथा धूप से बचने के लिए छाता वितरण कार्यक्रम किया गया जिसमें करीब 100 से ज्यादा सफाई कर्मियों को ये सामग्री वितरित की गई। शहर को साफ और सुन्दर रखने में हमारे सफाई कर्मियों की अहम भूमिका रहती है , हमें इनका होसला बढाना चाहिए और इनसे प्रेम व्यवहार करना चाहिए।
इस अवसर पर रेडक्रॉस सोसायटी सचिव डॉ किरन गर्ग , सभापति डॉ सुभाष गुप्ता , श्री नितिन गौड जी ( आयुक्त नगर निगम ), रो.प्रशांत राज शर्मा ( रोटरी भावी गवर्नर ), वीरेन्द्र त्यागी पार्षद, संदीप गुप्ता कोषाध्यक्ष रेडक्रॉस, डी सी बंसल ( सभासद रेडक्रॉस ), राकेश गुप्ता , रो.धवल गुप्ता , रो.रिंकी गुप्ता रोटरी अध्यक्ष , नितिका त्यागी, राजकुमार जैन , अमित चुग , हरवीर चौधरी , गौरव त्यागी, विवेक गुप्ता के साथ अनेकानेक रोटरी सदस्य, रेडक्रॉस टीम व काफ़ी संख्या में सफाई कर्मचारी और सफाई सुपरवाइजर आदि बंधु उपस्थित रहें सभी को प्रेम पूर्वक अल्पाहार भी वितरित किया गया।
गुरुवार, 10 अगस्त 2023
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी गाजियावाद और रोटरी क्लब नेसफाईकर्मियों को हाईजिन किट और छाता वितरण किया
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
-
मुकेश गुप्ता अविभाजित पंजाब के मुल्तान से चली आ रही परंपरा की धूम हरिद्वार से गाजियाबाद तक श्रावण ज्योत महोत्सव पर गजियाबाद में मुल्तानी समा...
-
मुकेश गुप्ता कंस्ट्रक्शन साइट हादसे के बाद 7 घंटे की जटिल माइक्रोसर्जरी से कटे हाथ में रक्त संचार बहाल” दिल्ली/NCR :। यशोदा मेडिसिटी ने ...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद । सावन मास में भगवान शिव के प्रति श्रद्धा, आस्था, समर्पण एवं सेवा की भावना को अभिव्यक्त करते हुए गाजियाबाद विकास प...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद । वैश्य एकता समिति, गाजियाबाद द्वारा दिनांक 9 अगस्त 2026 को मूवी वल्र्ड, मेरठ रोड, गाज...
-
मंदिर में देश भर से आए लाखों शिवभक्तों व कांवड़ियों ने भगवान दूधेश्वर का जलाभिषेक किया गाजियाबादः सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव म...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें